दल्लीराजहरा में दंतैल हाथियों की रहवासी इलाके में दस्तक, बार-बाल बचे राहगीर

बालोद सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रहवासी इलाकों में आना आम होता जा रहा है. ऐसा ही वाकया आज सुबह पौ फटने से पहले दल्लीराजहरा में देखने को मिला, जहां दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए. रास्ते से जा रहे राहगीर समय पर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. घटना आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए. दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे. थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है. recent visitors 33

समर्थ जुरेल बर्थडे पार्टी में अंकिता और निया का डांस देख लोगों ने बिचकाया मुंह

मुंबई 'लाफ्टर शेफ्स 2' में अपनी अतरंगी हरकतों से लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाले समर्थ जुरेल ने 30 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें 'बिग बॉस 17' से लेकर उनके तमाम टीवी शोज से जुड़े कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान अंकिता लोखंडे और निया शर्मा भी आई थीं, जिनके सिजलिंग आउटफिट्स ने सबका ध्यान तो खींचा ही। उनकी डांस परफॉर्मेंस पर भी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अंदर के तमाम वीडियोज सामने आए हैं, जिससे नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है। निया शर्मा और अंकिता लोखंडे पहले भी साथ में पार्टीज करती दिखी हैं और जमकर दोनों ने धमाल भी मचाया है। अब समर्थ जुरेल की बर्थडे पार्टी के इनसाइड वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। दोनों सारी टेंशन छोड़कर, मस्त मगन होकर थिरक रही हैं। ठुमके लगा रही हैं। बादशाह के गाने 'Wakhra Swag' पर उनका ये मस्तीभरा वीडियो हर किसी को आंखें चार करने पर मजबूर कर रहा है। अंकिता लोखंडे और निया शर्मा के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'निया शर्मा ओर्रर अंकिता लोखंडे का नंबर वन डांस वीडियो लगा भाई डाउनलोड का लिंक भेजें।' एक ने लिखा, 'एकदम छपरी।' एक ने लिखा, 'कपड़े अच्छे पहनों।' एक ने लिखा, 'स्वैग नहीं, बेशर्मी है।' एक ने लिखा, 'दोनों फ्लॉप हो गई हैं इसलिए अब यही करेंगी।' एक ने लिखा, 'क्या बोला डॉक्टर ने? कब तक ठीक होगे दोनों?' एक ने लिखा, 'अमीर लोगों का मुजरा।' अंकिता लोखंडे के कुछ वीडियोज और सामने आए हैं। एक में वह अकेले ही डांस वीडियो रिकॉर्ड करवाती हैं और तभी भारती सिंह की एंट्री होती है और वो उनके साथ ठुमकने लगती हैं। जिसे देख सबकी नजर एक्ट्रेस से हटकर कॉमेडियन पर अटक जाती है और हर कोई उनकी तारीफ करने लगता है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने मुनव्वर फारूकी के साथ भी ठुमके लगाए। हालांकि इस दौरान भी अंकिता को लोगों ने नापसंद किया। और ओवरएक्टिंग की दुकान कहा। recent visitors 39

पाकिस्तान के एयरस्पेस को बंद किए जाने से एयर इंडिया को भारी नुकसान, होगा 600 मिलियन डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में दावा

