मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

मंत्री सारंग ने बिजली नगर कॉलोनी में पार्क सहित विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन विकास का यह सिलसिला आगे भी तेजी से जारी रहेगा: मंत्री सारंग  मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 70, बिजली नगर कॉलोनी में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। समारोह में मंत्री सारंग ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2008 से पहले नरेला विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। विगत वर्षों में नरेला ने अभूतपूर्व विकास यात्रा तय की है। आज प्रत्येक घर में नर्मदा जल की उपलब्धता, पक्की सड़कों का जाल, आदर्श ड्रेनेज सिस्टम और उच्च गुणवत्ता के थीम पार्क जैसे अनेक विकास कार्य क्षेत्रवासियों को समर्पित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला आगे भी तेजी से जारी रहेगा। भूमि-पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रहवासियों ने दी आत्मीय शुभकामनाएँ और जताया आभार मंत्री सारंग का बिजली नगर कॉलोनी स्थित शासकीय विद्यालय के सामने आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा कर और ढोल-ताशों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया गया। मंत्री सारंग ने क्षेत्रवासियों के प्रेम एवं समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी प्रेरणा शक्ति है।   recent visitors 47

एमपी में अगले चार दिन बारिश ओले का अलर्ट, कई जिलों में गर्मी करेगी परेशान, अगले 4 दिन रहेगा असर

भोपाल मध्य प्रदेश (MP) के मौसम  में बदलाव देखने को मिल रहा है अलग-अलग स्थान पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर (Arabian Sea) में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, जबकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा। अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में लू का भी अलर्ट है। इससे पहले रविवार को बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। वहीं, पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर रहा। सोमवार को जिन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी शामिल हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। 29-30 अप्रैल और 1 मई को भी बारिश का दौर बना रहेगा, लेकिन लू और तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में लू और रात में बारिश का अलर्ट है। नौगांव में 10 डिग्री लुढ़का पारा, कई जिलों में बारिश हुई इससे पहले रविवार को बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। वहीं, पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री पारा लुढ़क गया। यहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, जो रविवार को 33 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रतलाम सबसे गर्म रहा, पारा 43.4 डिग्री रहा प्रदेश में रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुना में 41.6 डिग्री, धार-खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीधी रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री रहा। एक दिन में 10 डिग्री लुढ़का पारा मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री पारा लुढ़क गया। यहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, जो रविवार को 33 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में 43 डिग्री पार पारा प्रदेश में रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुना में 41.6 डिग्री, धार-खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीधी रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री रहा। इस वजह से ऐसा मौसम मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। अगले चार दिन तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, गर्मी का असर भी बना रहेगा। अगले चार दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम 28 अप्रैल: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट,जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में बादल छा सकते हैं, पर गर्मी का असर बना रहेगा। 29 अप्रैल: ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर,गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन और खंडवा में लू चलने का अलर्ट है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया,भिंड में दिन में लू चलेगी, जबकि रात में हल्की बारिश हो सकती है। अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर में लू चल सकती है। रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर में बूंदाबांदी के आसार है। 1 मई: इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर में लू का अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया में दिन में लू और रात में बारिश हो सकती है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर और सतना में बारिश का अलर्ट है। recent visitors 67

हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने हमला कर दिया, क्योंकि वह अपने मोबाइल में पहलगाम आतंकी हमले की रील्स देख रहा था

