Wednesday, July 8, 2026 8:36 am

माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई, जंगल से बरामद हुए बम, सुरक्षा बल अलर्ट

धमतरी  माओवादी अतिसंवेदनशील क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग के दौरान डीआरजी व सीएएफ जवानों की संयुक्त टीम को माओवादियों द्वारा डंप किया कुकर, पाइप और टिफिन बम बरामद हुआ है। कई माओवादी सामग्री भी जवानों ने जब्त की है। अंदेशा है कि इस क्षेत्र में अभी भी माओवादियों की आवाजाही है। पुलिस के अनुसार बस्तर में फोर्स का दबाव बढ़ने के कारण माओवादी धमतरी के जंगलों में शरण लेते हैं। धमतरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को एएसपी शैलेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी के जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग आपरेशन पर थाना खल्लारी के चमेन्दा,साल्हेभाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। तीन कुकर बम मिले हैं इस दौरान जवानों को सुबह आठ बजे चमेंदा व साल्हेभाट के बीच जंगल में माओवादियों द्वारा डंप की गई सामाग्री मिली है। इसमें तीन नग कुकर बम, तीन नग दूध के डिब्बे (बम), दो नग पाइप बम व एक नग टिफिन बम, एक नग वाकी टाकी शामिल है। साथ ही घटना स्थल पर माओवादियों की दवाइयां व दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन व अन्य सामग्रियों को पुलिस जवानों ने जब्त किया है। जवानों ने बताया कि माओवादियों ने अलग-अलग थैले को एक तिरपाल, पालीथिन व नीले कलर की प्लास्टिक ड्रम में डाल कर दो अलग-अलग जगह डंप किया था। बीडीएस टीम ने डंप किए बमों को किया डिफ्यूज जवानों द्वारा जंगल से जब्त किए तीन नग कुकर बम, दो नग पाइप बम, एक नग टिफिन बम को डिफ्यूज किया है। बीडीएस टीम ने डंप किए बम को डिफ्यूज कर माओवादियों के मंसूबे को नाकाम किया है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने धमतरी पुलिस, नगरी डीआरजी सहित सीएएफ की टीम को सूचना तंत्र मजबूत कर लगातार सर्चिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 19

सुरक्षा बल ने माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई को सातवें दिन भी जारी रखा, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बल की टीम

जगदलपुर सुरक्षा बल ने माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई को सातवें दिन भी जारी रखा है। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर चल रहे इस अभियान में सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक जा पहुंचे हैं। रविवार को पहाड़ी के ऊपर अभियान जारी रहा। पहाड़ी से माओवादियों के डंप सामान, बंकर और आइईडी मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने अभियान के दूसरे दिन तीन माओवादियों को ढेर करने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस की ओर से कोई भी अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कर्रेगुट्टा नहीं नड़पल्ली की पहाड़ी पर मिली गुफा सुरक्षा बल को जो गुफा मिली है वह कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नहीं बल्कि उसके पास ही स्थित दूसरी पहाड़ी नड़पल्ली पर मिली है। कुछ समाचार पत्रों की ओर से दावा किया जा रहा था कि जवानों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर गुफा मिली है। अब कहा जा रहा है कि जिस नड़पल्ली की पहाड़ी पर गुफा मिली है वहां ग्रामीण पूजा-पाठ करने जाते हैं। पहाड़ी पर मिली प्राकृतिक गुफा में स्थित है शिवलिंग। हिड़मा ने ग्रामीणों को दी थी चेतावनी- मैं पहाड़ी पर बैठा हूं, सबको ठिकाने लगा दूंगा पहाड़ी की तलहटी पर बसे ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले हिड़मा ने ग्रामीणों से धमकाते हुए कहा था कि मैं पहाड़ी पर बैठा हूं, चाहे कितने भी जवान आ जाए सबको ठिकाने लगा दूंगा। दूसरी ओर पिछले माह माओवादियों के तेलुगू भाषा में लिखे पत्र में भी कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए जाने की बात कहते हुए ग्रामीणों को चेताया गया था कि पहाड़ी पर ना आएं। इसी सूचना के आधार पर ही फोर्स को शंका हुई कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों का संभावित ठिकाना हो सकता है। एनटीआरओ (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) के उपग्रहों व मानवरहित ड्रोन से की गई निगरानी में भी माओवादी दिखे थे। recent visitors 23

