योगी कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य विकास योजनाओं, निवेश, अधोसंरचना और कल्याणकारी नीतियों से जुड़े अहम फैसले पर लंबी चर्चा हुई। ट्रांसफर पॉलिसी कैबिनेट में पास की गई राज्य कर्मचारियों से जुड़ी ट्रांसफर नीति 2025 -26 का कैबिनेट से अनुमोदन हुआ। 15 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे। जिले में 3 साल, मंडल में 7 साल वाली पॉलिसी लागू की जाएगी। तबादला सत्र के दौरान 10% कर्मचारियों के तबादले होंगे। अडानी पावर से 5.38 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीद की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन 1500 मेगावाट बिजली खरीद करेगा। कैबिनेट बैठक में स्मार्ट पार्किंग का प्रस्ताव पास किया गया। उत्तर प्रदेश के हर जिले में स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी । कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों की बैठक लेंगे और दलित संवाद के बारे में उनको मंत्र देंगे। इसके साथ ही पिछड़ों को पार्टी की मूल नियत के बारे में जानकारी देने हेतु मंत्रियों को निर्देश दे सकते हैं। recent visitors 40

लाडली लक्ष्मी बेटी क्रांति गौंड ने सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट और डब्ल्यूपीएल टीम में अपनी जगह बनाई

छतरपुर कहते है लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। ऐसा ही कमाल मध्यप्रदेश के छतरपुर की क्रांति ने कर दिखाया है। जिले के घुवारा की 21 वर्षीय क्रांति का इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। क्रांति ने वूमेंस प्रीमियर लीग में जोरदार प्रदर्शन की दम पर इंडियम टीम में अपनी जगह बनाई है। छतरपुर जिले से खेल के क्षेत्र में नई-नई प्रतिभाएं उभर कर आ रहीं है। जिले के खिलाड़ी उच्च प्रदर्शन कर जिले का नाम देशभर में रोशन कर रहे है। हाल ही में छतरपुर जिले की लाडली लक्ष्मी बेटी क्रांति गौंड ने मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट और डब्ल्यूपीएल (WPL) टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद उनका चयन इंडियन सीनियर वूमेन टीम में किया गया। क्रांति अब इंग्लैंड में जाकर क्रिकेट खिलेंगी और जिले सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। क्रांति जिले के घुवारा की रहने वाली है और यह लाडली लक्ष्मी योजना से भी लाभान्वित है। recent visitors 41

जल संरक्षण के लिए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, नई तकनीकों से समाधान पर दिया जोर

बिलासपुर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सोमवार को  जिले में जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारयों के साथ सभी  सीएमओ शामिल हुए। कलेक्टर ने जिले में बढ़ते जल संकट और भविष्य में इससे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने और जल संरक्षण की नई तकनीक को जिले में अपनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।        मंथन में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण के लिए बृहद कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जल स्तर लगातार गिर रहा है और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने इंजेक्शन वेल तकनीक का उल्लेख करते हुए कहा कि असफल बोरवेल को वर्षा जल संचयन के माध्यम से पुनः उपयोग में लाया जा सकता है। यह तकनीक भूमिगत जल स्तर को पुनः भरने में प्रभावी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस तकनीक को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए।       कलेक्टर ने कहा कि पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर से जल आपूर्ति की व्यवस्था अस्थायी होती है। इसकी जगह पर सेनटेक्स टैंकों का उपयोग किया जाए ताकि पानी का संग्रहण और वितरण दोनों ही व्यवस्थित रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि टैंकर से पानी की सप्लाई से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है,उन्होंने नगर निगम  के साथ ही सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि जल्द ही पानी की समस्या वाले  वार्डों में सेंटेक्स स्थापित कर उसके माध्यम से पानी की सप्लाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में जल संकट की आशंका को देखते हुए अभी से एक दीर्घकालिक और व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें नवीनतम तकनीकों के प्रयोग से भूमिगत जल स्तर को स्थिर करने और बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारीयों को राजनांदगांव में अपनाए गए जल संरक्षण तकनीक के विषय में जानकारी देते हुए ऐसी प्रणाली जिले में भी विकसित करने की बात कही।       बैठक में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और नगरीय क्षेत्रों में भवन निर्माण के साथ-साथ वर्षा जल संग्रहण प्रणाली को अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए।       कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हो इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं, और मेंटेनेंस  पर ध्यान दें ताकि आंधी तूफान आने पर बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हों क्योंकि शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी सप्लाई की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने और अगले दस  दिनों के भीतर जल संरक्षण पर विस्तृत कार्ययोजना और उसके क्रियान्वयन की दिशा में ठोस कार्य करने के निर्देश दिए ताकि मानसून के आने पर वर्षा जल को संरक्षित किया जा सके। recent visitors 39

गृह मंत्रालय ने जारी किया है निर्देश, भारत-पाक युद्ध के दौरान केंद्र सरकार के निर्देश पर दुर्ग जिले में मॉक होगा ड्रिल