 नई दिल्ली  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। इस घटना के बाद भारत ने पाक के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को 23 मई तक बंद रखने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के इस फैसले का असर भारतीय विमानों पर भी देखने को मिल सकता है। इस बीच एयर इंडिया ने केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिखी है और कहा कि पाकिस्तान के एयरस्पेस के बंद होने से एयरलाइन कंपनी को 12 महीनों में करीब 600 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। दरअसल, भारतीय एयरलाइन्स को ईंधन की बढ़ी हुई लागत और लंबी यात्रा अवधि का सामना करना पड़ रहा है। रॉयटर्स के अनुसार कंपनी ने केंद्र सरकार से इस नुकसान की भरपाई करने की अपील की है. रॉयटर्स के अनुसार, सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री (Aviation Ministry) को एअर इंडिया द्वारा भेजे गए पत्र में एयरलाइंस ने 27 अप्रैल को भारत सरकार से आर्थिक नुकसान के नुपात में 'सब्सिडी मॉडल' की मांग की थी, जिसमें अनुमान लगाया था कि एयरस्‍पेस प्रतिबंध होने के कारण हर साल उसे 50 अरब भारतीय रुपये (591 मिलियन डॉलर) से ज्‍यादा का नुकसान होगा. AIR इंडिया ने पत्र में क्या लिखा? समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने विमानन मंत्रालय को लिखे पत्र का हवाला देते हुए बताया कि विमान कंपनियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए, एयर इंडिया ने सरकार से आनुपातिक सब्सिडी की मांग की है। पत्र में कहा गया कि प्रभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सब्सिडी एक अच्छा, सत्यापन योग्य और उचित विकल्प है, स्थिति में सुधार होने पर सब्सिडी हटाई जा सकती है। एयर इंडिया ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने से भारी नुकसान जानकारी दें कि मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया का पत्र तब भेजा गया जब सरकार ने अपने अधिकारियों से भारतीय एयरलाइन्स पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के प्रभाव का आकलन करने को कहा। बता दें कि भारत में 26.5% बाजार हिस्सेदारी रखने वाली एयर इंडिया यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के लिए उड़ान भरती है। एयरलाइंस के विमान अक्सर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से ही होकर गुजरते हैं। यह बड़ी घरेलू प्रतिद्वंद्वी इंडिगो की तुलना में कई अधिक लंबी दूरी के मार्गों का संचालन करती है। नुकसान को कम करने पर विचार कर रही सरकार वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मामले से परिचित तीन अन्य लोगों ने बताया कि भारत सरकार पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद करने से एयरलाइन उद्योग को होने वाले नुकसान को कम करने के विकल्पों पर विचार कर रही है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि भारतीय एयरलाइन्स ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ संभावित समाधानों पर काम करने के लिए मुलाकात की है। वहीं, अपने पत्र में एयर इंडिया ने सरकार से कुछ ओवरफ्लाइट मंजूरी के लिए चीनी अधिकारियों के साथ संपर्क करने को कहा, हालांकि इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। इसके साथ ही एयरलाइ कंपनी ने सरकार से संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की उड़ानों में अतिरिक्त पायलटों को ले जाने की मंजूरी देने के लिए भी कहा ताकि यात्रा का समय अधिक हो। सरकार ने एयरलाइंस को आकलन करने को कहा था एअर इंडिया के इस लेटर में कहा गया है कि प्रभावित इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए सब्सिडी एक अच्छा, वेरिएबल और उचित विकल्प है. स्थिति में सुधार होने पर सब्सिडी हटाई जा सकती है. रिपोर्ट का कहना है कि सरकार द्वारा एअर इंडिया (Air India) के अधिकारियों से भारतीय विमानन कंपनियों पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के प्रभाव का आकलन करने को कहने के बाद एअर इंडिया ने ये लेटर भेजा है. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया, IndiGo और Spicejet समेत कई एयरलाइंस ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद (Pak AirSpace Close) करने के प्रभाव पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अपने इनपुट और सुझाव दिए हैं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि मंत्रालय स्थिति का आकलन कर रहा है और इस मुद्दे को हल करने के लिए संभावित समाधानों पर विचार कर रहा है. मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद करने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कई एयरलाइंस के साथ बैठक की और स्थिति से निपटने के लिए उनके सुझाव मांगे. पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. हवाई क्षेत्र बंद होने से क्‍या होगा असर? उत्तर भारतीय शहरों से संचालित होने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एक्‍स्‍ट्रा लागत हर हफ्ते 77 करोड़ रुपये होने की संभावना है, क्योंकि हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण ईंधन की खपत बढ़ जाएगी और उड़ान की अवधि भी लंबी हो जाएगी. पीटीआई द्वारा विदेशी उड़ानों की संख्या और बढ़ी हुई उड़ान अवधि तथा अनुमानित व्यय के आधार पर किए गए कैलकुलेशन के विश्लेषण से पता चला है कि भारतीय एयरलाइंस के लिए अतिरिक्त मासिक परिचालन लागत 306 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है. recent visitors 44

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल-सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली  दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजा है। ये नोटिस नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़ा है। ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने इन सभी के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की है। ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है। कोर्ट ने अगली तारीख 8 मई, 2025 तय की है। आरोपियों को सुनवाई का पूरा हक-कोर्ट नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने कहा है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और बाकी आरोपियों को चार्जशीट पर सुनवाई का पूरा हक है। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई का अधिकार सभी को मिलना चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए ये ज़रूरी है कि हर आरोपी को सुना जाए। इसलिए नोटिस जारी करना ज़रूरी था। कोर्ट चाहता है कि सभी आरोपियों को अपनी बात रखने का मौका मिले। इससे ये सुनिश्चित होगा कि मामले की सुनवाई सही तरीके से हो। इससे पहले अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को अभी नोटिस जारी करने से मना कर दिया था। स्पेशल जज विशाल गोगने ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया था। ईडी का कहना है कि नए नियमों के अनुसार, आरोपी को सुने बिना शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा सकता। अदालत इस बात से संतुष्ट नहीं थी कि नोटिस जारी करना जरूरी है। ईडी का कहना है कि कानून बदल गया है। नए कानून के हिसाब से, आरोपी को सुने बिना शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा सकता। ईडी ने अदालत से कहा, 'हम नहीं चाहते कि यह आदेश लंबा चले, नोटिस जारी किया जाए।' पहले कोर्ट ने नोटिस जारी करने से कर दिया था मना जज ने 25 अप्रैल को सुनवाई में कहा था कि पहले अदालत को यह देखना होगा कि नोटिस जारी करना जरूरी है या नहीं। जज ने कहा कि अदालत को यह भी देखना होगा कि मामले में कोई कमी तो नहीं है। अदालत ने बताया कि चार्जशीट में कुछ जरूरी कागज गायब हैं। अदालत ने ईडी को उन कागजों को जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि कागजात मिलने के बाद ही वह नोटिस जारी करने पर फैसला करेगी। recent visitors 45

