Sunday, July 5, 2026 5:38 am

भोपाल के इतिहास, विरासत से अब तक की प्रगति को भी शामिल किया गया शो में, सप्ताह में तीन दिन शो होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पहलगाम की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, आतंकवादियों को जवाब मिलेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलगाम घटना में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी भोपाल के इतिहास, विरासत से अब तक की प्रगति को भी शामिल किया गया शो में, सप्ताह में तीन दिन शो होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाइट एंड साउंड शो में दिखा सेना का शौर्य भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय सेना को परमात्मा का भी आशीर्वाद प्राप्त है जो हर तरह की अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदल सकती है। हाल ही में पहलगाम में हुई घटना से सभी का मन विचलित और व्यथित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के एयर पोर्ट रोड पर द्रोणांचल परिसर स्थित योद्धा स्थल में लाइट एण्ड साउंड शो के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह शो प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार की शाम को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानवता के दुश्मनों द्वारा पहलगाम में किए गए कायराना हमले में दिवंगत सभी पर्यटकों को श्रद्धांजलि दीं। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर अधर्म करने वालों को निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारी सरकार जहां उनका मुकाम है वहां पहुंचाकर छोड़ेगी। इस घटना के बाद पूरा देश एकजुटता के साथ इस नृशंस हत्या कांड के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। पूरे देश को शुरू से सेना के प्रति आशा और उम्मीद की किरण दिखाई देती है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारी सेना हमेशा असंभव को संभव करके दिखाती है। हमारे जवान किसी भी स्थिति में स्वर्ग रचने का काम करते हैं, वे दुश्मनों के लिए काल, विकराल और महाकाल बनकर वीरता के झंडे गाड़ते हैं। अद्भुत है लाइट एंड साउंड शो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाइट एंड साउंड शो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें पाषाण युग से लेकर अब तक के अतीत को और समस्त घटनाओं को श्रेष्ठ ढंग से संयोजित किया गया है। यह स्थान श्रद्धा के भाव से हमें भर देता है। भोपाल का इतिहास भी शो का हिस्सा बना है। यह लाइट एंड साउंड शो सेना के शौर्य से परिचित करवाकर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैसे तो पर्यटन विभाग लाइट एंड साउंड शो करता है लेकिन सेना का यह प्रयास सराहनीय है। यह गौरव का क्षण है। योद्धा स्थल सहित विभिन्न स्मारक राजधानी का गौरव बढ़ा रहे हैं।यह सिलसिला निरंतर चल रहा है। प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेना के प्रयास सराहनीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेना के प्रयासों की भी सराहना की। राज्य सरकार सेना के ऐसे प्रयासों में पूर्ण सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वेलनेस सेंटर " निरामया" में शिरोधारा, पंचक्रम, हाइड्रो थैरेपी और ओजोन थैरेपी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में आयुष, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार,संगठन पदाधिकारी महेंद्र सिंह, रविंद्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रगति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं: लेफ्टिनेंट जनरल प्रीतपाल सिंह 21वीं कोर हेड क्वार्टर के लेफ्टिनेंट जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक क्षेत्रों में प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। सैनिक कल्याण और पूर्व सैनिकों के हित में प्रदेश में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में अनेक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी दी है जिसमें सेना के कार्यालयों और रहवास क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है, जो कार्य अनेक वर्ष से लंबित थे वे पूर्ण हो रहे हैं। लालघाटी क्षेत्र से सड़क द्वारा अन्य इलाके जुड़े हैं। मैराथन हो या लाइट एंड साउंड शो प्रारंभ करने के प्रयास हों, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रूझान से यह गतिविधियां हो रही हैं। प्रीतपाल सिंह ने कहा कि प्रगति से सेना सशक्त होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा में सेना, पुलिस और नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।   recent visitors 26

