Sunday, July 5, 2026 3:16 am

09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन   पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव  भोपाल रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 07-07 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (14 सेवाएं)  गाड़ी संख्या 09407 अहमदाबाद-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 06 मई से 17 जून 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद स्टेशन से सुबह 09:20 बजे प्रस्थान कर, संत हिरदाराम नगर रात 21:00 बजे, पहुंचकर अगले दिन बीना मध्यरात्रि 00:10 बजे, सागर 01:30 बजे, दमोह 03:00 बजे, कटनी 06:00 बजे, सतना 07:45 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए बुधवार रात 19:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। (07 ट्रिप)  गाड़ी संख्या 09408 दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 07 मई से 18 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को दानापुर स्टेशन से रात 22:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना सुबह 08:50 बजे, कटनी मुड़वारा 10:35 बजे, दमोह 12:10 बजे, सागर 13:25 बजे, बीना 16:05 बजे*, संत हिरदाराम नगर 19:00 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार सुबह 07:15 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी। (07 ट्रिप) ठहराव: नाडियाड, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन वेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं। recent visitors 26

गरियाबंद के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक वर्दीधारी नक्सली ढेर

गरियाबंद  छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन अब और भी अधिक तीव्र और आक्रामक होते जा रहे हैं। शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मारा गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली फरार हो गए। मौके से एसएलआर हथियार समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान डीवीसीएम आयतु उर्फ योगेश कोरसा के रूप में हुई है। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। नक्सलियों ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है। दरअसल, 4 माह पहले सुरक्षाबल के जवानों ने इसी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इस प्रहार के बाद नुआपड़ा डिविजन कमेटी बिखर चुका था। जिसे खड़ा करने लगातार बस्तर से नक्सलियों की टुकडडी इस इलाके में घूम रही थी। इस मुठभेड़ का बदला लेने के लिए रणनीति बना रहे थे। नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन भेजा गया। इस दौरान जवानों को देखते ही नक्सलियों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान जवानों ने 8 लाख के इनामी डीवीसीएम मेंबर आयतु उर्फ योगेश कोरसा को ढेर कर दिया। मारा गया नक्सली बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान  एसएलआर, 12 बोर बंदूक की गोलियां, मैक्जिन, जीबीएल, आईडी, दवाइयां समेत कई सारी दैनिक उपयोग की चीजें मिली है। recent visitors 16

प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और तूफान का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट

राजस्थान राजस्थान में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज तूफान के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अब से कुछ देर पहले एनसीआर से सटे अलवर, भरतपुर के अलावा भीलवाड़ा में तेज अंधड़ के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी एनसीआर और इसके आस-पास के इलाकों में तेज तूफान ओर जोरदार बारिश देखने को मिली थी। वहीं जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में अंधड़ के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। जो अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री अधिक चल रहा था वह अब  सामान्य से 7 डिग्री तक  लुढ़कर नीचे आ गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में जैसलमेर  में सर्वाधिक अधिकतम तापमान  43.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले यहां पारा लगभग 47 डिग्री तक चला गया था। बाड़मेर में 43.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 36.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। वहीं भीलवाड़ा में 40.5 डिग्री, अलवर में 32.5 डिग्री, जयपुर में 35.5 डिग्री, पिलानी में 31.5 डिग्री, सीकर में 37.5 डिग्री, कोटा में 39.6 डिग्री, चित्तोड़गढ़ में 42.6 डिग्री, फलौदी में 42.8 डिग्री, बीकानेर में 41.4 डिग्री, गंगानगर में 34.8 डिग्री, धौलपुर में 34.9, नागौर में 38.3, अंता-बारां में 37.5 और चूरू में 36.2.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग तथा पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है। recent visitors 44

चार धाम यात्रा अब रेल से — भारत गौरव डीलक्स ट्रेन से करें पावन यात्रा

भोपाल यात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने हेतु भारतीय रेल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में चार धाम की यात्रा को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा ‘भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन’ का संचालन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को देश के चार कोनों में स्थित प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन कराएगी। यह विशेष ट्रेन 27 मई 2025 को नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर 17 दिनों की पावन यात्रा पर निकलेगी, जिसमें कुल 8425 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा के दौरान बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका जैसे प्रतिष्ठित धामों के साथ-साथ माना गाँव, जोशीमठ, ऋषिकेश, पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर, धनुषकोड़ी, और भेंट द्वारका जैसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों का दर्शन भी कराया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा को और भी विशेष बनाते हुए ट्रेन में काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), भीमशंकर मंदिर (पुणे) और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक) का भ्रमण भी यात्रियों को कराया जाएगा, जिससे यह यात्रा आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध हो जाती है। भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन को पूर्णत: वातानुकूलित बनाया गया है, जिसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी के डिब्बे उपलब्ध हैं। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं जैसे डायनिंग रेस्टोरेंट, मॉडर्न किचन, स्नान क्यूबिकल्स, बायो टॉयलेट्स, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, और फुट मसाजर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को घर जैसी सुविधा का अनुभव मिलेगा। इस ट्रेन का संचालन भारतीय रेल कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) द्वारा किया जाएगा। इस यात्रा के लिए निर्धारित पैकेज रेट में यात्रा टिकट, तीन सितारा होटल में ठहराव, प्रतिदिन तीन समय का भोजन, साइटसीइंग, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर की सेवाएं भी शामिल हैं। कुल 150 सीटों की इस ट्रेन में बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। बुकिंग की प्रक्रिया IRCTC की वेबसाइट और पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। भारतीय रेल के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) श्री दिलीप कुमार ने बताया कि “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” योजना के अंतर्गत ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ा जा रहा है, जो देश के लोगों की आस्था के केंद्र हैं। इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि आम यात्रियों को भी संगठित और सुरक्षित तरीके से यात्रा करने का अवसर मिल रहा है।   recent visitors 23

