Saturday, July 4, 2026 9:09 pm

गुर्दे की पथरी से निजात पाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाय

आजकल हर एक व्यक्ति गुर्दे की पथरी से परेशान है। हमारे पित्ताशय में दो तरह की पथरी बनती है। एक कोलेस्ट्रोल निर्मित पथरी और दूसरी पिग्मेन्ट से बनने वाली पथरी। पित्त लिवर में बनता है और इसका भंडारण गॉल ब्लेडर में होता है। यह हमारे खाने को पचाने में मदद करता है। गुर्दे की पथरी ज्यादातक तीस से साठ वर्ष की उम्र के लोगों में पाई जाती है। इसका दर्द बहुत ही भयकर होता है। ऐसे में हमें पेशाब करने में ज्यादा दिक्कत भी आती है। आज हम आपको गुर्दे की पथरी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बचाएगें। तो आइए जानते हैं पथरी को दूर करने के घरेलू उपाय… -पित्त की पथरी में दर्द को दूर करने के लिए आप हर रोज दिन में दो बार गाजर और ककडी का रस 100उस मिला कर पीएं। -अगर किसी को पित्त की पथरी की दिक्कत है तो, वह शराब, सिगरेट, चाय, कॉफी तथा शकर का सेवन न करें। ऐसे में वह हर रोज खाली पेट 50एमएल नींबू का रस पीएं। -खूब सारी नाशपाती खाएं क्योंकि इसमें रासायनिक तत्व पाए जाते हैं जो इस रोग को दूर करते हैं। -दिन में हर रोज विटामिन सी की 3-4 गोली खाएं। इसे खाने से शरीर का प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनता है। -हरी सब्जियां व फलो का ज्यादा सेवन करें क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रोल कम मात्रा में होता है। ऐसे में आप तली और मसालेदार चीजों से दूर रहें। -खट्टे फलों में विटामिन सी होता है। इसलिए गॉलब्लैडर की पथरी दूर करने केलिए जितना हो सके इनका सेवन करें। -हल्दी का सेवन करने से भी पथरी की दिक्कच को दूर किया जा सकता है।   recent visitors 46

कगिसो रबाडा IPL 2025 छोड़कर चले गए थे, जिसकी वजह आई सामने, ड्रग टेस्ट के चलते हुए बैन

नई दिल्ली गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 3 अप्रैल को ही IPL 2025 छोड़कर चले गए थे, जिसकी वजह अब सामने आई है। पीटाआई की रिपोर्ट के अनुसार, रबाडा ने SA20 टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। वह एमआई केपटाउन टीम का हिस्सा थे। हालांकि, यह कोई प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवा नहीं थी। कगिसो रबाडा ने एक स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की है। जब कगिसो रबाडा ने भारत छोड़ा और अपने देश साउथ अफ्रीका लौटे थे तो गुजरात टाइटंस ने कहा था कि वे व्यक्तिगत कारणों से वापस गए हैं। तब उनकी वापसी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। अब रबाडा वापस भारत लौट आए हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) द्वारा जारी बयान में रबाडा ने कहा कि वे "अस्थायी निलंबन" का सामना कर रहे हैं। recent visitors 40

बेंगलुरु की जोरदार शुरुआत, जैकब का तूफान, कोहली ने भी दिखाया दम

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को मौका मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैकब बेथल और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। रविंद्र जडेजा ने पहले ओवर में दिए दो रन बेंगलुरु ने पावरप्ले में सात ओवर में बिना विकटे गंवाए 71 रन ठोके लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद जडेजा ने गेंद थामी और पहले ही ओवर में सिर्फ दो रन दिए।   recent visitors 36