रायपुर : महतारी वंदन, बनी संबल: अब आत्मनिर्भर हैं रेखा दास महंत

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु शुरू की गई महतारी वंदन योजना ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं के लिए आशा की नई किरण बन गई है। विकासखंड पाली के ग्राम तिवरता की निवासी रेखा दास महंत इसकी एक जीवंत मिसाल हैं, जिनका जीवन इस योजना से बदल गया है। रेखा दास महंत पहले अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कभी पड़ोसियों से, तो कभी रिश्तेदारों से उधार मांगने को मजबूर थीं। कई बार बेहद जरूरी कार्यों के लिए भी उन्हें मदद नहीं मिलती थी। लेकिन अब महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने एक हज़ार रुपये की नियमित आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उनके छोटे-मोटे घरेलू खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं। रेखा कहती है कि अब मुझे अपनी छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। हर माह खाते में आने वाली राशि से दाल-चावल, बच्चों की जरूरतें और अन्य ज़रूरी सामान खरीद लेती हूं। रेखा के पति श्री गणेश दास खेती-किसानी करते हैं, लेकिन सिंचाई की समस्या के कारण धान की पैदावार कम होती है। ऐसे में घर का सारा भार रेखा पर आ जाता था। लेकिन अब, महतारी वंदन योजना की राशि ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है। रेखा को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी प्राप्त हुआ है। अब उनका परिवार कच्चे मकान की असुविधा से मुक्त होकर पक्के घर में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है। वह बताती हैं कि पहले बरसात में घर टपकता था, बच्चे बीमार पड़ते थे। अब पक्के मकान में से जीवन में राहत आ गई है। रेखा दास महंत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा  कि यह सरकार वास्तव में गरीबों की सरकार है। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ने हम जैसे परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। महतारी वंदन योजना से अब हम जैसी महिलाओं को एक नया संबल मिला है। यह योजना, नारी गरिमा, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक बन चुकी है। recent visitors 29

रायपुर : सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्ण

रायपुर सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्णगर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की संभावनाओं को देखते हुए सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा पेयजल स्रोतो विशेषकर हैंडपपों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक विशेष हैंडपंप सुधार पखवाड़ा मना कर कुल 909 हैंडपंपों की मरम्मत कर उनको क्रियाशील किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हैंडपंपों से संबंधित शिकायतें जैसे ही मोबाइल या टोल फ्री नंबर के माध्यम से प्राप्त होती हैं, तत्काल मरम्मत टीम मौके पर पहुंचकर कार्य पूर्ण कर रही है। विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी शिकायत 3 दिनों से अधिक लंबित न रहे। सुधार पखवाड़ा के दौरान विकासखंड प्रेमनगर, सूरजपुर, भैयाथान, ओड़गी, प्रतापपुर एवं रामानुजनगर क्षेत्रों में बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता पर ठीक किया गया। यह कार्य ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युद्धस्तर पर संचालित किया गया। जिले में खराब हैंडपंपों की सूचना देने हेतु टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनसे सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। खराब हैंडपंपों की जानकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 18002330008  एवं जिला सूरजपुर के विभिन्न विकास खण्डों में खराब हैंडपंपों की सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्णशिकायत हेतु बनाये गये नोडल को ग्रामीण दे सकते हैं। समस्त विकासखण्ड के लिए प्रदीप खलखों (मों नं.+91-6265964123) के साथ-साथ विकासखण्ड सूरजपुर/रामानुजनगर/प्रेमनगर के लिए व्ही. के. मिश्रा (मो. नं. +91-9425254247) विकासखंड भैयाथान/प्रतापपुर के लिए डी.के. जैन (मो नं. +91-9425437050), विकासखण्ड ओड़गी ए.के. एक्का (मों नं. +91-9424258483), विकासखण्ड सूरजपुर के लिए अमित राय (मों नं. +91-7999573705), विकासखंड रामानुजनगर के लिए सुराधिका उंजन (मों नं +91-8224957822), विकासखण्ड प्रेमनगर के लिए एस.के. पाटले (मो नं. +91-8965076171), विकासखण्ड प्रतापपुर के लिए विमलेस सिंह (मों नं. +91-9406029939), विकासखण्ड भैयाथान के लिए ज्ञानेश मिश्रा (मों नं. +91-9993889874), विकासखण्ड ओड़गी के लिए अविनाश मिंज (मों नं. +91-8770586537) विकासखण्ड जिला स्तर पर शिकायत दर्ज करने हेतु अंकित एक्का (मों नं. +91-9516418776) से संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो। सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय रहकर हैंडपंपों की निगरानी करें एवं तत्काल सुधार कार्य कराना सुनिश्चित करें। recent visitors 44

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जिला अस्पतालों में उपलब्ध होंगे शव वाहन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐसे भाई-बहन जो पारिवारिक सदस्य की मृत्यु के बाद शव को घर ले जाने में असमर्थ है, उन सभी के लिए राज्य सरकार शव वाहन से पार्थिव देह घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। शुरुआत में यह व्यवस्था जिला स्तर पर लागू की जा रही है, जिसे बाद में विकासखण्ड और तहसील तक विस्तार मिलेगा। सड़क दुर्घटना एवं अन्य विषम परिस्थितियों में मृत्यु होने पर परिजन को शव वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि प्रदेश सरकार अति संवेदनशील है और मुश्किल समय में लोगों की पीड़ा समझती है। शव वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।   recent visitors 33