इंदौर पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर गोली मारने की घटना ने देशभर के हिंदुओं को झंकझोर दिया है। लोग उससे उबरे भी नहीं थे कि इंदौर से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इसमें एक हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने सिर्फ इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि वह अपने मोबाइल में पहलगाम आतंकी हमले की रील्स देख रहा था। ट्रेन के उसी जनरल कोच में सफर कर रहे वर्ग विशेष के 10 से 15 लोगों ने उसे पहलगाम वाली रील्स देखने से रोका। छात्र ने उनसे कहा कि इस रील्स में क्या गलत है। तो उन्होंने गाली–गलौज करते हुए एक साथ उसपर हमला कर दिया। वे यहीं नहीं रुके आराेपियों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की। घटना रविवार अलसुबह की है। इस मामले में छात्र अपनी शिकायत लेकर रेलवे पुलिस के पास पहुंचा तो वहां पर उससे केवल आवेदन ले लिया गया और मेडिकल करवाकर अगले दिन आने का कह दिया गया। इसके बाद छात्र 20 घंटे से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए भटक रहा है, लेकिन रेलवे पुलिस ने अभी तक इतने गंभीर मामले में एफआईआर तक नहीं की है। पहलगाम हमले की रील्स देखने पर भड़के इंदौर में पढ़ने वाले एक छात्र को ट्रेन में पहलगाम आतंकी हमले की रील्स देखना भारी पड़ गया। शुजालपुर निवासी 23 वर्षीय छात्र रविवार अलसुबह लगभग 4 बजे भोपाल–इंदौर पैसेंजर ट्रेन से इंदौर आ रहा था। उसने बताया कि ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने के दौरान वह जिस सीट पर बैठा था उसके आसपास काफी बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग बैठे थे। इस दौरान जब ट्रेन लक्ष्मीबाईनगर से इंदौर के बीच पहुंची तो वह अपने मोबाइल में कुछ रील्स देख रहा था। इसी दौरान कुछ रील्स पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित भी आ गईं तो वह उन्हें भी देखने लगा। यह सब उसके आसपास बैठे वर्ग विशेष के लोगों को नागवार गुजरा और उन्होंने छात्र को रील्स देखने से मना किया। जब युवक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि इन रील्स में क्या गलत है तो उनमें से एक लड़के ने कहा कि हमें पता है तुम यह हमारे कारण देख रहे हो। युवक ने कहा कि यह तो देशभक्ति की बात है, इसमें क्या गलत है तो वे बोले कि अपना ये देश प्रेम ट्रेन के बाहर दिखाना। इसके बाद उन्होंने युवक के साथ गाली–गलौज करते हुए हमला कर दिया। मुंह और हाथ पर मारे घूसे से निकल आया खून छात्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान उसकी वर्ग विशेष के लोगों से हाथापाई हो गई। जिसमें से एक व्यक्ति ने उसके मुंह और हाथ पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसके मुंह और हाथ में से खून निकल आया। इसके बाद वह व्यक्ति भीड़ का सहारा लेकर वहां से भाग गया। इस दौरान जब छात्र ने उसका पीछा करना चाहा तो वर्ग विशेष के अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और महिलाएं आगे आ गईं और छात्र से विवाद करने लगीं। जीआरपी