दुर्ग भारत-पाक युद्ध के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने केंद्र सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल होगा. इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. मॉक ड्रिल को लेकर कलेक्टर ने आज बैठक बुलाई है. मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को जिम्मेदारी दी जाएगी. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा, भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे बड़े सयंत्र की वजह से दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल किया जाएगा. इसके लिए आज शाम बैठक रखी गई है. बता दें कि पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए भारत कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है. गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को दिए हैं निर्देश बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध वॉर जारी है. युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है. ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने देश के कई प्रदेशों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कल मॉक ड्रिल किया जाएगा. recent visitors 40

PM Modi पर टिकी देश भर की निगाहें, आज आज रात 8 बजे…

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान बड़ा ऐलान हो सकता है। पूरे देशवासियों की निगाहें अब इसी पर टिकी हुई है। बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं। इस अभ्यास का मकसद लोगों को किसी भी आकस्मिक हवाई हमले या आतंकी हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है। आपको बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं। इस अभ्यास का मकसद लोगों को किसी भी आकस्मिक हवाई हमले या आतंकी हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है।      recent visitors 46

भोपाल मंडल में लूप लाइन संरक्षा को लेकर प्रभावी प्रयास, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

भोपाल रेल यात्रियों की संरक्षा और निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन यार्डों और लूप लाइनों के उन्नयन एवं निरीक्षण कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रेलवे यार्ड न केवल गाड़ियों के ठहराव और पारगमन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि मालगाड़ियों और बिना ठहराव वाली तेज गति की ट्रेनों के संचालन की दृष्टि से भी इनका बड़ा योगदान होता है। भोपाल मंडल में कुल 2224 किलोमीटर ट्रैक परिचालन हेतु उपलब्ध है, जिसमें 88 स्टेशन यार्ड सम्मिलित हैं। इन यार्डों में मेन लाइन के अतिरिक्त लूप लाइनें होती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों के सुगम संचालन को सुनिश्चित करना है। एक लूप लाइन की औसतन लंबाई लगभग 700 मीटर होती है, और यह मेन लाइन या अन्य लूप लाइन से टर्नआउट के माध्यम से जुड़ी रहती है। मंडल के यार्डों में 204 पैसेंजर रनिंग लाइनें और 256 नॉन-पैसेंजर रनिंग लाइनें कार्यरत हैं। इन लाइनों पर संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से ट्रैक पैरामीटर की तीन माह और छह माह की आवृत्तियों पर जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पाए गए दोषों को त्वरित गति से ठीक करने की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ अपनाई जा रही है। संरक्षा के इसी क्रम में मंडल ने यार्ड संरचना को आधुनिक बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। वर्तमान में 83 यार्डों में से 35 यार्डों का उन्नयन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष यार्डों पर कार्य प्रगति पर है। उन्नयन कार्यों में फ्री रेल जॉइंट्स को हटाना, पुराने टर्नआउट को प्रतिस्थापित करना, गिट्टी की छनाई, ड्रेनेज सुधार और ट्रैक फिटिंग्स का प्रतिस्थापन जैसे कार्य प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। भोपाल मंडल ने वर्ष 2024-25 में यार्डों की सुरक्षा और कार्यकुशलता को बढ़ाने हेतु लगभग 244 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसके अंतर्गत 11 महत्वपूर्ण यार्डों की पहचान की गई है, जिनमें से 4 यार्डों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष यार्डों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। भोपाल रेलवे प्रशासन का सतत प्रयास है कि प्रत्येक यार्ड की संरचना यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेनों की गति, समयबद्धता और परिचालन सुविधा के अनुसार उच्च मानकों पर आधारित हो। लूप लाइन और यार्ड अपग्रेडेशन के ये प्रयास रेल संरक्षा अभियान के अंतर्गत यात्रियों को एक संरक्षित, सहज और भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। recent visitors 33

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए संजय सोनी ने ठोकी दावेदारी

अनूपपुर संजय सोनी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अनूपपुर जिलाध्यक्ष के पद पर नामांकन दाखिल किये है।संजय सोनी विगत 15 सालों से कांग्रेस के छात्र संगठन इकाई (एनएसयूआई) से जुड़कर छात्र तथा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते रहे कांग्रेस की छात्र संगठन में रहते हुए विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं  शैक्षणिक एवं राजनीतिक सफर शैक्षणिक योग्यता – 1. एलएलबी – 2024 ! 2. एमएससी बॉटनी – 2015 3. बीएससी – 2013 4. हायर सेकेंडरी -2010 राजनीतिक गतिविधि – 1. 2010 एनएसयूआई से जुड़ा ! 2. 2011 से NSUI महावि. अध्यक्ष पद कार्य किया! 3. 2013 से जिला महासचिव के पद पर कार्य किया! 4. 2015 से जिला उपाध्यक्ष के पद कार्य किया ! 5. 2018 से प्रदेश सचिव के पद पर कार्य किया! 6. 2020 से 2023 तक एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पद पर कार्य किया! 7. 2023 से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव के पद पर कार्य कर रहा हूं। recent visitors 43