मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के रानी बाग़ स्थित निवास में स्व. नरेंद्र सलूजा के परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस गहन दुख को सहन करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। ज्ञात रहे कि श्री सलूजा का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।   recent visitors 34

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया

ओंकारेश्वर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव पैदल पुल से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे।  उन्होंने माँ  नर्मदा को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के ट्रस्टी गण ने बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। recent visitors 28

कमाई के मामले में हॉलीवुड सितारों से निकले आगे शाहरुख

हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों और बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लंबी लिस्ट है, जिनकी गिनती केवल उनकी शानदार फिल्मों के लिए नहीं होती बल्कि उनकी अथाह सम्पत्ति को लेकर भी होती है। कई टॉप फिल्मी सितारों ने अपने काम के दम पर लंबे समय से शोहरत और दौलत पाई है। इनमें से कई सितारों ने अपने करियर को एक बड़े साम्राज्य में तब्दील कर लिया है। ये केवल एक्टिंग से ही नहीं बल्कि फिल्म और टेलिविजन प्रॉडक्शन, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस से भी अरबों कमाते हैं। 'एस्क्वायर' ने हाल ही में दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की अपनी लिस्ट जारी की है जिसमें हॉलीवुड के तमाम बड़े नाम शामिल हैं। इन सबके बीच हमारे बॉलीवुड का स्टार शाहरुख खान ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है। बॉलीवुड के इस बादशाह ने केवल यहां जगह ही नहीं बनाई बल्कि ब्रैड पिट, टॉम हैंक्स जैसे दिग्गज सितारों को पछाड़ भी दिया है। आइए जानते हैं इस टॉप 10 लिस्ट में कौन किस नंबर पर है मौजूद। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, शार्प बिजनेस, नेट वर्थ, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट्स और इंटरनैशनल अपील की बदौलत शाहरुख खान कई हॉलीवुड सितारों से आगे निकल चुके हैं। हालांकि, कुछ नाम उनसे भी ऊपर हैं। पहले नंबर पर हैं अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, जिनका नेट वर्थ 1.49 बिलियन डॉलर है। अर्नोल्ड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। वैसे कमाई की बात करें तो इनका करियर हॉलीवुड से कहीं आगे तक फैला हुआ है। ऑस्ट्रिया में जन्मे, उन्होंने एक बॉडी बिल्डर, एक्टर, पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन के रूप में शानदार परफॉर्म किया है। इस साल की शुरुआत में, फोर्ब्स ने खुलासा किया कि श्वार्ज़नेगर आधिकारिक तौर पर अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसका मुख्य कारण रियल एस्टेट में उनका निवेश हैं, जिसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही शुरू कर दिया था। पिछले कुछ साल में, उन्होंने एक विशाल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बनाया है और दुनिया की सबसे बड़ी निवेश फर्मों में से एक में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं। ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन दूसरे नंबर पर इसके बाद नंबर आता है ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन का, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 1.19 बिलियन डॉलर बताई जाती है। ड्वेन हॉलीवुड के सबसे ज़्यादा बैंकेबल सितारों में से एक बन चुके हैं। हालाँकि उन्हें शुरुआत में WWE में पॉप्युलैरिटी मिली, लेकिन ज़्यादातर लोग उन्हें उनके उनके एक्टिंग करियर से पहचानते हैं। कहते हैं कि उनकी मौजूदगी बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता की गारंटी देती है। एक्टिंग से दूर जॉनसन ने कई बड़े बिजनेस में हाथ बढ़ाया, जिसमें टेरेमाना टकीला का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा शामिल है, जो अब 2 बिलियन डॉलर का ब्रांड है। तीसरे नंबर पर हैं टॉम क्रूज तीसरे नंबर पर हैं टॉम क्रूज, जो 891 मिलियन डॉलर की सम्पत्ति के मालिक है। टॉम क्रूज़ हॉलीवुड के सबसे ज़्यादा बैंकेबल सितारों में से एक हैं। उनकी ज़्यादातर सम्पत्ति सीधे उनके एक्टिंग करियर से जुड़ी है, खास तौर पर 'मिशन: इम्पॉसिबल' और 'टॉप गन' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़्रैंचाइज़ी ने दुनिया भर में अरबों की कमाई की। स्क्रीन से अलग हटकर, क्रूज़ के पास रियल एस्टेट का एक शानदार पोर्टफोलियो भी है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के दोनों तटों और पूरे उत्तरी अमेरिका में फैली संपत्तियां शामिल हैं। चौथे नंबर पर हैं शाहरुख खान इसके बाद चौथे नंबर पर हैं शाहरुख खान। शाहरुख खान दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में चौथे पोजिशन पर हैं, जिनका नेट वर्थ कुल $876.5 मिलियन यानी (7400 करोड़ रुपये से अधिक) बताया गया है। दुनिया भर में बॉलीवुड के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं, SRK की पॉप्युलैरिटी भारत से कहीं आगे तक फैली हुई है। 30 से अधिक वर्षों से वो भारत में हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक रहे हैं और उनकी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, 'जवान' और 'पठान', दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिए। पांचवें नंबर पर हैं जॉर्ज क्लूनी पांचवें नंबर पर हैं जॉर्ज क्लूनी, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 742.8 मिलियन डॉलर है। एक्टिंग के साथ अपने स्टार पावर का इस्तेमाल उन्होंने अपने बिजनेस के लिए भी किया। अपने एक्टिंग करियर ने लगातार हाई प्रोफ़ाइल भूमिकाओं के लिए शानदार फीस पाई है। इसी के साथ उनके ऑफ-स्क्रीन बिजनेस हैं जिन्होंने वास्तव में उनकी संपत्ति को बढ़ाया है। प्रीमियम टकीला ब्रांड जिसकी उन्होंने को-फाउंड किया और बाद में लगभग 1 बिलियन डॉलर में बेचा। रॉबर्ट डी नीरो छठे नंबर पर वहीं सिनेमा की दुनिया में सबसे महान कलाकारों में से एक माने जाने हैं रॉबर्ट डी नीरो। डी नीरो हॉलीवुड के अलावा अपस्केल ग्लोबल रेस्तरां चेन 'नोबू' के को-फाउंडर रहे जो अब दुनिया भर में 40 से अधिक जगहों पर मौजूद हैं और शानदार एनुअल रेवेन्यू अर्जित करती है। नोबू के अलावा, डी नीरो ने कई अन्य रेस्तरां और रियल एस्टेट होल्डिंग्स में निवेश किया है, खास कर न्यूयॉर्क शहर में, जो दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी और महंगे बाजारों में से एक है। इनकी कुल अनुमानित सम्पत्ति 735.35 मिलियन डॉलर है। ब्रैड पिट सातवें नंबर पर वहीं ब्रैड पिट सातवें नंबर पर हैं जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति $594.23 मिलियन है। इन्हंने भी खुद को केवल फिल्मों तक नहीं सीमित रखा और बिजनेस की दुनिया में खुद को साबित किया। अपनी लगातार बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए जाने जाने वाले पिट को भारी भरकम सैलरी मिलना आज भी जारी है, जिसमें अपकमिंग 'फॉर्मूला 1' फिल्म में कथित तौर पर $45 मिलियन की फीस भी शामिल है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन के साथ प्रोडक्शन कंपनी 'प्लान बी एंटरटेनमेंट' की स्थापना की। आठवें नंबर पर हैं जैक निकोलसन आठवें नंबर पर हैं जैक निकोलसन, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति $590 मिलियन है। एक्टिंग करियर के अलावा और भी बहुत कुछ करके अपनी संपत्ति बनाई है। निकोलसन ने रियल एस्टेट और हाई-एंड आर्ट में काफ़ी निवेश किया है, जिनकी कथित तौर पर कीमत लगभग $375 मिलियन है। नौवें नंबर पर हैं टॉम हैंक्स इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं टॉम हैंक्स, जिन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक गिना जाता है। इनके पास 571.94 मिलियन डॉलर की अनुमानित कुल संपत्तिहै और इंडस्ट्री … Read more

