Saturday, July 4, 2026 11:26 pm

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, देश के कई राज्यों से लोग चारधाम यात्रा पर दर्शन करने को पहुंच रहे है

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ 28 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ हो गया है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों से लोग चारधाम यात्रा पर दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। केदारनाथ हेली सेवा का आज शनिवार को हेली सेवा का शुभारंभ हो गया है। देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से 20 श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ है। केदारनाथऔर बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को छोड़ने के बाद एमआई 17 हेलीकॉप्टर वापस जौलीग्रांट आ जाएगा। आपको बता दें कि केदारनाथ के कपाट 2 मई को दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। पुलिस-प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा रूट पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। चारधाम में दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बिजली रूट पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया गया है। केदारनाथ में पहले दिन पहुंचे रिकॉर्ड भक्तजन 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही तीर्थ यात्रियों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। केदारनाथ धाम में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भक्तों में पुरुष 19196, महिला 10597 और 361 बच्चे शामिल थे। केदारनाथ धाम में कुल मिलाकर पहले दिन यानि 2 मई को 30154 भक्तों ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू केदारनाथ के लिए कपाट खुलने के दिन से ही 9 हेलीकॉप्टर कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहले ही दिन हेलीकॉप्टर कंपनियों में यात्रियों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार सुबह से ही केदारघाटी के अनेक हेलीपैडों से हेलीकॉप्टरों की उड़ानें शुरू हुई। बड़ी संख्या में यात्री एवं अन्य लोग केदारनाथ पहुंचे। चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों को वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे। recent visitors 15

इन दिनों विवादों में फंसे मशहूर सिंगर सोनू निगम

मुंबई मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों विवाद में फंस गए हैं. बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक इवेंट में सिंगर द्वारा दिया गया बयान चर्चा में आ गया है. इसके लेकर कन्नड़ समुदाय को नाराज हो गया है और कन्नड़ समर्थक संगठन ने सिंगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि कन्नड़ समुदाय ने अपने शिकायत में कहा कि सोनू निगम ने एक कन्नड़ गाने की मांग करने वाले फैन के आग्रह की तुलना एक गंभीर आतंकी घटना से की, जिससे कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. सोनू ने कहा, “यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना. यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था. देखो तो सामने कौन खड़ा है.” वीडियो में सोनू निगम कहते हैं, “मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की ज़िद कर रहा था. यही व्यवहार है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है. देख लो, सामने कौन खड़ा है.” इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर सोनू निगम की आलोचना हो रही है. सोनू निगम ने मंच से यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कन्नड़ भाषा और लोगों के प्रति बेहद सम्मान है. उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई कन्नड़ गाने गा चुके हैं, लेकिन जबरदस्ती और आक्रामकता उन्हें असहज कर देती है इसके बावजूद KRV ने सोनू निगम के बयान को असंवेदनशील और भड़काऊ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. recent visitors 46

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा- सिंधु नदी पर डैम बनाया तो कर देंगे नष्ट

इस्लामाबाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत की ओर से कड़े ऐक्शन लिए गए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को रोकना भी शामिल है। इससे पाकिस्तान में जल संकट पैदा हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से सिंधु नदी का एक भी बूंद पाकिस्तान भेजने के लिए मना किया गया है, जिससे पड़ोसी देश बौखला गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि यदि भारत सिंधु नदी का पानी रोकने के लिए डैम बनाता है तो उस पर पाकिस्तान हमला करके नष्ट कर देगा। एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा पाकिस्तान को दिए जाने वाले सिंधु के पानी को रोकना आक्रामकता माना जाएगा। जब मंत्री से पूछा गया कि अगर भारत सिंधु बेसिन पर डैम बनाने की तैयारी करता है तो पाकिस्तान का रिएक्शन क्या होगा, इस पर पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, ''यह पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता होगी। हमला सिर्फ तोपों और गोलियों से ही नहीं होता, पानी को रोकना या मोड़ना भी पाकिस्तान पर हमला ही है। उन्होंने (भारत) इस तरह का कोई प्रयास किया, तो पाकिस्तान उस स्ट्रक्चर को नष्ट कर देगा।" ' जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। यह हमला पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ के आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। हमले के बाद दोनों देशों में हालात बिगड़ने लगे हैं। भारत ने कई सख्त कदम उठाए हैं। बड़ी संख्या में पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन किया गया है। साथ ही, शनिवार को भारत ने पाक के लिए सभी डाक और पार्सल सेवाएं भी रोक दी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच संबंध और बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तान ने अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया वहीं, पाकिस्तान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने 450 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम 'अब्दाली हथियार प्रणाली' का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया है। पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच यह परीक्षण की है। सेना ने एक बयान में कहा, ''इस प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की अभियानगत तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौवहन प्रणाली तथा उन्नत गतिशीलता विशेषज्ञताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों की जांच करना था।'' सेना ने अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण 'अभ्यास इंडस' का हिस्सा था। प्रशिक्षण प्रक्षेपण में सेना सामरिक बल कमान के कमांडर, सामरिक योजना प्रभाग, सेना सामरिक बल कमान के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद थे। recent visitors 25