इंदौर में एक तीन साल की बच्ची को संथारा दिलाने का मामला , जिसने पूरे जैन समाज और देशभर में चर्चा पैदा कर दी

इंदौर  जैन परिवार की 3 वर्ष 4 माह की छोटी बच्ची ने संथारा लेकर जीवन त्याग दिया है. बताया जा है कि बच्ची पिछले काफी दिनों से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित थी. परिजनों ने उसका ऑपरेशन भी करवा दिया था, लेकिन एक बार फिर उसे वही समस्या हो रही थी. इसके चलते परिजनों ने जैन मुनि के कहने पर उसका संथारा करवाया और 10 मिनट बाद ही उसने अपना जीवन त्याग दिया. बेटी के माता-पिता दोनों ही आईटी प्रोफेशनल हैं. उनके इस फैसले का जैन समाज ने स्वागत किया है. 3 साल की बेटी वियाना को दिलाया संथारा इंदौर निवासी पीयूष-वर्षा जैन ने अपनी 3 साल की बेटी वियाना को संथारा दिलाया था. जिसकी चर्चा पूरे जैन समाज और देश भर में हो रही है. बेटी की मां वर्षा जैन ने बताया, " वियाना को जनवरी में ब्रेन ट्यूमर होने की जानकारी लगी, जिसके चलते 9 जनवरी को मुंबई लेकर गए और 10 को ट्यूमर का ऑपरेशन भी हो गया. इसके बाद वह ठीक भी हो गई थी, लेकिन अचानक से मार्च के तीसरे हफ्ते में उसे फिर वही दिक्कत होने लगी.'' मुनिश्री के सुझाव से लिया गया फैसला वियाना की मां वर्षा ने कहा, '' बच्ची की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी. ऐसे में 21 मार्च को जैन मुनि राजेश महाराज के पास दर्शन कराने ले गए. वहां बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए मुनिश्री ने संथारा कराने का सुझाव दिया. इसके बाद मैंने अपने पति पीयूष और दोनों बेटे धैर्य और शौर्य सहित परिवार से परामर्श कर बेटी का संथारा करवाने की स्वीकृति दे दी. परिवार की सहमति से वियाना का संथारा की प्रक्रिया शुरू हुई. इस धार्मिक प्रक्रिया के पूरा होने के 10 मिनट बाद ही वियाना ने प्राण त्याग दिया.'' गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज बता दें कि वियाना के माता-पिता पीयूष और वर्षा जैन दोनों ही आईटी प्रोफेशनल हैं. उन्होंने बेटी के संथारा दिलाने की जानकारी सिर्फ अपने परिवार वालों को दी थी. यह धार्मिक प्रक्रिया राजेश मुनि महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई है. इतनी छोटी उम्र में संथारा लेने की वजह से वियाना का नाम 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है. उनके इस फैसले पर जैन समाज ने बुधवार को इंदौर के कीमती गार्डन में आयोजित गमगीन समारोह में पीयूष-वर्षा को सम्मानित भी किया है. सबसे कम उम्र में धारण किया संथारा वियाना के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी जैन धर्म के सर्वोच्च व्रत संथारा को करने वाली विश्व की सबसे छोटी उम्र की बच्ची बन गई है. वियाना बहुत ही चंचल और खुश रहने वाली बच्ची थी. उसे हमने शुरू से धार्मिक संस्कार दिए थे. परिवार की आस्था और धार्मिक वातावरण के चलते हम इस कठिन निर्णय को ले सके हैं. वियाना की यह आध्यात्मिक यात्रा आज पूरे जैन समाज के लिए एक गहन विचार और प्रेरणा का विषय बन गई है. क्या होता है संथारा? जैन समाज में संथारा एक व्रत या स्वेच्छा से मृत्यु को अपनाने की प्रक्रिया को कहा जाता है. जैन धर्म में इसे मृत्यु का महोत्सव भी कहा जाता है. संथारा में व्यक्ति धीरे-धीरे अन्न-जल का त्याग करने लगता है और अपनी मृत्यु तक उपवास करता है. इस मामले में बच्ची वियाना की स्थिति बेहद गंभीर होने की वजह से उसे संथारा कराकर विदा किया गया. recent visitors 30