पितृ पर्वत पहुँचे उप मुख्यमंत्री शुक्ल

इंदौर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को दोपहर पितृ पर्वत पहुँचकर हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी साथ थे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विजयवर्गीय के साथ सम्पूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं जागरूक नागरिकों ने एक निर्जन पहाड़ी पर लाखों पौधों का रोपण कर उसे हरियाली में तब्दील कर दिया है। इसे आज हम पितृ पर्वत के नाम से जानते हैं। पितृ पर्वत पर इतना सघन पौध-रोपण बगैर इच्छा शक्ति के संभव नहीं है, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी इच्छा शक्ति से करके दिखा दिया। पितृ पर्वत आज इंदौर का प्रमुख दर्शनीय स्थल बन चुका है।   recent visitors 29

अपना दल 27 अप्रैल को बैठक आयोजित करेगी, जिसमे अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने पर चर्चा

भोपाल मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने के लिए अपना दल (एस) 27 अप्रैल को भोपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। इस बैठक में प्रदेशभर के कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, "यह बैठक मध्य प्रदेश में पार्टी की जमीनी स्तर पर पहुंच को और सशक्त करेगी। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के हमारे संकल्प को मजबूत करना है।" डॉ. अतुल मलिकराम ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान के तौर-तरीकों, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा होगी। यह बैठक पार्टी के लिए मध्य प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर होगी। बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश से सदस्यता अभियान की शुरुआत की, अब उन्ही के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हजारों की संख्या में नए सदस्यों को जोड़ा गया है। वहीं आगामी बैठक में सदस्यता अभियान को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल, अपना दल (एस) अब मध्य प्रदेश में भी अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासी समुदायों के उत्थान पर जोर देने की मनसा के साथ पार्टी अपने विस्तार की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। recent visitors 18

CSK को हरा हैदराबाद ने रचा इतिहास, 18 साल में पहली बार चेपॉक में दी धोनी की टीम को मात

चेन्नई आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर चेपॉक स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने 155 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ईशान किशन ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. यह जीत हैदराबाद के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब तक खराब था.   चेन्नई की बल्लेबाजी ढह गई टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19.5 ओवर में 154 रनों पर सिमट गई. यह 2019 के बाद पहला मौका है, जब चेपॉक में चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई. डेब्यू करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 और रवींद्र जडेजा ने 21 रन बनाए. हैदराबाद के गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए.   हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी 155 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन ने 44 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. नितीश कुमार रेड्डी और कमिंदु मेंडिस ने अंत में नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई. चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद और खलील अहमद ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन वे हैदराबाद को रोक नहीं पाए.   चेन्नई का हेड-टू-हेड में दबदबा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने हुईं, जिसमें चेन्नई ने 15 और हैदराबाद ने 6 मुकाबले जीते. चेपॉक में इससे पहले खेले गए सभी 5 मैच चेन्नई ने जीते थे. इस जीत ने हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है.  इस मैच में चेन्नई और हैदराबाद दोनों को एक जैसी शुरुआत मिली। चेन्नई ने भी अपना पहला विकेट बिना किसी स्कोर के खो दिया था। शेख रशीद को मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया था। वहीं खलील ने दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आयुष महात्रे के हाथों कैच करा चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को संभाला। अंशुल कम्बोज ने हेड को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। क्लासेन हुए फेल सारी उम्मीदें अब हेनरिक क्लासेन पर टिकी थीं। लेकिन वह भी फेल हो गए। क्लासेन सात रन ही बना सके। दूसरे छोर पर तेजी से रन बना रहे ईशान किशन अपना अर्धशतक पूरा करते दिख रहे, लेकिन कर नहीं सके। नूर अहमद की गेंद पर बाउंड्री पर सैम करन ने उनका शानदार कैच लपका। अनिकेत वर्मा 19 रनों से आगे नहीं जा सके और नूर अहमद का शिकार बने। नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंडू मेंडिस ने अंत में नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। मेंडिस ने 22 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। नीतीश ने 13 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके शामिल रहे। चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई पहली गेंद पर रशीद का विकेट खोने के बाद चेन्नई ने सैम करन को तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन उसका ये दांव चला नहीं। करन हर्षल पटेल की गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा को कामिंडू मेंडिस को 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। ब्रेविस ने आते ही तेजी से रन बनाए, लेकिन मेंडिस के अद्बभुत कैच में उनको अर्धशतक लगाने नहीं दिया। अंत में किसी तरह दीपक हुड्ड़ा ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाते हुए टीम को 150 का स्कोर पार कराया, लेकिन बाकी सब फेल हो गए। एमएस धोनी छह, कम्बोज दो, नूर अहमद दो जल्दी आउट हो गए। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और मेंडिस के हिस्से एक-एक विकेट आया। recent visitors 32