स्माकर्टफोन की मदद से खोजिए छिपे हुए कैमरों को

  आप कहीं ट्रायल रूम, होटल, रिजॉर्ट, लिफ्ट या फिर किसी कैब में हैं, अगर वहां कोई स्पाई कैमरा छिपा हो तो क्या करेंगें? यह ख्याल ही खुद में कितना डरा देने वाला है कि आपकी हर हरकत या एक्टिविटी पर किसी की नजर है और आप कहीं भी सुरक्षित नहीं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आपका स्मार्टफोन ही आपको बचा सकता हैं। आप अपने स्मार्टफोन की मदद से कहीं भी छिपे कैमरा को डिटेक्ट करके खुद को सुरक्षित बना सकते हैं, बस इसके लिए आपकी एंड्रॉयड डिवाइस में यह 3 कैमरा डिटेक्टर एप्स होने चाहिए… हिडन कैमरा डिटेक्टर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हिडन कैमरा डिटेक्टर एक बेहतर एप है। यह एप इस्तेमाल में एकदम आसान है क्योंकि यह रेडिएशन डिटेक्शन का प्रयोग करता है, यह एल्गोरिदम अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेज के रेडिएशन के शोर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है जैसे-सेलफोन टॉवर या नॉन कैमरा हार्डवेयर। जब इसका इस्तेमाल होता है तो डिटेक्टर सॉफ्टवेयर कहीं भी कैमरा छिपा होने पर रेड ग्लो को दिखाएगा। वैसे अन्य प्रकार के हार्डवेयर के नजदीक भी यह चमकेगा या ग्लो करेगा। इसलिए जब आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर 100 से नंबर दिखने लगे तो समझ ले कि छिपे कैमरा को डिटेक्ट कर लिया गया है यानि आपको स्क्रीन के मध्य पर नजर रखनी होगी। गूगल प्ले स्टोर पर यह फ्री में उपलब्ध है। ग्लिंट फाइंडर ग्लिंट फाइंडर कैमरा फ्लैश की रेट्रो-रिफ्लेक्शन को इस्तेमाल करता है और यूजर इसकी हेल्प से कैमरा व्यू के शाइनी ऑब्जेक्ट्स को बेहतर तरीके से पहचान लेता है। छिपे कैमरा लेंस को पहचानने में यह बहुत बढ़िया काम करता है।यह बिल्कुल प्रोफेशनल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले टूल की तरह काम करता है और छिपे कैमरा के चमकदार लेंस को पहचान लेता है। गूगल प्ले स्टोर पर यह फ्री में उपलब्ध है। वायरलेस कैमरा डिटेक्टर वायरलेस कैमरा डिटेक्टर एक छोटी सी बैटरी से चलने वाली डिवाइस है, जो छिपे हुए वायरलेस कैमराज की फ्रीक्वेंस को सिग्नल्स के द्वारा डिटेक्ट कर सकता है। अगर आप वायरलेस कैमरा डिटेक्टर के बारे में जानना चाहते हैं तो यह एक उपयोगी एप है, जो आपके वायरलेस कैमरा डिटेक्टर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देगा। एंड्रॉयड के लिए यह एक बेहतर कैमरा डिटेक्टर एप्लीकेशन है।   recent visitors 43

‘रेड 2’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई, अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'रेड 2' को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भारी अग्रिम बुकिंग के बाद गुरुवार, 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की 'भूतनी', 'हिट 3', 'रेट्रो' और हॉलीवुड फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' से टकराई। पहले दिन दमदार ओपनिंग करने वाली 'रेड 2' ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड 2' वर्ष 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में लौटे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यद्यपि फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली है, फिर भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। 'रेड 2' ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने रिलीज के दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'रेड 2' का दो दिन का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो गया है। निर्माताओं ने 'रेड 2' के निर्माण पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दो दिनों में फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इसके बजट का 80 प्रतिशत से अधिक है। उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा मुनाफा कमाएगी।   recent visitors 46

PM मोदी से डरा पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से तनाव कम करने की अपील की