थाने में शिकायत छात्र जीआरपी थाने पहुंचा तो सब इंस्पेक्टर सियाराम ने आवेदन ले लिया और मेडिकल करवाकर कहा कि बाद में आना। पीड़ित ने कहा कि वो थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार का डेढ़ घंटे तक इंतजार करता रहा लेकिन वो लंच करके नहीं आईं। जीआरपी थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार ने लाइव हिन्दुस्तान को बताया कि आवेदन देने के बाद छात्र को जीआरपी थाने बुलाया गया था लेकिन वह अभी नहीं आया है। शिकायत के मुताबिक वह पहलगाम की रील देख रहा था जिसको लेकर कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की है। छात्र के थाने आने के बाद अज्ञात व्यक्तियों को कार्रवाई की जाएगी। डरा हुआ है पीड़ित छात्र लाइव हिन्दुस्तान ने पीड़ित छात्र से भी फोन पर संपर्क किया। उसने बताया कि वह एक कॉलेज में फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। पूरे घटनाक्रम को दोहराते हुए पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से वह काफी डरा हुआ है। उसने अपनी पहचान गोपनीय रखने की अपील की है। स्टेशन से बाहर निकल, काट डालेंगे घटना के बाद आक्रोषित छात्र ने जब वर्ग विशेष के लोगों पर एफआईआर कराने का कहा तो वे बोले कि हम ये सब कानून नहीं मानते हैं। हमारा अलग संविधान चलता है और हम उसके हिसाब से ही न्याय करते हैं। स्टेशन के बाहर तो निकल के दिखा तुझे वहीं काट डालेंगे। चंदननगर अलग देश, वहां आ मत जाना छात्र ने बताया कि उसने वर्ग विशेष के लोगों से यह भी कहा कि यह भारत देश है और इसमें सभी के लिए कानून एक जैसा है। इस पर वे बोले कि हम चंदननगर में रहते हैं और वहां पर अलग कानून चलता है। चंदन नगर अपने आप में एक अलग देश है। वहां आकर देख लेना तुझे चीर-फाड़ देंगे।  चलती ट्रेन से फेंकने की भी कोशिश की छात्र ने आरोप लगाया है कि इस मारपीट के बाद घायल हालत में वह ट्रेन के गेट के पास आकर बैठ गया था। इस दौरान कुछ वर्ग विशेष के लोग वापस आए और उससे बदसलूकी करने लगे। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो उनमें से कुछ ने छात्र को पकड़ा और चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की। वो तो शुक्र है कि वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें रोक लिया। सब इंस्पेक्टर ने आवेदन लिया और बोला- कल आना इस घटना के बाद छात्र अलसुबह ही रिपोर्ट लिखाने अपने साथियों के साथ जीआरपी थाने पहुंचा था। इस पर वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर सियाराम ने उससे आवेदन ले लिया और मेडिकल करवाकर कहा कि कल सुबह रिपोर्ट लिखाने आ जाना। इस पर छात्र के साथ आए लोगों ने टीआई से बात करने का भी कहा, लेकिन फिर भी उसे सुबह आने का कह दिया। FIR के लिए डेढ़ घंटे तक बैठा रहा, लेकिन टीआई लंच करके नहीं लौटीं छात्र ने बताया कि रविवार को दोपहर में भी वह घटना के चार गवाहों को साथ लेकर रिपोर्ट लिखाने के लिए जीआरपी थाने गया था, लेकिन तब टीआई लंच करने के लिए चली गईं थी। इस पर उसके साथियों ने टीआई से फोन पर बात भी … Read more