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से राजस्थान हाईकोर्ट ने किया इंकार

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, उनकी पत्नी उर्मिला जैन भाया सहित अन्य लोगों को उनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज 19 एफआईआर को रद्द करने से साफ इंकार कर दिया है। जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने याचिकाएं खारिज करते हुए सभी याचिकाकर्ताओं को आगामी 10 दिनों में जांच में शामिल होने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पूर्व मंत्री और उनके करीबियों की ओर से दाखिल याचिकाओं में कहा गया था कि उनके खिलाफ ये मुकदमे राजनीतिक द्वेषता के चलते दर्ज किए गए हैं। याचिकाओं में यह भी आरोप लगाया गया था कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद सत्ताधारी पार्टी के प्रभाव में आकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों को निशाना बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की थी कि सभी मुकदमों की जांच बारां और झालावाड़ जिले के बाहर तैनात किसी निष्पक्ष आईपीएस अधिकारी से कराई जाए। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क को मानने से इंकार कर दिया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने किसी अधिकारी पर व्यक्तिगत दुर्भावना का आरोप नहीं लगाया है, ऐसे में किसी विशेष अधिकारी से जांच की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज शर्मा ने याचिकाओं का विरोध करते हुए दलील दी कि इन मामलों में अवैध खनन, फर्जी दस्तावेज, फर्जी पट्टा और वित्तीय अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। सभी एफआईआर के तथ्य, अपराध की प्रकृति और शिकायतकर्ता अलग-अलग हैं, इसलिए इनकी संयुक्त जांच संभव नहीं है। शर्मा ने यह भी बताया कि कोर्ट ने पूर्व में एक अंतरिम आदेश पारित कर याचिकाकर्ताओं को दंडात्मक कार्रवाई से राहत दी थी लेकिन इसके बावजूद वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि किसी आरोपी को यह अधिकार नहीं है कि वह अपनी मर्जी से जांच अधिकारी तय करे या जांच की दिशा निर्देशित करे। दोनों पक्षों की विस्तृत बहस के बाद अदालत ने याचिकाएं खारिज करते हुए सभी संबंधितों को जांच में सम्मिलित होने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 40