देश के सरकारी बैंक में है खाता तो ध्यान दें! फिर हुई FD Interest रेट में कटौती, जानें अब कितना मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली  पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिर से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया गया है। बैंक ने अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही बदलाव किया था। इस बार, बैंक ने कुछ खास समय वाली एफडी पर ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट्स तक घटा दिया है। नई दरें 1 मई, 2025 से लागू हो गई हैं। ब्याज दरों में बदलाव के बाद पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50% से 7.10% तक ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 390 दिनों की एफडी पर मिल रही है। यह 7.10% है। किसके लिए कितनी दर? पीएनबी ने आम नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दरें कम की गई हैं। 180 से 270 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 6.25% से घटाकर 6% कर दी गई है। इसी तरह, 271 से 299 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी गई है। 303 दिनों की FD पर ब्याज दर 6.4% से घटाकर 6.15% कर दी गई है। 304 दिनों से लेकर 1 साल से कम की FD पर ब्याज दर अब 6.5% की जगह 6.25% होगी। 1 साल की FD पर ब्याज दर 6.8% से घटाकर 6.7% कर दी गई है। सीनियर सिटिजंस के दर 60 साल से ऊपर और 80 साल से कम उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की एफडी पर 50 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा ब्याज मिलेगा। 5 साल से ज्यादा की एफडी पर उन्हें 80 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह नियम 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू होगा। वरिष्ठ नागरिकों को अब 4.00% से 7.60% तक ब्याज मिलेगा। वहीं 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर नागरिकों को सभी तरह की एफडी पर 80 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। बदलाव के बाद, सुपर सीनियर नागरिकों को 4.30% से 7.90% तक ब्याज मिलेगा। इस बैंक ने भी किया बदलाव बंधन बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब यह बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की FD पर 3% से 7.75% तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से 8.25% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज दर, जो कि 7.75% और 8.25% है, 1 साल की एफडी पर मिल रही है। नई दरें 1 मई, 2025 से लागू हो गई हैं। recent visitors 29

भारत के खजाने में हुई विदेशी दौलत की बरसात, लगातार 8वें हफ्ते बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान का तो ‘पों’ हो गया

नई दिल्ली पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार (2 मई) को जारी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 8वें हफ्ते बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की खबर है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 अप्रैल, 2025 को खत्म हुए हफ्ते में 1.98 अरब डॉलर बढ़कर 688.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया. ये लगातार आठवां हफ्ता है, जब भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले के हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर हो गया था. सितंबर, 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया था. 2.17 अरब डॉलर बढ़ी एफसीए रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 25 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 2.17 अरब डॉलर बढ़कर 580.66 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी फॉरेन करेंसी के मूल्य में बढ़ोतरी या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है. गोल्ड रिजर्व में गिरावट आंकड़ों के मुताबिक, रिपोर्टिंग वीक में गोल्ड रिजर्व 20.7 करोड़ डॉलर घटकर 84.36 अरब डॉलर रह गया. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) में देश का स्पेशल ड्राइंग राइट (SDR) 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.59 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.51 अरब डॉलर हो गया. पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को इन दिनों विदेशी मुद्रा भंडार की जबरदस्त किल्लत झेलनी पड़ रही है. बीते 25 अप्रैल 2025 को खत्म हुए हफ्ते में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटॉकर 15.251 अरब डॉलर का रह गया है. recent visitors 26

भिंड के अभिषेक आर्य ने कयाकिंग कैनोइंग में जीता कांस्य पदक

भिंड  अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रही कयाकिंग कैनोइंग की जूनियर कैटागरी में भिण्ड के अभिषेक आर्या ने देश का परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया है। विश्व चैंपियनशिप में 22 देशों के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। किशोरी बोट क्लब संरक्षक एवं कयाकिंग कैनोइंग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेगोपाल यादव ने बताया जूनियर वर्ग में अपने साथी खिलाड़ी सचिन के साथ मिलकर अभिषेक ने प्रारंभ से ही अपने वोट को पीछे नहीं होने दिया।  अभिषेक और साथी के संयुक्त प्रयास से मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा रहे यह दोनों खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया है। रविवार को लौटेंगे भोपाल वर्तमान में अभिषेक आर्या, भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के डे बोर्डिंग खिलाड़ी हैं। अभिषेक की सफलता में उनके मुख्य कोच कैप्टन पीके बरोही का विशेष योगदान रहा है। अभिषेक रविवार को भोपाल लौटेंगे। खेल प्रशिक्षक यादव ने बताया विश्व भर के देशों से आए खिलाडि़यों ने भाग लिया। अभिषेक ने के-2 की 1000 मीटर रेस में वोट चलाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे देश का नाम रोशन किया है। recent visitors 29