ईरान के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, ISI ने आतंक‍ियों को किया एक्टिवेट, भारत के खिलाफ जंग का ऐलान

इस्लामाबाद  प्रॉक्सी आतंकी संगठनों के जरिए इस्लामिक देश अपने दुश्मनों के खिलाफ जिहाद करते हैं। इजरायल से लेकर भारत तक को जख्म देने के लिए इस मॉडल को अपनाया जा रहा है। ईरान के कई इस्लामिक आतंकी संगठन हैं, जो इजरायल के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। पाकिस्तान भी सालों से इसी मॉडल पर काम करता आया है। इस वक्त जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से कड़ी कार्रवाई की संभावना है, हिजबुल मुजाहिदीन ने जंग का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर इस आतंकी संगठन ने जंग का ऐलान किया है। RESONANT NEWS ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (HM) के टॉप आतंकवादी शमशेर खान का वीडियो प्रकाशित किया है। इस वीडियो को इस आतंकी संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट से 24 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसमें इसने कश्मीर में जिहाद का ऐलान किया है। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से दावा किया गया है कि इस आतंकी संगठन ने भारत के खिलाफ 'सशस्त्र संघर्ष' शुरू करने की घोषणा की है। आतंकी संगठन का भारत के खिलाफ जंग का ऐलान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत सख्त है। भारतीय प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी कल्पना भी नहीं की गई होगी। लिहाजा पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर है। लिहाजा पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों के जरिए भारत के खिलाफ जिहाद का ऐलान कर दिया है। जिनमें हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल है। पाकिस्तान की सेना को कारगिल युद्ध के दौरान आतंकवादियों और सेना को एक साथ मिलाकर भारत पर हमला किया था। और एक बार फिर से पाकिस्तान ने यही पैंतरा अपनाया था। इस आतंकी संगठन की तरफ से जारी किया गया ये वीडियो करीब एक मिनट लंबा है। इस वीडियो में शमशेर खान दिख रहा है, जो कश्मीर के पुंछ इलाके का रहने वाला है, लेकिन अब वो पाकिस्तान में रहता है। हालांकि शमशेर खान सैयद सलाहुद्दीन ग्रुप का नेतृत्व करता है, लेकिन अब शमशेर खान को नये तरीके से इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। इससे पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने ली थी। जिसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम में नरसंहार की साजिश लश्कर के आतंकवादी सैफुल्लाह कसूरी ने रची थी, जो लश्कर की राजनीतिक शाखा का भी नेतृत्व करता है। RESONANT NEWS ने कई वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि लश्कर के आतंकवादियों को पाकिस्तानी अधिकारी सुरक्षा दे रहे हैं। यानि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को एक्टिवेट कर दिया है और आतंकवादियों के जरिए जिहाद करने की घोषणा कर दी है। recent visitors 42

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या मार्च में 148.8 लाख पर पहुंची, पिछले साल की तुलना में 11.3% की वृद्धि: आईसीआरए रिपोर्ट

