एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ जनपद में पंचायत सचिवों की हुई नई पदस्थापना

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, निर्माण एवं विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिवों का अस्थायी रूप से नवीन स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी मार्गदर्शिका की कंडिका 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री पीक्कू राम को ग्राम पंचायत नागपुर से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत सोनवर्षा में पदस्थ किया गया है, वहीं श्री भगवान सिंह को ग्राम पंचायत कठौतिया से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत नागपुर में पदस्थ किया गया है, इसके साथ ही श्री भूपेन्द्र सिंह को ग्राम पंचायत बेलबहरा के साथ ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तथा श्री राम सिंह को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत बरबसपुर में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा । recent visitors 40

एमसीबी : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा को किया गया निलंबित

एमसीबी जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम द्वारा जारी एक महत्त्वपूर्ण आदेश के तहत ग्राम पंचायत सोनवर्षा के सचिव श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंचायत प्रशासन में अनुशासनहीनता और स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना के चलते की गई है। आदेश के अनुसार, पूर्व में ग्राम पंचायत कठौतिया के सचिव श्री भगवान सिंह को अर्जित अवकाश पर जाने के कारण श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे कि श्री भगवान सिंह के अवकाश समाप्ति के उपरांत वे पुनः अपने मूल पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे । वहीं 28 जून 2024 को श्री भगवान सिंह के अवकाश से लौटने के पश्चात भी श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा द्वारा उन्हें ग्राम पंचायत कठौतिया का प्रभार नहीं सौंपा गया। यह कार्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियाँ एवं कृत्य) नियम 1999 के नियम 4 तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के अंतर्गत श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। recent visitors 40

एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी

एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत समस्त प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु क्षेत्र की विधायक महोदया रेणुका सिंह द्वारा श्री रवि कुमार गुप्ता, पिता श्री पिताम्बर प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम केल्हारी, मोबाइल नंबर 7999526443 को उनका विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक महोदया की अनुपस्थिति में श्री रवि कुमार गुप्ता विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ अवगत कराया गया है ताकि प्रशासनिक समन्वय एवं कार्यक्रमों का संचालन निर्विघ्न रूप से किया जा सके। recent visitors 26

गृह मंत्रालय ने कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद सुरक्षा प्राप्त कर रहे 19 पूर्व राज्य मंत्रियों की वापस ली सुरक्षा

नई दिल्ली गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दिल्ली पुलिस को 19 पूर्व राज्य मंत्रियों (एमओएस) से सुरक्षा वापस लेने का निर्देश दिया है, जो कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद इसे प्राप्त कर रहे हैं. हालांकि, केंद्र ने यह भी निर्देश दिया है कि भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सुरक्षा छह महीने के लिए बढ़ा दी जाए. दिल्ली पुलिस ने पूर्व राज्य मंत्रियों और सांसदों की एक सूची के साथ गृह मंत्रालय से संपर्क किया था, जिन्हें अपने कार्यकाल/कार्यकाल पूरा होने के बाद भी सुरक्षा कवर मिला हुआ है. यह पिछले साल दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई द्वारा किए गए ऑडिट के बाद किया गया था. अधिकारी ने कहा, “ऑडिट से पता चला है कि कई वरिष्ठ राजनेता अपने कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी सुरक्षा कवर का लाभ उठा रहे थे. कई मामलों में, लंबे समय से सुरक्षा समीक्षा नहीं की गई थी.” ऑडिट के बाद, कई व्यक्तियों के लिए सुरक्षा कवर वापस ले लिया गया. हालांकि, समीक्षा में पाया गया कि कई पूर्व राज्य मंत्रियों को अब पद पर नहीं रहने के बावजूद सुरक्षा मिल रही है. अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों की सूची गृह मंत्रालय को भेजी गई है. संचार में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, उनमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, पूर्व पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह, संचार मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री देवुसिंह जेसिंगभाई चौहान, जनजातीय मामलों के पूर्व राज्य मंत्री जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर और विदेश मामलों के पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्रियों के अलावा गृह मंत्रालय की सूची में कुछ संसद सदस्यों और वरिष्ठ न्यायाधीशों के नाम भी शामिल हैं. हालांकि, कुछ न्यायाधीशों को दी गई सुरक्षा बरकरार रखी गई है. मौजूदा नियमों के तहत, पद या खतरे के आधार पर दी गई सुरक्षा की समीक्षा किसी व्यक्ति के कार्यकाल पूरा होने पर की जाती है. अधिकारी ने कहा, “यह पाया गया कि ये समीक्षाएं लंबे समय से नहीं की गई थीं. मूल्यांकन पूरा करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में गृह मंत्रालय को अपनी सिफारिशें भेजीं. गृह मंत्रालय की ओर से अंतिम निर्णय कुछ सप्ताह पहले आया.” अधिकारी ने आगे कहा कि नियमों के अनुसार, पूर्व राज्य मंत्रियों के आवास पर अभी भी तीन निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और चार पुलिसकर्मी तैनात हैं. अधिकारी ने कहा, “पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह और राज्य मंत्री अजय भट्ट के नाम भी गृह मंत्रालय को भेजे गए थे, लेकिन उनकी सुरक्षा बरकरार रखी गई है. इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने स्मृति ईरानी की सुरक्षा को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया है.” किसी भी व्यक्ति को दी जाने वाली सुरक्षा का स्तर खुफिया एजेंसियों, जैसे कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आर एंड एडब्ल्यू) से प्राप्त इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित किया जाता है. कुछ व्यक्ति सरकार में अपने पदों के आधार पर सुरक्षा कवर के हकदार होते हैं. recent visitors 39