कराची में जन्मे भाई-बहन रायगढ़ में पकड़े गए, गलत जानकारी देकर बनवाया फर्जी वोटर आईडी कार्ड

रायगढ़ पहलगाम टेरर अटैक के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाशी की जा रही है। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए पुलिस प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पाकिस्तानियों को तलाश रही है। मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिक को जिले से दबोचा है। दोनों पाकिस्तानी भाई-बहन हैं। फर्जी वोटर ID बनवा कर रह रहे इसके साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि भाई-बहन पाकिस्तानी है। दोनों ही रायगढ़ में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है और LTV (लॉन्ग टर्म वीजा) वैध (सही) है। सिर्फ मतदाता कार्ड गलत है। दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर ये कार्ड बनवाया था। ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है। बिना नागरिकता लिए वोटर कार्ड बनवाया पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है और LTV (लॉन्ग टर्म वीजा) वैध(सही) है। सिर्फ मतदाता कार्ड गलत है। दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर ये कार्ड बनवाया था। ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है। मां की पहले हो चुकी है मौत जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि, माताजी पाकिस्तान की है उनका अभी देहांत हो चुका है। उनकी शादी भारत में हुई थी। वह डिलीवरी के लिए पाकिस्तान गई थी। इफ्तिखार शेख और अर्निश शेख का जन्म पाकिस्तान के लांडी, कराची में हुआ है। इसी के चलते उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। दोनों अभी कोडातराई में रह रहे थे। पासपोर्ट वीजा सभी वैध पाए गए, सिर्फ फर्जी तरीके से मतदाता परिचय पत्र बनवाया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।   recent visitors 44