मुंबई मार्च में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 148.8 लाख रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर 11.3 प्रतिशत की वृद्धि है। यह फरवरी 2025 में 140.4 लाख यात्रियों से 5.9 प्रतिशत वृद्धि है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 – मार्च 2025) के लिए घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1,657.1 लाख रही, जो सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत की वृद्धि और वित्त वर्ष 2020 में कोविड-पूर्व स्तर के 1,415.6 लाख से 17.1 प्रतिशत अधिक है। घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में मध्यम वृद्धि का अनुमान रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में मध्यम वृद्धि के अनुमान और वित्त वर्ष 2026 में अपेक्षाकृत स्थिर लागत वातावरण को देखते हुए भारतीय विमानन उद्योग का दृष्टिकोण स्थिर बना हुआ है। वित्त वर्ष 2025 के 11 महीनों में, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 309.5 लाख रही, जो कोविड-पूर्व स्तर के 218.1 लाख से 41.9 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2025 में एयरलाइनों द्वारा की गई क्षमता तैनाती, मार्च 2024 की तुलना में 8.5 प्रतिशत और फरवरी 2025 की तुलना में 10.7 प्रतिशत अधिक रही रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 में एयरलाइनों की क्षमता तैनाती मार्च 2024 की तुलना में 8.5 प्रतिशत और फरवरी 2025 की तुलना में 10.7 प्रतिशत अधिक थी। यह वित्त वर्ष 2025 के लिए 7-10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के आईसीआरए के अनुमानों के अनुरूप था। अनुमान है कि घरेलू विमानन उद्योग मार्च 2025 में 88.2 प्रतिशत के पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) पर संचालित होगा, जबकि मार्च 2024 में यह 86.0 प्रतिशत था, वित्त वर्ष 2025 के लिए 87.0 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2024 में यह 88.0 प्रतिशत था। अप्रैल 2025 में एटीएफ की कीमतों में क्रमिक रूप से 6.1 प्रतिशत की गिरावट आई और सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत कम रही अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक, अप्रैल, जून, सितंबर, अक्टूबर, जनवरी और मार्च 2025 के महीनों में एटीएफ की कीमतें सालाना आधार पर कम थीं, जिसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2025 में एटीएफ की औसत कीमतें सालाना आधार पर 8 प्रतिशत कम रहीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अप्रैल 2025 में एटीएफ की कीमतों में क्रमिक रूप से 6.1 प्रतिशत की गिरावट आई और सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत कम रही।रिपोर्ट में कहा गया है, “एयरलाइंस की इनपुट लागत में वृद्धि के अनुपात में ‘किराया वृद्धि’ करना, उनके लाभ मार्जिन का विस्तार करने में अहम होगा।” recent visitors 52

राजदूत एजर ने पहलगाम हमले को हमास के नेताओं की POK के दौरे से जोड़ा, दावा जैश ए मोहम्मद के बड़े आतंकियों से मुलाकात की

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इजरायल के राजदूत रेउवेन एजर ने इसमें हमास कनेक्शन खोज निकाला है. एजर ने पहलगाम हमले को हमास के कुछ नेताओं की कथित तौर पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा करने से जोड़ा है. दावा किया गया है कि हमास के नेताओं ने जैश ए मोहम्मद के बड़े आतंकियों से मुलाकात की थी. एजर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इजरायल में पिछले साल सात अक्टूबर 2023 को हुए आतंकी हमले में समानताएं भी बताईं. हमास के हमले में 1400 इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी. दोनों जगहों पर पर्यटकों को निशाना बनाया गया. राजदूत ने आगाह किया कि आतंकी समूह एक दूसरे की मदद की रणनीति अपना रहे हैं. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में एजर ने कहा, आतंकियों के बीच हर स्तर पर सहयोग और समन्वय बढ़ा है. वो हमला करने की सफल रणनीति की नकल कर रहे हैं. खुफिया एजेंसियों को भी इसी तरह मजबूत सहयोग से उनकी साजिशों को नाकाम करना चाहिए. राजदूत ने एजेंसी से कहा, हमें यह स्वीकार करना होगा कि आतंकी समूह एक दूसरे को प्रोत्साहन देने में जुटे हैं. दोनों हमलों में समानताएं हैं. इजरायली राजदूत ने पहलगाम हमले की प्रतिक्रिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, जिसमें उन्होंने आतंकियों को पाताल से भी खोज निकालने और कल्पना से परे भयानक सजा देने की बात कही थी. सिंधु जल संधि और अटारी चेक पोस्ट से आवाजाही रोकने को लेकर राजदूत ने कहा कि वे ऐसे कड़े कदमों से उत्साहित हैं. एजर ने वैश्विक समुदाय से सरकार समर्थित आतंकवाद को बेनकाब करने का आह्वान किया, क्योंकि यह समस्या कुछ आतंकियों से ज्यादा बड़ी है. राजदूत ने कहा, आतंकवाद को बेनकाब करना जरूरी है, क्योंकि आतंकी कई ऐसे देशों में सुरक्षित हैं, जो उन्हें पैसा, खुफिया इनपुट और हथियार तक मुहैया कराते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. गौरतलब है कि अमेरिका, इजरायल, रूस समेत तमाम बड़े देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की है. साथ ही आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर भारत का समर्थन किया है. पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए हैं. आतंकवादियों ने वहां हिन्दुओं से धर्म पूछ पूछकर उन्हें गोलियां मारीं.  recent visitors 49