पहलगाम हमले के बाद देश में आक्रोश, कांग्रेस नेता का भारत विरोधी पोस्ट, लिखा – पाकिस्तान से हार निश्चित है

रायपुर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग उठ रही है। इसी बीच कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। कुनकरी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे यूडी मिंज ने अपने सोशल मीडिया में भारत और सेना के खिलाफ विवादित पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि अगर पाकिस्तान से भारत युद्ध करता है तो उसकी हार निश्चित है। विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट पर तेजी से वायरल हो रही है। क्या लिखा है कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस विधायक यूडी मिंज ने अपने फेसबुक में लिखा है- " जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है। पीओके के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधुंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है। यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षाकर्मियों के नाम पर वहां पर तैनात है। बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुकाबला कर सके। यही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्ही जगहों में है, जहां से लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क काम करता है। अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वत: इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए। इसलिए पुलवामा पार्ट-2 के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट-2 के लिए तैयार रहिए।" इकोनॉमी को लेकर की की टिप्पणी पूर्व विधायक यूडी मिंज ने आगे लिखा- "जहां तक बात इकोनॉमी की है तो भारत अगर पूरी तरह से युद्ध में जाता है तो देश की अस्सी करोड़ आबादी को राशन देने के पैसे छह महीने में ही खत्म हो जाएंगे। मुद्रस्फीति दर वैसे ही डबल डिजिट में है, कहां तक जाएगी ये पता नहीं है। डॉलर के अलावे भी अन्य वैश्विक मुद्राओ के मुकाबले रुपया2.5 फीसदी कमजोर हुआ है। अमरीकी टैरिफ के चलके निर्यात न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। देश में बेरोजगारी पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा है। महंगाई बेलगाम हो गई है। ऐसी स्थिति में कोई भी युद्ध आत्मघाती होगा और दोनों देशों की मेहनतकश जनता पर असहनीय बोझ पड़ेगा। यह समय भारत, पाकिस्तान और चीन के लीडरशिप को साथ बैठकर आतंकवाद की समस्या का निदान ढूंढने का है किसी भी प्रकार का राजनीति में जाने का नहीं। वैसे जो भारतीय युद्ध का समर्थन करते हैं उन सबको अग्निवीर बनाकर बॉर्डर पर भेज देना चाहिए।" विवादित पोस्ट के बाद दी सफाई यूडी मिंज की पोस्ट सोल मीडिया में वायरल हुई तो पूर्व विधायक ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट करते हुए लिखा- "मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा फेसबुक अकाउंट हाल ही में हैक हो गया है। इस दौरान मेरे अकाउंट से कुछ ऐसी गतिविधियां हुई हैं, जो मेरे नियंत्रण में नहीं थीं, और इससे कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। मैं इस असुविधा के लिए दिल से माफी मांगता हूं। मैंने इस समस्या को ठीक करने के लिए फेसबुक सपोर्ट से संपर्क किया है और अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा हूं। कृपया मेरे अकाउंट से आए किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उसका जवाब दें।" recent visitors 48

पहलगाम पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं होता

नागपुर महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। यूपी, कर्नाटक, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों के मासूम पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारने के मामले में विजय वडेट्टीवार का कहना है कि ऐसी बातें गलत हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि आखिर आतंकियों के पास इतना समय ही कहां होता है कि वे किसी के कान में जाकर पूछें कि तुम्हारा धर्म क्या है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं हुआ है। आतंकियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता। इस मामले में जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यही देशवासियों की भावना है। इसकी बजाय घटना को कोई और रंग या मोड़ देना गलत होगा। विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'पहलगाम की जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए। वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी। आखिर 200 किलोमीटर तक आतंकी कैसे आ जाते हैं। क्या यह आपका इटेंलिजेंस फेल नहीं है।' वडेट्टीवार ने कहा कि इस गलती को मानने की बजाय आपका फोकस इस बात पर है कि धर्म पूछकर मारा गया। क्या आतंकियों के पास इतना समय होता है कि वह लोगों के पास जाएं और कान में पूछें कि तुम्हारा धर्म क्या है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ ऐक्शन होना चाहिए। आखिर इतनी सुरक्षा चूक कैसे हो गई। इस पर विचार करना चाहिए, लेकिन इस मामले में दूसरी तरफ ध्यान ले जाना गलत है। रॉबर्ट वाड्रा की बयान पर आई सफाई, बोले- गलत समझा गया बता दें कि इस मामले में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी विवादित बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यह हमला इसलिए हुआ है क्योंकि मुसलमानों में यह भावना है कि उन्हें कमजोर किया जा रहा है। वह ऐसा महसूस करते हैं और इसी के चलते हमला हुआ है। रॉबर्ट वाड्रा की इस बात को लेकर खूब विवाद हुआ तो अंत में वह पलट गए। अब रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि उनके बयान को गलत ढंग से समझा गया था। मेरा कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ ऐक्शन लेना चाहिए और वहां यदि सुरक्षा पुख्ता होती तो इस तरह का अटैक हिंदू समाज पर नहीं होता। recent visitors 39