हिंदू युवतियों के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग मामले के मुख्य आरोपी फरहान पर पुलिस ने अब हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

भोपाल भोपाल में हिंदू युवतियों के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है. शुक्रवार रात पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फरहान ने सब-इंस्पेक्टर से रिवॉल्वर छीन ली, जिसके बाद गोली चलने से वह घायल हो गया. उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग मामले के मुख्य आरोपी फरहान पर पुलिस ने अब हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है. शुक्रवार रात को हुए घटनाक्रम के कारण फरहान पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई है. मीडिया से बात करते हुए डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कल रात को जब पुलिस टीम फरहान को लेकर अबरार के बिलकिसगंज स्थित संभावित ठिकाने पर जा रही थी तभी रातीबड़ थाना क्षेत्र के सरवर गांव के पास फरहान ने सब-इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की थी. इसी दौरान गोली चलने से फरहान घायल हो गया था, जिसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सब-इंस्पेक्टर ने खुद पर हमला होने की एफआईआर दर्ज कराई वहीं अब मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने खुद पर हमला होने की एफआईआर दर्ज कराई है, क्योंकि आरोपी फरहान ने ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर से रिवॉल्वर छीनी थी और इस दौरान फायर भी हुआ था. वहीं सब-इंस्पेक्टर को भी चोट आई है जिसके बाद रातीबड़ थाने में फरहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. बता दें कि दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने अब तक 5 एफआईआर दर्ज की है और सभी में फरहान का नाम शामिल है. फिलहाल फरहान का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है. फरहान ने कहा, किए का कोई पछतावा नहीं, सवाब का काम किया बता दें कि गिरोह के मास्टरमाइंड फरहान ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला बयान दिया है. उसने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है, बल्कि उसने 'सवाब' का काम किया है. भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक से बातचीत में बताया कि इस मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और हर केस में फरहान का नाम सामने आया है. अधिकारी के मुताबिक, हिंदू युवतियों को गिरोह बनाकर शिकार बनाने वाले इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड फरहान ही है. फरहान के बयान से पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए.   recent visitors 31

चीन व रूस जैसे देशों पर निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका से उर्वरक आयात बढ़ाने की योजना पर विचार कर रहा भारत

नई दिल्ली भारत सरकार व्यापार असंतुलन को कम करने और चीन व रूस जैसे देशों पर निर्भरता घटाने के लिए अमेरिका से उर्वरक आयात बढ़ाने की योजना पर विचार कर रही है। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को मजबूत करने की दिशा में उठाया जा रहा है, ताकि भारतीय निर्यात को अमेरिकी बाजारों में बेहतर पहुंच मिल सके। सरकार भारत के पक्ष में व्यापार संतुलन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंताओं को दूर करना चाहती है। क्या है पूरा मामला भारत दुनिया के सबसे बड़े उर्वरक आयातकों में से एक है, जिसने पिछले वित्तीय वर्ष में 8.3 बिलियन डॉलर मूल्य के उर्वरक आयात किए। हालांकि, अमेरिका से उर्वरक आयात का हिस्सा बेहद कम है, जो मात्र 300,000 डॉलर का रहा। सरकार का लक्ष्य अमेरिका के साथ व्यापार घाटे को कम करना है, जो 2024-25 में 41.18 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इस दौरान भारत का अमेरिका को निर्यात 11.6% बढ़कर 86.51 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि आयात 7.44% बढ़कर 45.33 बिलियन डॉलर रहा। ट्रंप सरकार इस बात को लेकर चिंता जताती रही है कि उसका भारत के साथ व्यापार घाटा बढ़ रहा है। चीन और रूस पर निर्भरता कम करने की रणनीति मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में भारत के प्रमुख उर्वरक आपूर्तिकर्ता देशों में रूस, सऊदी अरब, ओमान, चीन और मोरक्को शामिल हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से उर्वरक आयात में भारी वृद्धि हुई, जिससे भारत का रूस के साथ व्यापार घाटा बढ़ गया। सरकार अब इस निर्भरता को कम करने के लिए अमेरिका से आयात बढ़ाने पर जोर दे रही है। यह कदम न केवल व्यापार संतुलन को बेहतर करेगा, बल्कि भारत के विशाल कृषि क्षेत्र को भी समर्थन देगा, जो देश की लगभग आधी वर्कफोर्स को रोजगार देता है। व्यापार समझौते की संभावनाएं भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते का मुख्य फोकस टैरिफ कम करके व्यापार अंतर को पाटना है। इसके बदले में भारत को अपने श्रम-प्रधान निर्यात, जैसे चमड़ा और वस्त्र उत्पादों, के लिए अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, सरकार अमेरिकी वाहनों, व्हिस्की और कृषि उत्पादों जैसे सामानों के आयात को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। एलएनजी आयात में पहले से प्रगति उर्वरक आयात से पहले, भारत ने अमेरिका से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हाल ही में, भारतीय तेल निगम ने अमेरिकी कंपनी ट्रैफिगुरा के साथ पांच साल का एलएनजी आयात समझौता किया है, जिसके तहत इस वर्ष तीन से चार शिपमेंट और अगले वर्ष से छह शिपमेंट प्रतिवर्ष आयात किए जाएंगे। इसके अलावा, गेल इंडिया ने अमेरिका में एक एलएनजी परियोजना में 26% हिस्सेदारी और 15 साल के गैस सोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोली आमंत्रित की है। आर्थिक और सामरिक महत्व यह कदम न केवल आर्थिक, बल्कि सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करके भारत न केवल अपनी व्यापार स्थिति को बेहतर करेगा, बल्कि वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में भी अपनी स्थिति को मजबूत करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति भारत को ग्लोबल सप्लाई चैन में अधिक आत्मनिर्भर और विविध बनाने में मदद करेगी। recent visitors 42

डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर लगा नाचने, गाड़ी बढ़ी आगे , 10 से ज्यादा बाराती घायल

 भाटापारा-बलौदा बाजार बलौदा बाजार जिले के हीरमि गांव में बारात के दौरान एक हादसा हो गया। बारात में शामिल डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर नाचने लगा। इस दौरान वाहन को असुरक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया। वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया, जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में लगभग 10 से 12 लोग डीजे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत बलौदा-बाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और डीजे वाहन चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। recent visitors 33

अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ का ऐपल पर भारी असर, 76 अरब का पड़ेगा बोझ

वॉशिंगटन अमेरिकी सरकार, वहां के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जिस जोश में दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया, वो अब उसी पर भारी पड़ रहा है। ऐपल के सीईओ टिम कुक ने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ और ऐपल पर इसके असर को लेकर बात की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्‍होंने बताया है कि टैरिफ के कारण कंपनी की कॉस्‍ट में 900 मिलियन डॉलर यानी करीब 76 अरब रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बोझ से बचने के लिए कंपनी भारत में अपने प्रोडक्‍शन को बढ़ा रही है। टिम कुक ने उम्‍मीद जताई है कि आने वाले वक्‍त में सभी आईफोन, भारत में बनाए जाएंगे। ऐपल अपने बाकी प्रोडक्‍ट्स जैसे-आईपैड, मैक, ऐपल वॉच और एयरपॉड्स को वियतनाम में बनाएगी। मुख्‍यतौर पर वह चीन में अपने प्रोडक्‍शन को कम कर रही है, क्‍योंकि अमेरिका ने चाइना पर 145 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। तो क्‍या आईफोन महंगे हो जाएंगे जब भी किसी कंपनी पर बोझ बढ़ता है तो वह अपने प्रोडक्‍ट्स की कीमतों में इजाफा करती है। बिजनेस मॉडल भी यही कहता है। लेकिन ऐपल अभी आईफोन्‍स की कीमतों को बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रही। दरअसल, उसने बड़ी संख्‍या में ऐपल प्रोडक्‍ट्स जैसे-आईफोन का स्‍टॉक अमेरिका में जमा कर लिया है। टैरिफ लागू होने से पहले ही ऐपल ने हवाई जहाजों में आईफोन भरकर अमेरिका पहुंचा दिए। इससे फौरी तौर पर उसे कीमतें कंट्रोल करने में मदद मिली है। तो कारोबार पर क्‍या असर होगा टिम कुक ने ऐपल के कारोबार पर भी बात की। रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍होंने कहा कि टैरिफ इसी तरह रहे और पॉलिसीज में कोई बदलाव ना हुआ तो कॉस्‍ट में 900 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कंपनी को जून में खत्‍म होने वाली त‍िमाही में फायदा होने की उम्‍मीद है। इसकी वजह है कि जून में अमेरिका में बिकने वाले आईफोन्‍स मेड इन इंडिया होंगे, जो चीन टैरिफ के असर से बचे रहेंगे। चिंता इस बात की है कि ऐपल अभी कई एक्‍सेसरीज चीन में बनवाता है। ऐपल केयर और कुछ एक्‍सेसरीज पर चीन में कुल टैरिफ 145 फीसदी तक पहुंच जाएगा। हालांकि टिम कुक ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि जून के बाद क्‍या होगा। मौजूदा वक्‍त में अमेरिका ने ज्‍यादातर देशों पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया है, लेकिन चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लागू किया है। बाकी देशों को राहत के आसार भी हैं, लेकिन चीन को राहत देने के मूड में डोनाल्‍ड ट्रंप कतई नहीं हैं। इसीलिए ऐपल समेत तमाम कंपनियों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा है। recent visitors 37