नागा चैतन्य संग तलाक को लेकर बोलीं सामंथा, आइटम सॉन्ग ना करने की मिली थी नसीहत

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘पुष्पा’ जैसी फिल्म में आइटम नंबर करके लाइमलाइट ही चुरा ली थी। लेकिन, क्या आपको पता है कि अभिनेत्री को आइटम नंबर ‘ऊ अंटावा’ करने से पहले नसीहत मिली थी कि वो इसे ना करें? उस समय उनके तलाक की चर्चा जोरों पर थी। इतना ही नहीं, उन्हें तलाक के बाद छुपकर भी रहने के लिए कहा गया था। चलिए बताते हैं इन सब बातों और नसीहतों के साथ शादी टूटने पर एक्ट्रेस का कैसा रिएक्शन था। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु आज 37 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल, 1987 को हुआ था। उनका बचपन बेहद ही गरीबी में बीता था। उनके पिता जोसफ प्रभु तेलुगु तो मां निनेट प्रभु मलयाली हैं। सामंथा की परवरिश चेन्नई में हुई है। वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। आलम ये था कि 12वीं के बाद उन्हें पढ़ाने के लिए घरवालों के पास पैसे तक नहीं थे। इसके बाद उन्होंने खुद से ही मॉडलिंग करके अपना खर्च उठाया था। उन्होंने काफी बुरे दौर देखे हैं। खाने तक के पैसे नहीं होते थे। मॉडलिंग के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में कदम रखा था। वो पहली बार रवि वर्मन की फिल्म ‘ये माया चेसावे’ में नजर आई थीं। सामंथा प्रोफेशनल लाइफ में सफल तो रही थीं लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इन दिनों वो डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको सामंथा की शादी, तलाक और आइटम नंबर पर लोगों की नसीहत और एक्ट्रेस की रिएक्शन के बारे में बता रहे हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में ग्रैंड शादी की थी। उनकी शादी उस समय की सबसे महंगी और चर्चित शादियों में से एक रही है। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था और अंत में चौथी सालगिरह से एक महीने पहले ही दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सामंथा पर रिश्ता तोड़ने का और कई गंभीर आरोप लगे। इन सबके बीच सामंथा ने मिस मालिनी के साथ बात की थी, जिसमें बताया था कि कैसे करीबियों ने तलाक के समय उनका साथ छोड़ दिया था और उन्हें तलाक की वजह से सलाह दी थी कि वो ‘ऊ अंटावा’ आइटम सॉन्ग ना करें। तलाक के लिए भी दोषी अभिनेत्री को ही ठहराया था और घर में छिपकर रहने की सलाह दी थी। सामंथा ने बताया था कि जब उन्हें ‘ऊ अंटावा’ ऑफर हुआ था तो उस समय उनका तलाक होने वाला था। ऑफिशियल ऐलान के बाद एक्ट्रेस को करीबियों ने आइटम सॉन्ग ना करने की सलाह दी थी। यहां तक कि उनके सबसे करीबी दोस्तों ने भी बैकआउट कर लिया था, जो हमेशा साथ खड़े रहते थे, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। शादी नहीं चली तो मेरा क्या कसूर?- सामंथा सामंथा ने आगे इसी बातचीत में शादी टूटने और इसका आरोप खुद पर लगने पर कहा था कि एक्ट्रेस ने सोचा था कि क्या उन्होंने कोई अपराध किया था? वो क्यों छिपकर रहें। सामंथा ने खुद माना कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था। वो इस बात का इंतजार नहीं कर सकती थीं कि लोग उनसे नफरत करें, उन्हें ट्रोल करें और वो थक हारकर घर में बैठ जाएं। क्योंकि वो छिपने वालों में से खुद को नहीं मानती हैं। उनका मानना है कि शादी टूट गई तो उनका क्या कसूर है? उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। सामंथा टूटे रिश्ते को लेकर कहती हैं कि उन्होंने अपनी शादी को 100 प्रतिशत दिया है। उनका मानना है कि अब वो नहीं चली तो इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। वो खुद को दोष देने से मना कर देती हैं और कहती हैं कि वो गिल्ट महसूस नहीं कर सकती थीं। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने अक्टूबर 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी। करीब 4 साल के बाद दोनों ने 2021 में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अलग होने का ऐलान किया था। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। उन्होंने साथ में मनम’, ‘ये माया चेसावे’ और ‘ऑटोनगर सूर्या’ में साथ काम किया है। वहीं, सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से सगाई और शादी कर ली। तलाक के करीब 3 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। सामंथा की कई साउथ फिल्में हिंदी में डब होकर आईं, जिनके कारण हिंदी पट्टी में भी सामंथा की फैन फाॅलोइंग बढ़ गई। जानिए, ऐसी ही कुछ साउथ की फिल्मों के बारे में, जिनमें सामंथा नजर आईं। ये सभी फिल्में हिंदी में अलग-अलग नामों से डब हुईं। ईगा (मक्खी ) साल 2021 में एसएस राजामौली ने ‘ईगा’ नाम से एक तेलुगू फिल्म बनाई। इस फैंटेसी एक्शन फिल्म में नानी हीरो के रोल में और किच्चा सुदीप विलेन बने थे। फिल्म की हीरोइन सामंथा थीं। फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के मरने के बाद मक्खी बनकर विलेन से बदला लेने की रही। इस काम में हीरोइन यानी सामंथा, मक्खी यानी नानी के किरदार की मदद करती है। हिंदी भाषी दर्शकों ने भी सामंथा को फिल्म ‘मक्खी’ में काफी पसंद किया। 24 (टाइम स्टोरी) साल 2016 में एक तमिल फिल्म ‘24’ में सामंथा ने सूर्या के साथ अभिनय किया। फिल्म को विक्रम कुमार ने निर्देशित किया था। यह एक साइंस फिक्शन बेस्ड एक्शन फिल्म थी। फिल्म में टाइम ट्रैवल, विलेन से बदला लेने के अलावा एक लव स्टोरी भी चलती है। फिल्म में सूर्या की लव इंट्रेस्ट सत्या का रोल सामंथा ने निभाया था। वह टाइम ट्रैवल की जर्नी में सूर्या के किरदार की मदद करती है।   महानटी फिल्म ‘महानटी(2018)’ में लीड रोल कीर्ति सुरेश ने किया था। यह फिल्म एक दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस सावित्री की कहानी थी। इस महिला केंद्रित फिल्म में सामंथा ने एक पत्रकार का रोल किया, जो सावित्री की कहानी को दुनिया के सामने लाती है। इस फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया था। थेरी विजय थलापति … Read more