कलेक्टर ने शिविरों के आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

अमृत धारा डीपीआरसी भवन में समय सीमा की बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने शिविरों के आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश एमसीबी  एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात के पास स्थित डीपीआरसी( जिला पंचायत संसाधन केन्द्र) भवन में समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। पर्यटन स्थल को विकसित करने के उद्देश्य से यहा बैठक का आयोजन किया गया था। कलेक्टर ने बैठक में सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुये मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां के एसडीएम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग को संयुक्त दौरा कर सभी हेलीपैड और ग्राउंड की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। संबंधित जनपद के सीईओ वहां के नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ ही हेलीपैड और ग्राउंड के आसपास की पांच-छह पंचायतों की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के लिए जिले में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में पांच मई से जिले में समाधान शिविरों का आयोजन शुरू हो जाएगा। जिले में इसके लिए ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए निराकरण की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायतवार दी जाएगी। कलेक्टर ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी आज की समय सीमा की बैठक में दिए। कलेक्टर जिले के छः राजस्व निरीक्षक मण्डल भरतपुर एवं कुवांरपुर, कोटाडोल एवं घाघरा, केल्हारी एवं पेण्ड्री, नागपुर, मनेंद्रगढ़ ग्रामीण एवं मनेंद्रगढ़ शहरी, चिरमिरी एवं उधनापुर तथा खड़गवां, रतनपुर व देवडांड के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व निरीक्षक मण्डलों में नामांतरण, बटंवारा, किसान किताब (ऋण पुस्तिका) हेतु आवश्यकता अनुसार आबंटन मंगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राजस्व सर्कलों में पटवारी कार्यालय सह आवास हेतु सूची बनाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ऑफिस, आयुष, वीआईपी क्वार्टर, एसडीएम बिल्डिंग केल्हारी, कोटाडोल तहसील कार्यालय में नए शौचालय निर्माण, खड़गवां में आयुष के लिए एक हेक्टेयर भूमि आवंटन और आमाखेरवा में 220 बेड के हॉस्पिटल निर्माण को लेकर चर्चा की गई। सीएससी खड़गवां, भूमि पूजन, डंगौरा मेंटल हॉस्पिटल, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कक्षों, कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा हुई। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा की गई। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खेल मैदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मनेन्द्रगढ़ में मंगल सामुदायिक भवन और पार्किंग के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। लाईवलीहुड कॉलेज, नागपुर-चिरमिरी रेलवे लाइन, जिला पंचायत कार्यालय, वन विभाग, कोटाडोल हाउसिंग बोर्ड और सड़क निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिले में पीडीएस भवन हेतु आवश्यकतानुसार विधानवार सूची बनाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिये हैं।   अमृतधारा के बारे में           भारत में छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अमृत धारा झरना है। जिसे अमृृतधारा जलप्रपात भी कहा जाता है, छत्तीसगढ़ राज्य के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में स्थित है. यह हसदेव नदी पर है, और मनेन्द्रगढ़ से लगभग 26 किलोमीटर और चिरमिरी से लगभग 50 किलोमीटर दूर है. यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 90.0 फीट (27.4 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है। झरना लगभग 10.0-15.0 फीट (3.0-4.6 मीटर) चौड़ा है। यह हसदेव नदी एक जल प्रपात है। निकटतम शहर- मनेन्द्रगढ़ (लगभग 26 किलोमीटर) और चिरमिरी (लगभग 50 किलोमीटर) यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में कई प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं, जैसे कि पक्षी, हिरण, और बंदर। यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची के अंतर्गत है, जहाँ पंडो, गोंड़, बैगा, चेरवा आदि जनजातियां निवासरत हैं। अमृतधारा महोत्सवः-       प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर अमृतधारा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है जिसमें लगभग 10,000 की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर भव्य एवं गौरवशाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमे विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पारंपरिक खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती है। इस महोत्सव में जिले के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय व् राष्ट्रिय कलाकार आदि शामिल होते हैं। उद्देश्यः-      आदिवासी कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन,स्थानीय लोक-कला को राज्य एवं राष्ट्रीय पटल पर लाना, पारंपरिक खेलकूद जैसे कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी इत्यादि को बढ़ावा देना, जिससे स्थानीय निवासियों को स्व-रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनके आय में वृद्धि होगी तथा ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।        इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेन्द्र सारथी, प्रितेश राजपूत, सर्व तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे। recent visitors 27