भोपाल रेप कांड में गैंग के सरगना फरहान की एक गलती ने कर दिया पूरे गिरोह का भंडाफोड़!

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार राज्य की धरती पर 'जिहाद या लव जिहाद' बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. राजधानी भोपाल के एक कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद सीएम यादव का यह बयान आया है. आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाई थी. CM यादव ने कहा कि सुशासन के लिए मशहूर मध्य प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा, "जो कोई भी अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी, हमारी सरकार राज्य की धरती पर किसी भी तरह के जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेगी. जो भी इस तरह के कृत्यों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भाग गया हो, मध्य प्रदेश पुलिस उसे पकड़कर वापस लाएगी." एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लड़कियों को फंसाकर उनके साथ बलात्कार करने के रैकेट की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. दो आरोपियों को पोक्सो और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक और निजी कॉलेज का पूर्व छात्र फरहान अली उर्फ ​​फराज ने दो साल पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की. उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसार, फराज के दो दोस्तों ने इसी तरह दो अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया. घटना 18 अप्रैल को तब सामने आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया और उन्होंने उसका यौन शोषण किया और उसे ब्लैकमेल किया. जांचकर्ताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. भोपाल रेप कांड में गैंग के सरगना फरहान की एक गलती ने कर दिया पूरे गिरोह का भंडाफोड़! राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों के साथ रेप मामले का इंदौर कनेक्शन भी सामने आया है, जिसमें मुख्य आरोपी फरहान ही किरदार है, जिसकी एक गलती ने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया. भोपाल के बागसेवनिया थाने में जिस युवती ने फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, वह फरहान से बचने के लिए इंदौर जा चुकी थी, लेकिन फरहान वहां भी उसे परेशान करने पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के साथ पहले फरहान के दोस्त अली ने रेप किया था और इसका वीडियो बनाया था. यही वीडियो उसने फरहान को भेजा था, जिसके बाद फरहान ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया. फरहान से परेशान होकर पीड़िता भोपाल से इंदौर चली गई ताकि वह सब कुछ भूल सके और फरहान के चंगुल से बच सके, लेकिन फरहान इंदौर भी पहुंच गया और वहां भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. फरहान की यही हरकत उस पर भारी पड़ गई. जब छात्रा को लगा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है, तो उसने यह सारी बात अपने एक दोस्त को बताई, जिसने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद भोपाल आकर छात्रा ने फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और पूरे मामले का खुलासा हुआ. बता दें कि भोपाल पुलिस ने हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ बलात्कार करने के रैकेट की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. दो आरोपियों को पोक्सो और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक और निजी कॉलेज का पूर्व छात्र फरहान अली उर्फ फराज ने दो साल पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की. उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसार, फराज के दो दोस्तों ने इसी तरह दो अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया. यह घटना 18 अप्रैल को तब सामने आई, जब पहली पीड़िता ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया, और उन्होंने उसका यौन शोषण किया और उसे ब्लैकमेल किया. जांचकर्ताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. डांस क्लास के जरिए फंसाते थे हिंदू लड़कियां… भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों से रेप के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि यह गिरोह अशोका गार्डन इलाके स्थित एक डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को भी अपना शिकार बना चुका है. डांस क्लास संचालक साहिल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक, साहिल मूल रूप से पन्ना जिले का रहने वाला है और अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास चलाता है. बागसेवनिया थाने दर्ज एफआईआर में साहिल का भी नाम है. साहिल पर आरोप है कि वह डांस क्लास के बहाने वहां आने वाली लड़कियों से नज़दीकियां बढ़ाता था. उन्हें बाइक पर घुमाने ले जाता, पब और हुक्का लाउंज में ले जाकर उनकी दोस्ती गिरोह के अन्य युवकों से करवाता था. इस दौरान युवतियों को हाई-प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाकर गांजा और शराब का नशा करवाया जाता और इसका वीडियो बनाया जाता  था. इसके बाद नशे में होने का बहाना बनाकर युवतियों को रूम में ले जाते थे और दुष्कर्म किया जाता था. घिनौनी वारदात का भी वीडियो बनाया जाता था और बाद में वायरल करने की धमकी देकर साहिल खुद भी कई बार दुष्कर्म कर चुका था. यही नहीं, युवतियों को अन्य युवकों से रिलेशन बनाने का दबाव भी बनता था. पुलिस अब साहिल से जुड़े अन्य किरदारों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसमें एक युवती का नाम भी सामने आ रहा है जो इलाके में ही ब्यूटी … Read more