जगदलपुर : ’विश्व रेडक्रॉस दिवस’ के अवसर पर रक्तदान शिविर और विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

जगदलपुर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मई को ’विश्व रेडक्रॉस दिवस’ के अवसर पर सभी ब्लॉक मुख्यालय अथवा पंचायत स्तर पर रैली रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों की इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान रक्तदान के लिए श्रेष्ठ स्व-सेवक को सम्मानित भी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक 9424281388, श्री अलेक्जेंडर एम चेरियन (ओआई.सी.)9406480100, श्री ऋषि भटनागर (कार्यक्रम प्रभारी)9479155576 से संपर्क किया जा सकता है। recent visitors 28

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

 गौरेला पेंड्रा मरवाही साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के तत्काल बाद आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 27 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जनदर्शन में आए लोगों से समक्ष में उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना और उने आवेदनों की जांच एवं परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिम जाति कृषक सेवा सहकारी समिति लरकेनी के किसान अंतर सिंह द्वारा केसीसी से कृषि ऋण लेने और अवैध रूप से मनमानी ढंग से वसूली करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह सीमांकन, बकाया भुगतान, ट्रांसफार्मर खराब होने, जीपीएफ की राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। recent visitors 38

धमतरी : मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, पेयजल स्त्रोतों का करें क्लोरीनाईजेशन

धमतरी : मौसमी बीमारियों पर रखें नजर, पेयजल स्त्रोतों का करें क्लोरीनाईजेशन समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित हो रहे समाधान शिविरां की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि गांवों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में प्राप्त मांग-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने समाधान शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् सामग्रियों का वितरण भी सुनिश्चित करने कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने हर दिन बदल रहे मौसम को देखते हुए जिले में मौसमी बीमारियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने पानी की समस्या वाले गांवों की जानकारी ली और अधिकारियों को इन क्षेत्रों में हैंडपंप, बोरवेल मरम्मत तथा आवश्यकता होने पर नये बोरवेल करने कहा। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को सभी पानी टंकियों, हैंडपंपों, और बोरवेल का क्लोरीनेशन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के अलावा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक मे कलेक्टर मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में बुजुर्गो की पेंशन राशि न रूके, इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना की जिन महिलाओं के खातों में पैसे नहीं जा रहे है, उनकी जानकारी ली तथा अधिकारियां को निर्देशित किया कि जिस कारण इनके खाते में पैसे नहीं आ रहे है, उनका तत्काल निराकरण करें। साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं से भी महिलाओं को लाभान्वित करें। कलेक्टर मिश्रा ने जिले में आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन योजना के तहत् पंजीयन की भी जानकारी ली और जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में स्टॉल लगाकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन करने कहा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी की भी समीक्षा की और अब तक कुल स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास और अप्रारंभ आवासों की जानकारी ली। कलेक्टर मिश्रा ने अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित जन औषधि केन्द्रों की स्थिति, दवाईयों की उपलब्धता, मासिक आय की जानकारी ली और निविदा प्रक्रिया के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया राज्य स्तर से होनी है, जो प्रक्रियाधानी है। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरण, आय, जाति, निवास, आश्रम-छात्रावासों में दर्ज बच्चों की संख्या आदि की भी समीक्षा की। recent visitors 39