सूकर पालन और बाड़ी विकास एक साथ-नरेगा योजना का अभिनव पहल

सफलता की कहानी सूकर पालन और बाड़ी विकास एक साथ-नरेगा योजना का अभिनव पहल नरेगा योजना की लाभ से इमलीवती बनी आत्मनिर्भर एमसीबी/बरबसपुर महात्मा गाँधी नरेगा योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नई दिशा दी है। इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में न केवल आर्थिक स्थिरता लाई है, बल्कि उन्हें अपनी क्षमता पहचानने का अवसर भी दिया है । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम महराजपुर  की निवासी इमलीवती ने इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपनी आजीविका सुदृढ़ की है, बल्कि अपने गांव की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उनकी सफलता की कहानी सूकर पालन और बाड़ी विकास के साथ एक अभिनव मॉडल प्रस्तुत करती है। नरेगा योजना से मिली इमलीवती को नई दिशा        इमलीवती को नरेगा योजना के अंतर्गत उन्हें 1.20 लाख हजार रुपये का राशि प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने सूकर फार्म शुरू करने के लिए किया। यह निर्णय लेना उनके लिए आसान नहीं था। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सूकर पालन फार्म निर्माण हो जाने से हितग्राही के जीवन में बदलाव आया है, मनरेगा के साथ-साथ सूकर पालन में वृद्धि हुई। अब पशुओं को बीमारी का डर नहीं है और साथ ही पक्का कोटर बन जाने से खिलाने वाला चारा का नुकसान नहीं होता। जिससे पशु चारे में लगने वाली लागत काफी कम हुई है। सूकर के बीमारी का खतरा कम हुआ है। अपने परिवार से सलाह-मशवरा कर उन्होंने ठोस योजना बनाई और इसे अमल में लाया। उनकी देखभाल में हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा गया। सूकर को समय पर भोजन, पानी और उचित देखभाल मिलती थी, जिससे उनकी वृद्धि सुचारू रूप से हुई। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सफलता की सफर पर पहुंची इमलीवती        1.20 लाख हजार रुपये की लागत से शुरू किए गये इस व्यवसाय ने महज 6 महीनों में 5-6 सूकर रेडी हो जाते है। जिसकी कीमत लगभग 3000 से 4000 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इमलीवती ने बताया कि अब मजदूरी करने की ज्यादा चिंता नहीं रहती है। घर की खेती के आलावा बचे हुए समय में सूकर पालन करने से अतिरिक्त आमदनी का साधन बन गया है। इससे घर के खर्चे आसानी से चल जाते है। अपनी पहली सफलता के बाद  इमलीवती ने उसको धीरे-धीरे उनकी आय में वृद्धि हुई और वह अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तृत करने लगी। इमलीवती बनी गांव के लिए प्रेरणा      इमलीवती मेहनत और सूझबूझ ने उन्हें गांव की महिलाओं के लिए एक मिसाल बना दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो और सही दिशा में कदम बढ़ाए जाएं, तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। नरेगा योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण की नई कहानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का जो मंच प्रदान किया है, वह अद्वितीय है। इमलीवती की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। इमलीवती यह कहानी हमें यह सिखाती है कि हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है, बस हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचानना होगा। सूकर पालन और बाड़ी विकास का यह अनूठा मॉडल न केवल ग्रामीण नरेगा का एक सफल उदाहरण है, बल्कि यह साबित करता है कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। आज इमलीवती की मेहनत और उनकी कहानी छत्तीसगढ़ के हर कोने में गूंज रही है। उनकी यह सफलता “जहां चाह वहां राह“ की सच्ची मिसाल है। recent visitors 31

जिला स्तरीय पदोन्नति समिति की बैठक 5 मई को

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग(टी-संवर्ग) अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु 05 मई 2025 दिन सोमवार को समय सायं 4ः00 बजे कलेक्टर कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष में बैठक आयोजित की गयी है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शा.उ.मा. वि. कोथरी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय में जिला स्तरीय पदोन्नति समिति की बैठक में उपस्थित होने कहा गया है। recent visitors 37