साई सुदर्शन की सचिन तेंदुलकर का IPL रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर, चाहिए सिर्फ 49 रन, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज आज यानी सोमवार, 28 अप्रैल की शाम जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेंगे, तो उनकी नजरें विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीनने के साथ सचिन तेंदुलकर का IPL रिकॉर्ड तोड़ने पर भी होगी। यह रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1500 रन पूरा करने का। फिलहाल यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम है जिन्होंने मात्र 44 पारियों में कारनामा किया था, वहीं अब साई सुदर्शन के पास 40 से भी कम पारियों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। जी हां, साई सुदर्शन ने इस रंगारंग लीग में अभी तक 33 पारियां खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 48.37 की लाजवाब औसत और 142.68 के स्ट्राइक रेट से 1451 रन बनाए हैं। अगर आज उनके बल्ले से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 49 रन निकलते हैं तो वह IPL की 34 पारियों में 1500 रन का आंकड़ा छूकर इतिहास रच देंगे। बता दें, साई सुदर्शन इससे पहले सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ का सबसे तेज 1000 IPL रन का भी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा 25 पारियों में किया था। IPL में भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड- सबसे तेज 500 रन- गौतम गंभीर सबसे तेज 1000 रन- साई सुदर्शन सबसे तेज 1500 रन- सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ सबसे तेज 2000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 2500 रन- केएल राहुल सबसे तेज 3000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 4000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 5000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 6000 रन- विराट कोहली सबसे तेज 7000 रन- विराट कोहली सबसे तेज 8000 रन- विराट कोहली वहीं अगर साई सुदर्शन के बल्ले से 71 रन निकलते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। यहां भी वह नया इतिहास लिखेंगे। साई सुदर्शन अगर ऐसा करते हैं तो वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने 53 पारियों में यह कारनामा किया था। recent visitors 27

सीहोर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद इरसाद नाम के संदिग्ध बांग्लादेशी व्यक्ति को पकड़ा, वीएचपी और बजरंग दल ने की थी शिकायत

सीहोर सीहोर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद इरसाद नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। उस पर बांग्लादेशी होने का शक है। वह पिछले पांच साल से सीहोर में रह रहा था। एक रेस्टोरेंट में वह खाना बनाने का काम करता था। VHP और बजरंग दल ने पुलिस को उसकी शिकायत दी थी। उन्हें संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों पर संदेह हुआ, इसके बाद निगरानी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। फर्जी आधार कार्ड बनवाने का शक पुलिस के अनुसार, इरसाद के पहचान पत्र में नाम मेल नहीं खा रहा है। पुलिस को शक है कि उसने फ़र्ज़ी तरीके से आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाए हैं। जांच में पता चला है कि उसने 2020 में ये कार्ड बनवाए थे। वह अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सारंगाखेड़ी लोटिया फार्म इलाके में रह रहा था। ग्रामीणों और VHP कार्यकर्ताओं को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर शिकायत की गई। सरपंच के लैटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि पूर्व सरपंच ने अपने लेटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया था। इसी के आधार पर इरसाद ने आधार कार्ड में अपना पता बदलवाया। उसने समग्र आईडी के लिए भी आवेदन किया था। सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर रही बारीकी से जांच सीएसपी ने कहा, 'आरोपी का नाम उसके आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहा है। पुलिस उसके बाकी कागजात भी जांच रही है। अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने भी पुलिस को शिकायत पत्र देकर जांच करने को कहा है।' recent visitors 33