राहुल ने इस दौरान अपने खेल में थोड़ा बदलाव करते हुए बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, केविन पीटरसन ने दिया सुझा

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर केविन पीटरसन का मानना है कि केएल राहुल अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के साथ विकेटकीपिंग करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में राहुल की बल्लेबाजी को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। राहुल ने इस दौरान अपने खेल में थोड़ा बदलाव करते हुए बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। नेशनल टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसमें चयनकर्ताओं के पास राहुल के अलावा ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन जैसे मजबूत विकल्प हैं। राहुल 2022 विश्व कप के बाद से भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन पीटरसन का मानना है कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से अपनी वापसी का मंच तैयार किया है। वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त हैं। पीटरसन ने कहा, ‘‘मैं टी20 क्रिकेट में भारत के लिए केएल (राहुल) को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करवाऊंगा। मुझे लगता है कि आपके पास बहुत सारे सलामी बल्लेबाज हैं।’’ इंग्लैंड के इस पूर्व दिग्गज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली शिकस्त के बाद कहा, ‘‘राहुल जिस तरह से अब क्रिकेट खेल रहे हैं, वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने और भारत के लिए विकेटकीपिंग करने के लिए मेरी पहली पसंद होंगे।’’ केएल राहुल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के अलावा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अपने हालिया प्रदर्शन से पीटरसन को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ने पिछले साल के मध्य से लेकर आखिर तक बहुत सकारात्मक तरीके से खेला है। हमने देखा कि कैसे उसने भारत को कुछ मैच जिताए हैं और दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने बल्लेबाजी के बारे में उसके साथ बहुत सारी शानदार बातचीत की है, बहुत गंभीर और सार्थक बातचीत की है क्योंकि जब आप एक युवा खिलाड़ी के रूप में बड़े होते हैं, तो आपको डिफेंस, कोहनी ऊपर उठाना, वी में खेलना सिखाया जाता है।’’ अपने समय में आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले पीटरसन ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी 30 साल के करीब पहुंच जाता है तो उसके लिए रवैये में बदलाव करना कठिन होता है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए हर प्रारूप के मुताबिक अपने खेल को लगातार विकसित करना होता है। एक उम्र पर पहुंचने के बाद यह बहुत मुश्किल है लेकिन राहुल ने खुद को बदला है।’’ अगला टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। पिछले आईपीएल में 250 के आसपास का स्कोर आम बात थी, लेकिन पिचों की धीमी प्रकृति ने इस सत्र में बल्लेबाजी को मुश्किल बना दिया है। पीटरसन को इससे कोई परेशानी नहीं है। पीटरसन ने कहा, ‘‘इस तरह की पिचों (फिरोज शाह कोटला के विकेट) पर आपको समय देना होता है। आपको लय हासिल करनी पड़ती है। विराट (कोहली) ने आज शाम लय हासिल की। केएल ने लय हासिल की। और मुझे लगता है कि यहीं पर आपकी असली बल्लेबाज की परीक्षा होती है। असली बल्लेबाजी वही है जो क्रीज पर आकर परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल सके और सहज दिखे। टी20 क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी पिच होना कोई बुरी बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसी लीग से युवा खिलाड़ियों को काफी मदद मिल रही है।पीटरसन खुद भी आईपीएल में खेल चुके हैं और हाल ही में कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे हैं। वह इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य के रूप में डगआउट में वापस आ गए हैं। इस 44 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने टीम में अपनी भूमिका के बारे में कहा, ‘‘जब मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहा था, तो मुझे हमेशा पता था कि कोई भी कोच आपको चार से छह सप्ताह या आठ सप्ताह की अवधि में नहीं बदल सकता है।’’ हालांकि, उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का उदाहरण देते हुए कहा कि लीग के दौरान लाये गये बदलाव पर काम कर के खेल में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ कल रात मैं किसी चीज पर काम कर रहा था। हम टूर्नामेंट में पांच सप्ताह बिता चुके हैं। हमारे पास टूर्नामेंट के सिर्फ तीन या चार सप्ताह बचे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अभिषेक से कहा, ‘ हो सकता है कि यह तुरंत तुम्हारे लिए काम नहीं करे लेकिन अगर तुम इसे जारी रखोगे तो अगले महीने, दो महीने, तीन महीने, चार महीने में, मैं तुमसे वादा करता हूं कि यह तुम्हारे खेल में मदद करेगा। और यह तुम्हें एक ऐसे स्तर पर ले जाएगा जहां तुम ज्यादा आक्रामक बल्लेबाज बन सकोगे’।’’ recent visitors 42