एमसीबी : अस्मिता सिटी में महिला कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन 28 अप्रैल को

एमसीबी अस्मिता सिटी इलेक्ट्रिक महिला प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 28 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में केवल 19 वर्ष तक की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी। आयोजन में महिला कबड्डी टीमों को आमंत्रित किया गया है, जिससे उभरती हुई महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने सभी पात्र टीमों से समय पर खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में पंजीकरण कराने और आयोजन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। recent visitors 34

MP Transco’s campaign भोपाल में हाईटेंशन लाइन के समीप अनाधिकृत निर्माणों को हटाने का अभियान निरंतर जारी

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा भोपाल में एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन के समीप निर्धारित सुरक्षा मापदंडों की अवहेलना कर किए गए, मानव जीवन के लिए घातक अनाधिकृत निर्माणों को हटाने का अभियान निरंतर जारी है। विगत दिवस हुई दुर्घटना के बाद नारियलखेड़ा क्षेत्र में 2 रहवासी मकानों को हटाने के बाद, अब इसी क्षेत्र में 4 और अनाधिकृत निर्माणों को विधिवत कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया गया। ये निर्माण शारदा नगर क्षेत्र में 132 के.व्ही. भोपाल-लालघाटी एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन के निकट इंडक्शन ज़ोन की परिधि में किए गए थे। चार निर्माण हटाए गए एम.पी. ट्रांसको  भोपाल के कार्यपालन अभियंता रविशंकर ने बताया कि नारियलखेड़ा , शारदा नगर, गली नंबर 13 में कुछ रहवासियों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर अनाधिकृत निर्माण किए गए थे। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद जब इन निर्माणों को मकान मालिकों द्वारा नहीं हटाया गया, तब एम.पी. ट्रांसको ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए इन्हें ध्वस्त कर दिया। यह कदम संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को समाप्त करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये उठाया गया। अभियान जारी रहेगा कार्यपालन अभियंता रविशंकर ने बताया कि भोपाल में एक्स्ट्रा हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के समीप बने सभी ऐसे अनाधिकृत और घातक निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें हटाया जा रहा है। इससे इन लाइनों के संपर्क या इंडक्शन ज़ोन में आने से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।   recent visitors 26

गरियाबंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक आंमत्रित

गरियाबंद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर अंतर्गत जिला गरियाबंद में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों (फ्रेश अभ्यर्थी/सेवा निवृत्ति शिक्षकों) की व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक निर्धारित है। इस संबंध में विस्तृत विवरण गरियाबंद जिले के वेबसाईट में अवलोकन कर सकते हैं। recent visitors 38

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते हुए कम्पनी के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा

भोपाल मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को ऊर्जा क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्यों के लिये हाउसिंग एंड अर्बन डवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO)द्वारा राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हुडको ने अपने  55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व क्षेत्र कंपनी की योजनाओं की प्रशंसा करते हुये यह अवॉर्ड प्रदान किया । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते हुए कम्पनी के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की है। हुडको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा विद्युत अधोसंरचना के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया है। सम्‍मान समारोह का आयोजन स्टेन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में किया गया। यहाँ पर ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्‍न संस्‍थानों को भी आमंत्रित किया गया था। पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी की ओर से संजय भागवतकर मुख्‍य महाप्रबंधक ने यह अवॉर्ड प्राप्‍त किया।   recent visitors 30