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. पाकिस्तान को भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई का अंदेशा है और इस वजह से वह सहमा हुआ है. वह कभी पहलगाम आतंकी हमले की तीसरे पक्ष से निष्पक्ष जांच करवाने और इसमें सहयोग करने, तो कभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे को उठा रहा है. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ तनाव बढ़ने पर उसे उचित समय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अधिकार है. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सबकुछ जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हो रहा है. अहमद इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की योजना बना रहा है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. पाकिस्तान वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है और जुलाई में 15 देशों वाली संयुक्त राष्ट्र संस्था की अध्यक्षता करेगा. PAK को सता रहा भारत की जवाबी कार्रवाई का डर उन्होंने कहा, 'यह स्पष्ट है कि पहलगाम में एक घटना हुई है, लेकिन अब जो स्थिति उत्पन्न हुई है उससे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा है. हमारा मानना ​​है कि सुरक्षा परिषद को वास्तव में ऐसा करने का अधिकार है. पाकिस्तान सहित परिषद के किसी भी सदस्य के लिए यह पूरी तरह उचित होगा कि वह सुरक्षा परिषद की बैठक और चर्चा का अनुरोध करे, ताकि इस गंभीर स्थिति पर विचार किया जा सके.' अहमद ने कहा, 'हमने परिषद के सदस्यों के साथ इस पर चर्चा की है. हमने पिछले महीने की अध्यक्षता और इस महीने की अध्यक्षता के साथ इस पर चर्चा की है. हम स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं और हमें उचित लगने पर बैठक बुलाने का अधिकार है.' पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने अपने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की उस टिप्पणी के बारे में पीटीआई द्वारा पूछे गए सवाल का सीधे जवाब देने से परहेज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान तीन दशक से अमेरिका और पश्चिमि देशों के लिए 'गंदा काम' करता रहा है. पाकिस्तान तीन दशक से आतंकवाद को दे रहा पराश्रय दरअसल, पहलगाम हमले के परिप्रेक्ष्य में स्काई न्यूज के एंकर यल्दा हाकिम ने ख्वाजा आसिफ से सवाल किया था, 'आप स्वीकार करते हैं कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषण देने का एक लंबा इतिहास रहा है?' इसके जवाब में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा था, 'आप जानते हैं कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह गंदा काम लगभग तीन दशकों से कर रहे हैं, और ब्रिटेन भी इसमें शामिल है.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के दो दिन बाद 24 अप्रैल को बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, 'आतंकवादियों और आकाओं और इस हमले के साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से भी कड़ी सजा देंगे. देश के दुश्मनों ने न केवल निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है.' गत 29 अप्रैल को एक उच्चस्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने भारतीय सेना को खुली छूट दी थी और कहा था कि पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए इसका तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करे. भारत को रोको, हमें बचाओ; UNSC में रोया पाकिस्तान तो अब चर्चा की तैयारी भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करने और तनाव को कम कराने की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के अमेरिका में राजदूत रिजवान सईद शेख ने चेतावनी दी कि "कोई भी गलत कदम या गलत अनुमान परमाणु संघर्ष की ओर ले जा सकता है।" शेख ने कश्मीर को "विश्व का सबसे खतरनाक परमाणु फ्लैशपॉइंट" करार देते हुए ट्रंप से इस मुद्दे पर निर्णायक भूमिका निभाने का आग्रह किया है। Fox News Digital से बातचीत में शेख ने कश्मीर को "परमाणु फ्लैशपॉइंट" करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस मुद्दे को हल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह राष्ट्रपति ट्रंप की विरासत का एक अहम हिस्सा बन सकता है, यदि वे इस मसले को सतही उपायों से नहीं बल्कि कश्मीर विवाद जैसे मूल कारणों को संबोधित करके हल करें।" राजदूत शेख ने भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया को "खतरनाक और भड़काऊ" बताया। उन्होंने कहा कि हमले के महज 10 मिनट बाद ही भारत की ओर से पाकिस्तान पर आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा, "भारत ने आरोप लगाने में एक मिनट भी नहीं गंवाया और बिना किसी जांच के ही पाकिस्तान को दोषी ठहराया। हमने सबूत शेयर करने की मांग की और निष्पक्ष व पारदर्शी जांच में भाग लेने की पेशकश की, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला।" "परमाणु युद्ध की संभावना को नजरअंदाज न करें" पाकिस्तानी राजदूत को भारत की संभावित प्रतिक्रिया से डर लग रहा है। यही वजह है कि वे दूसरे देशों के आगे गुहार लगा रहे हैं कि भारत को रोका जाए। राजदूत ने कहा कि यह क्षेत्र 1.5 अरब से ज्यादा लोगों का घर है और इस तरह के युद्धोन्माद भरे बयानात क्षेत्र को एक बार फिर से "युद्ध की मानसिकता का बंधक" बना रहे हैं। पाकिस्तानी दूत ने गीदड भभकी देते हुए कहा कि "कोई भी गलतफहमी या गलत निर्णय, परमाणु युद्ध में बदल सकता है – जो इस घनी आबादी वाले क्षेत्र के लिए विनाशकारी होगा।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए बहने वाली नदियों के जल प्रवाह को एकतरफा रोकने की धमकी, अंतरराष्ट्रीय संधियों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने इंडस वॉटर ट्रीटी का हवाला देते हुए कहा, "यह संधि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों के दौरान भी कायम रही, इसे तोड़ना अंतरराष्ट्रीय कानून की घोर अवहेलना है।" पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता निलंबित … Read more

हर समस्या का समाधान है महावीर दर्शन

चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को भगवान महावीर का जन्म कल्याण है। उनके सिद्धांत बताते हैं कि वर्तमान के वर्तन (व्यवहार) को किस प्रकार से रखा जाए ताकि जीवन में शांति, मरण में समाधि, परलोक में सद्गति तथा परम्पर से परमगति पाई जा सके। मानवीय गुणों की उपेक्षा के इस समय में महावीर के कल्याण का दिन हमसे अपने जातीय भेद भुलाकर सत्य से साक्षात का संदेश देता है। भगवान महावीर ने अहिंसा की जितनी सूक्ष्म व्याख्या की है वैसी अन्यत्र दुर्लभ है। उन्होंने मानव को मानव के प्रति ही प्रेम और मित्रता से रहने का संदेश नहीं दिया अपितु मिट्टी, पानी, अग्नि, वायु, वनस्पति से लेकर कीड़े-मकोड़े, पशु-पक्षी आदि के प्रति भी मित्रता और अहिंसक विचार के साथ रहने का उपदेश दिया है। उनकी इस शिक्षा में पर्यावरण के साथ बने रहने की सीख भी है। आज जिस हिंसात्मक वातावरण और आपाधापी के बीच बच्चे बढ़ हो रहे हैं उसके कारण उनमें संयम का अभाव है। यह पीढ़ी लक्ष्य से भटक रही है। ऐसे वातावरण में बड़े हो रहे बच्चों से अपेक्षा रखना कि वे नैतिक राह पर चलेंगे ठीक नहीं। सभी कारणों से हमें समग्रता में महावीर की शिक्षाओं की बहुत जरूरत है ताकि हम इस धरा को सुंदर बना सकें।   recent visitors 46