प्रदेश में एक साथ इंदौर, भोपाल, जबलपुर में ED के छापे, 100 करोड़ के घोटाले की आशंका

इंदौर / भोपाल मध्यप्रदेश में 71 करोड़ रुपये के आबकारी फर्जी बैंक चालान घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। ED की 18 टीमों ने इंदौर, भोपाल और जबलपुर में आबकारी अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, इस घोटाले की राशि 72 से 100 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह घोटाला शराब कारोबारियों और आबकारी अधिकारियों के गठजोड़ से फर्जी चालानों के जरिए किया गया। शिकायतकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने ईडू को साक्ष्य और बयान दिए। 6 मई को ईडी ने प्राथमिकी दर्ज की और आबकारी आयुक्त से 5 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। हालांकि भेजी गई जानकारी को ED ने अधूरी बताकर दोबारा पूरी जानकारी मांगी। इंदौर जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में साल 2015 से 2018 के बीच सरकारी गोदाम से शराब लेने के लिए इस्तेमाल हुए 194 बैंक चालानों में गड़बड़ी सामने आई थी, जिसमें हजारों के बैंक चालानों को लाखों रुपए का बनाकर गोदामों से उतनी शराब उठाकर ठेकेदारों ने अपनी सरकारी शराब दुकान से बेच दी थी। इसी मामले में ईडी को शिकायत की गई थी, जिसके बाद ईडी ने इस मामले की जांच 2024 में शुरू कर दी थी। इनके ठिकानों पर पड़े छापे शराब ठेकेदार एमजी रोड समूह के अविनाश और विजय श्रीवास्तव, जीपीओ चौराहा समूह के राकेश जायसवाल, तोपखाना समूह के योगेंद्र जायसवाल, बायपास चौराहा देवगुराड़िया समूह राहुल चौकसे, गवली पलासिया समूह सूर्यप्रकाश अरोरा, गोपाल शिवहरे, लवकुश और प्रदीप जायसवाल के ठिकानों पर छापे पड़े हैं। ईडी ने 2024 में लिखा पत्र इस मामले में इंदौर के रावजी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर 172/2017 दर्ज की गई थी। ईडी ने आबकारी विभाग द्वारा की गई आंतरिक जांच के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के संबंध में विवरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। इस पत्र में लिखा गया है कि शराब ठेकेदारों से वसूली गई राशि, यदि कोई हो तो उसका विवरण उपलब्ध कराएं। इसके अलावा शराब ठेकेदारों के बैंक खाते का विवरण भी उपलब्ध कराने और जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने को कहा है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा, उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध अगर कोई जांच हुई है, तो उसकी आंतरिक जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस मामले में यह हुई थी कार्रवाई जिला आबकारी कार्यालय इंदौर सहित अन्य जिला आबकारी कार्यालयों में सामने आए इस 42 करोड़ के घोटाले को लेकर 12 अगस्त 2017 को रावजी बाजार पुलिस ने ठेकेदारों सहित 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोप है कि आबकारी विभाग में इसके पहले तीन साल से फर्जी चालान जमा किए जा रहे थे। आबकारी विभाग के अफसरों को हर 15 दिन में चालान को क्रॉस चेक करना (तौजी मिलान) होना था, लेकिन उन्होंने तीन साल तक ऐसा नहीं किया। इसकी वजह से उनकी साठगांठ साफ नजर आ रही थी। जिस वक्त यह शराब घोटाला हुआ था, उस वक्त जिला आबकारी कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर संजीव दुबे नियुक्त थे। यही वजह रही कि आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त संजीव कुमार दुबे सहित छह अफसरों को निलंबित कर दिया था। निलंबित अधिकारियों में लसूड़िया आबकारी वेयरहाउस के प्रभारी डीएस सिसोदिया, महू वेयर हाउस के प्रभारी सुखनंदन पाठक, सब इंस्पेक्टर कौशल्या सबवानी, हेड क्लर्क धनराज सिंह परमार और अनमोल गुप्ता के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा 20 अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए थे, जिनमें उपायुक्त विनोद रघुवंशी का नाम भी शामिल था। चालानों की जांच के बाद भी नतीजा शून्य शराब घोटाले कि जांच में 11 ऑडिटरों ने एक-एक चालान की जांच की थी। घोटाले के समय से पहले के तीन सालों में इंदौर में शराब दुकानें 2015 में 556 करोड़ में, 2016 में 609 करोड़ में और 2017 में 683 करोड़ में नीलाम हुई थीं। इस तरह 1700 करोड़ के शराब के चालानों की जांच की गई, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। इन लोगों को बनाया गया था आरोपी शराब ठेकेदार एमजी रोड समूह के अविनाश और विजय श्रीवास्तव, जीपीओ चौराहा समूह के राकेश जायसवाल, तोप खाना समूह योगेंद्र जायसवाल, बायपास चौराहा देवगुराड़िया समूह राहुल चौकसे, गवली पलासिया समूह सूर्यप्रकाश अरोरा, गोपाल शिवहरे, लवकुश और प्रदीप जायसवाल। क्या है मामला जांच में सामने आया कि शराब कारोबारियों ने बैंक में मात्र 10 हजार रुपये जमा कराए और षड्यंत्रपूर्वक चालानों में इसे 10 लाख रुपये दिखाकर वेयरहाउस से देसी व विदेशी शराब उठा ली। इस गड़बड़ी से कारोबारियों को भारी मुनाफा हुआ, जबकि सरकार को 1% इनकम टैक्स और 8% परिवहन शुल्क का करीब 97.97 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कुल 194 फर्जी चालानों के जरिए यह घोटाला अंजाम दिया गया। आबकारी आयुक्त की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ी गड़बड़ी 2015 से 2018 के बीच इंदौर जिले में हुई। जांच में सामने आया कि इंदौर में कूटरचित चालानों के जरिए शासन को 42 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि इस घोटाले में आबकारी अधिकारियों की ठेकेदारों के साथ संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, सरकार ने आईएएस स्नेहलता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक विभागीय जांच समिति भी बनाई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी। अब इस मामले में आज ED की टीम ने इंदौर के साथ-साथ भोपाल और जबलपुर में भी आरोपियों के ठिकानों पर रेड की है। recent visitors 45