लव जिहाद करने वालों के लिए रामेश्वर शर्मा की चेतावनी, पीड़िताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भोपाल आजकल मध्य प्रदेश की राजधानी में सनसनी मची हुई है. भोपाल में पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम युवकों द्वारा गिरोह बनाकर कॉलेज की हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. ऐसे में हिंदू बच्चियों की रक्षा का जिम्मा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने संभाल लिया है. उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसपर लव जिहाद की शिकार हुई पीड़िता कॉल करके मदद मांग सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने भी मांगें रखी हैं. सकल हिंदू समाज सड़कों पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर कहना है कि हिंदू लड़कियों को जिस तरह से लव जिहाद करके उन्हें फंसाया गया और उनके साथ दरिंदगी की गई, इससे हर कोई स्तब्ध है. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यही कारण है कि सकल हिंदू समाज सड़कों पर है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी कॉलेज और उसके आसपास बने रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाया जाए. साथ ही रेस्टोरेंट में केबिन खत्म किए जाएं. केबिन की जगह हॉल बनाया जाना चाहिए. कॉलेज और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी को भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाए. इससे अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत होने वाला हो तो उसे रोका जा सके. हेल्पलाइन नंबर जारी विधायक ने यह भी बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि मैं अकेले नहीं बल्कि सकल हिंदू समाज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यदि किसी भी बच्ची को ऐसा लगता है कि वह लव जिहाद का शिकार हो गई है तो वह हमें कॉल कर सकती है. हम तुरंत उसकी मदद करेंगे. बता दें, आज शाम को 5 बजे लव-जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. सकल हिंदू महिला संगठनों के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे भोपाल में 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जहां सनातनी महिलाएं और सामाजिक संगठन एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे.   recent visitors 33

जबलपुर का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय 15 विषयों का कांबिनेशन कोर्स शुरू करेगा

जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र 2025-26 से एनईपी 2020 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर विज्ञान विषय में 15 कांबिनेशन कोर्स शुरू किए जाएंगे।हुई प्रवेश समिति की बैठक में विज्ञान विषय के 11 नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं विगत सत्र से संचालित चार पाठ्यक्रमों कुल मिलाकर 15 पाठ्यक्रमों का संयोजन (कोर्स कांबिनेशन) प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित किया है। इसमें बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, जूलाजी, बाटनी, फार्मास्युटिकल कैमिस्ट्री, कैमिस्ट्री, फारेंसिक साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, फिजिक्स, कम्प्यूटर साइंस, इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी एवं गणित विषय के साथ आरंभ किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे कोर्स विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी में हुई बैठक में कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी विषय महाकौशल क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश एवं देश के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इन सभी विषयों में व्यापक स्तर पर शोध कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञों को पाठ्यक्रम एवं करियर के संबंध में मार्गदर्शन हेतु समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. सुरेन्द्र सिंह, प्रो. राकेश बाजपेई, प्रो. धीरेन्द्र पाठक, प्रो. ममता राव, प्रो. पीके खरे, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. निधि सक्सेना, डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. पल्लवी शुक्ला, डॉ. धीरेन्द्र मौर्य, कामता मिश्रा, नरेश सौंधिया सहित अतिथि विद्वान उपस्थित रहे। डीएमएलटी कोर्स शुरू होगा जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने पैरामेडिकल पाठयक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया है। यह पाठयक्रम स्वास्थ्य चिकित्सा से जुडे लैब टैक्नीशियन बनने में मददगार होंगे। डिप्लोमा और डिग्री आधारित डीएमएलटी एवं बीएमएलटी पाठयक्रम दो वर्षीय एवं तीन वर्षीय होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल जमा कर दी गई है। प्रायोगिक आदि की सुविधाएं शासकीय एल्गिन अस्पताल के माध्यम से संचालित की जाएंगी जिसके साथ पहले से ही विश्वविद्यालय का अनुबंध संचालित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिप्लोमा इन लेब टैक्नीशियन एवं बैचलर आफ लैब टैक्नीशियन के लिए 50-50 सीटों का निर्धारण किया है। यदि एप्रूवल मिल जाता है तो इसी सत्र से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। recent visitors 40