Saturday, July 4, 2026 4:18 pm

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा  RPF ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किये भोपाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14620) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बदरपुर से अगरतला के बीच सफर के दौरान, RPF की ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने जनरल कोच की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध पिठ्ठू बैग जब्त किए, जिनमें से 8 हस्तनिर्मित देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किया। RPF अधिकारियों के अनुसार, अगरतला पोस्ट के सुरक्षा कर्मी वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए गहन निगरानी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जनरल कोच की ऊपरी सीट पर छोड़े गए दो बैगों की जांच की गई। बैगों में भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे हथियार पाए गए। बरामद हथियारों को RPF पोस्ट अगरतला में जमा कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। मामले की जांच GRPS/अगरतला ने शुरू कर दी है, और अधिकारियों के अनुसार, इस पर जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। recent visitors 34

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी सागर में टेली मेडिसिन सेंटर का किया शुभारंभ

अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे हो सकेगी बात-उप मुख्यमंत्री शुक्ल टेली मेडिसिन का सफल क्रियान्वयन और पीएचसी की भीड़ बीएमसी के परफॉर्मेंस ऑडिट की तरह करेगा कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीएमसी सागर में टेली मेडिसिन सेंटर का किया शुभारंभ सागर उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में टेली मेडिसिन सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे मरीज की बात हो सकेगी एवं उचित उपचार प्राप्त हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भीड़ एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्थापित टेली मेडिसिन सेंटर में आने वाले कॉल्स की संख्या बीएमसी के परफॉर्मेंस ऑडिट की तरह कार्य करेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि टेली मेडिसिन योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की प्राथमिकता वाली योजना है। योजना से गांव-गांव के पीड़ित व्यक्ति को विषय विशेषज्ञ डॉ. की निशुल्क सलाह मिल सकेगी एवं उनका समय पर इलाज हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित विशेष रूप से आरोग्य मंदिरों में टेली मेडिसिन सुविधा शुरू की जाए। डॉक्टरों की सूची चस्पा की जावे एवं उनके फोन नंबर भी संबंधित सीएचओ, बीएमओ को उपलब्ध कराएं जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल टेली मेडिसिन/ वीडियो कॉन्फ्रेंस/वर्चुअल माध्यम से उनका उपचार दिया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने टेली मेडिसिन सुविधा से की मरीज एवं डॉ. से बातचीत उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने टेली मेडिसिन सेंटर का लोकार्पण किया और मौके पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकोटी से डॉ. राहुल एवं वहां उपस्थित मरीज से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की, उनके उपचार की जानकारी ली और टेली मेडिसिन सुविधा के बारे में जाना। इस दौरान टेली मेडिसिन के नोडल डॉ. भूपेंद्र रोहित ने पीड़ित व्यक्ति के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं होने वाली पीड़ा की जानकारी ली, अन्य सवाल पूछे और संबंधित को खून की जांच कराने को कहा साथ ही आवश्यक दवाएं बताईं। बीएमसी के डॉ. रमेश पांडे ने बताया कि टेली मेडिसिन के लिए डॉ. रुचि जयसवाल, डॉ. अंकित जैन, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. पीयूष जैन को नियुक्त किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर और भी विशेषज्ञ डॉ. टेली मेडिसिन सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे। विधायक शैलेंद्र जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में हृदय रोग की आधुनिक मशीनरी एवं विशेषज्ञ डॉ. की आवश्यकता की बात कही। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इस विषय पर शासन द्वारा पीपीपी मोड पर सेवाएं प्रदान करने की कार्रवाई चल रही है, शीघ्र ही इस पर निर्णय होगा और सागर वासियों को हृदय रोग का इलाज भी मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी, डॉ. मनीष जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।   recent visitors 24

खेल मंत्री सारंग ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में सभी पदक विजेता खिलाडियों को दी बधाई

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 मेंमध्यप्रदेश 18 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर खेल मंत्री सारंग ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में  सभी पदक विजेता खिलाडियों को दी बधाई भोपाल खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 का आयोजन 04 से 15 मई 2025 तक बिहार के विभिन्न शहरों – पटना, राजगीर, भागलपुर, गया और नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का 229 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जिसमें 176 खिलाड़ी और 53 सहयोगी स्टॉफ शामिल हैं। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने गुरूवार को भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 4 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। अब तक प्रदेश के खिलाड़ी कुल 18 पदक (9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य) अर्जित कर चुके हैं, जिससे मध्यप्रदेश ने मैडल टैली में चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है। मलखंभ (पोल मलखंब – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): भोपाल की सिद्धि गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। गतका (सोट्टी – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): अर्शप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। शूटिंग (25 मीटर पिस्टल रैपिड फायर – व्यक्तिगत बालक वर्ग): सूरज शर्मा ने रजत पदक जबकि साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता, जिससे शूटिंग में मध्यप्रदेश का दबदबा बना रहा। मलखम्भ में 9 में 7 स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश के नाम मलखंभ खिलाडियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मलखंभ में कुल 9 स्वर्ण पदक दव पर थे, मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 9 में 7 स्वर्ण अपने नाम किये, प्रतियोगिता में 2 रजत और 1 कंस्य पदक भी मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने आर्जित किया| प्रतियोगिता में कुल 10 पदक मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने जीते| मध्य प्रदेश बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बना, मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 5 पदक आर्जित किये, बालिका वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने 3 स्वर्ण पदक आर्जित किये, जो एक रिकॉर्ड है। आज मलखंभ की प्रतियोगिताएं समाप्त हो गयी है। पदक विजेता खिलाडि़यों का विस्तृत विवरण     बालिका टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक         (सिद्धि गुप्ता, माहि राठौर, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया)     बालक टीम चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक         (देवेन्द्र पाटीदार, यतिन कोरि, युवराज राव घाडगे, नीरज कछावा, जयंत राठौर, दक्ष कन्हार)     आल राउंड मेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  – स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), रजत पदक(यतिन कोरि)     आल राउंड विमेंस व्यक्तिगत स्पर्धा  – स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)     पोल मलखंभ बालिका – स्वर्ण पदक (सिद्धि गुप्ता)     हैंगिंग मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक(देवेन्द्र पाटीदार)     पोल मलखंभ बालक – स्वर्ण पदक (देवेन्द्र पाटीदार), कांस्य पदक(यतिन कोरि)     रोप मलखंभ बालक – रजत पदक (देवेन्द्र पाटीदार)    खेल मंत्री और संचालक ने दी शुभकामनाएं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने मैदान में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिचय देते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।" संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में वे और अधिक पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।   recent visitors 24

मंत्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वसुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयार विस्तृत मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आयुक्त तकनीकी शिक्षा अवधेश शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वसुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। मंत्री परमार ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें पाठ्यक्रमों की जानकारी, पात्रता एवं प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया उपलब्ध है। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए, उन्हें कौशल आधारित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए आमंत्रित किया है। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों से कहा कि उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लीजिए, कौशल सीखिए एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनिए। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित की है।   recent visitors 23

10 मई को भोपाल में “ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज” परियोजना का एमओयू होगा

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को होगा एमओयू साइन विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज परियोजना है ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज 10 मई को भोपाल में "ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज" परियोजना का एमओयू होगा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को भोपाल में "ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज" परियोजना का एमओयू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के बाद अब मध्यप्रदेश में तीसरी महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय नदी परियोजना "ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना" पर कार्य होगा। इस अंतर्राज्यीय संयुक्त परियोजना के सभी अवरोध अब दूर हो गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड रिचार्ज परियोजना है। इसके जरिए महाऱाष्ट्र सरकार के साथ मिलकर ताप्ती नदी की तीन धाराएं बनाकर राष्ट्रहित में नदी जल की बूंद-बूंद का उपयोग सुनिश्चित कर कृषि भूमि का कोना-कोना सिंचित करेंगे। उन्होंने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना में कुल 31.13 टी.एम.सी. जल का उपयोग होगा। इसमें से 11.76 टी.एम.सी मध्यप्रदेश को और 19.36 टी.एम.सी जल महाराष्ट्र राज्य के हिस्से में आएगा। इस परियोजना में प्रस्तावित बांध एवं नहरों से मध्यप्रदेश कुल 3 हजार 362 हैक्टेयर भूमि उपयोग में लायी जाएगी। परियोजना में कोई गांव प्रभावित नहीं होगा अत: इसमें पुनर्वास की भी आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश की एक-एक नदी के एक-एक बूंद जल का समुचित उपयोग राष्ट्र और राज्य के हित में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिस तरह पिछले दिनों हमने पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का राजस्थान के साथ कार्य प्रारंभ किया है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के साथ केन-बेतवा नदी जोड़ो की बड़ी राष्ट्रीय परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अब हमने इस तीसरी राष्ट्रीय नदी जल परियोजना के जरिए महाराष्ट्र राज्य के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। इस परियोजना से महाराष्ट्र के उत्तर क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश के दक्षिण क्षेत्र के हिस्से को पर्याप्त जल उपलब्ध कराएंगे। साथ ही नागपुर जैसे बड़े शहर में पीने के पानी की समस्या और छिंदवाड़ा जिले में भी सिंचाई जल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।   recent visitors 37

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोलर पम्प स्थापना की योजना के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापना की योजना '' प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना'' के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में सचिव उर्जा,वित्त,नगरीय विकास एवं आवास,किसान कल्याण तथा कृषि विकास,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,राजस्व,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सदस्य एवं नवीन तथा नवकरणीय उर्जा विभाग के सचिव सदस्य सचिव होंगे। राज्यस्तरीय समन्वय समिति द्वारा योजना के सभी घटकों अंतर्गत प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच  आवश्यक समन्वय योजना की प्रगति की नियमित (अधिकतम 3 माह) में समीक्षा की जायेगी, ताकि समय-सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। योजना को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए आवश्यक विनिर्देश जारी करना, योजना क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार के नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय करना और राज्य में योजना क्रियान्वयन में सुधार के उपाय के सुझाव भी समिति द्वारा दिए जायेंगे।     recent visitors 27

खेल मंत्री श्री सारंग ने जूनियर वैडमिंटन खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश मिनी एंड सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट मंदसौर, जो कि 02 से 07 मई तक खेला गया। इसमे प्रदेश के विभिन्न जिलो से 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 13 और अंडर 15 मे बालक बालिका वर्ग में मुकाबले खेले गए। मध्य प्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग, बैडमिंटन डे बोर्डिंग योजना भोपाल के 10 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। बैडमिंटन डे बोर्डिंग भोपाल के खिलाडी स्वर्णिम विकास पाण्डेय ने राज्य स्तरीय मिनी और सब जूनियर प्रतियोगिता में 3 ख़िताब और कृतिका पाठक ने 2 ख़िताब अपने नाम किये। 12 साल के स्वर्णिम ने अंडर 15 का ख़िताब भी जीता। खिलाडियों की उपलब्धि पर खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है, स्वर्णिम विकास पाण्डेय प्रतिदिन 10 घंटे अभ्यास करते हैं, यही कारण है उन्होंने अंडर 13 और अंडर 15 की राज्य चैंपियनशिप में सभी को परास्त कर यह सफलता अर्जित की। स्वर्णिम विकास पाण्डेय और कृतिका पाठक ने की संचालक खेल और युवा कल्याण श्री राकेश गुप्ता से की सौजन्य भेंट स्वर्णिम विकास पाण्डेय और कृतिका पाठक ने प्रशिक्षक रश्मि मालवीय के साथ संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता से सौजन्य भेंट की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से इन्हें अवगत कराया, संचालक खेल ने दोनों खिलाड़ियों अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी।   recent visitors 24