विराट कोहली ने इस मुश्किल समय में भारतीय सेना का साथ दिया है, उन्होंने सेना के जवानों की बहादुरी की तारीफ की है

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, भारत के क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए समर्थन का एक मजबूत संदेश दिया है। सीमा पर मिसाइल हमलों, हवाई हमले की चेतावनी और बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों के कारण सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका असर आईपीएल 2025 पर भी पड़ा है। आईपीएल को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। विराट कोहली के पोस्ट ने जीता दिल विराट कोहली ने भारतीय सेना के समर्थन में एक इंस्टा पोस्ट किया है। विराट कोहली ने एक इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जो इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी और हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।' पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, पंजाब और राजस्थान के कई शहरों पर हमला किया। इसके बाद कोहली का यह पोस्ट आया है। हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। सुरक्षा कारणों से आईपीएल 2025 को भी एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया है। आईपीएल को किया गया सस्पेंड भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। आईपीएल 2025 को बीच में ही रोकना पड़ा। विराट कोहली ने इस मुश्किल समय में भारतीय सेना का साथ दिया है। उन्होंने सेना के जवानों की बहादुरी की तारीफ की है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला किया। इसमें जम्मू, पठानकोट, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। भारतीय सेना ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मैच बीच में ही रोक दिया गया। खिलाड़ियों को मैदान से बाहर निकाला गया। क्योंकि जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी। आईपीएल पर कोई अपडेट नहीं बीसीसीआई सरकार के अधिकारियों से बात कर रही है। अभी भी कई लीग मैच और नॉकआउट मुकाबले बाकी हैं। आईपीएल को एक हफ्ते के लिए निलंबित करने से कई लोग सोच रहे हैं कि क्या बाकी मैच दोबारा होंगे या किसी सुरक्षित जगह पर खेले जाएंगे। यह सब हालात ठीक होने पर ही पता चलेगा। विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा ने भी भारतीय सेना की तारीफ की है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और देश का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना पर गर्व है। recent visitors 45

कारगिल की हीरो बोफोर्स फिर पाकिस्तान के लिए बनी सिर दर्द, सेना के लिए सुरक्षा कवच बनकर सामने आई

इस्लामाबाद कारगिल युद्ध के बाद एक बार फिर बोफोर्स की विरासत भारतीय सेना के लिए सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है। लेकिन इस बार बोफोर्स की चर्चित तोपों की जगह उसका विकसित किया गया आधुनिक संस्करण L-70 गन, पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चे पर दिखा। एल-70 ने बीती रात पाकिस्तान द्वारा दागे गए करीब 50 ड्रोन और लूटर हथियारों को मार गिराकर एक बार फिर साबित कर दिया कि यह ड्रोन के दौर में भारत की नई ढाल है। भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन हमलों का करारा जवाब देते हुए एल-70 गन, ZSU-23mm शिल्का सिस्टम और अन्य एडवांस एयर डिफेंस हथियारों से पाकिस्तान के करीब 50 ड्रोन और लूटर हथियारों को आसमान में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने इन हमलों के दौरान हमास की रणनीति अपनाते हुए सस्ते और कम विध्वंसक ड्रोन का उपयोग किया ताकि भारत एस-400 जैसे महंगे सिस्टम की मिसाइलें खर्च करे। लेकिन भारत ने इसकी काट पहले ही तैयार कर रखी थी एल-70 गन। इसे फ्रंटलाइन पर भेजकर भारतीय सेना ने बेहद कम लागत में बड़ी संख्या में ड्रोन को गिरा दिया, जिससे दुश्मन की रणनीति विफल हो गई।एल-70 तोप मूल रूप से स्वीडन की बोफोर्स कंपनी द्वारा डिजाइन की गई थी, लेकिन अब इसका उत्पादन भारत में लाइसेंस के तहत हो रहा है। 40 मिमी की यह गन अब पूरी तरह आधुनिक हो चुकी है। इसमें रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक ट्रैकिंग सिस्टम, थर्मल और डे कैमरा जैसे अत्याधुनिक उपकरण जुड़ चुके हैं। यह गन प्रति मिनट 240 से 330 राउंड फायर कर सकती है, जिससे यह ड्रोन के झुंड को बेहद कम समय में ध्वस्त करने में सक्षम है। यही नहीं, इसे इस तरह अपग्रेड किया गया है कि यह दुश्मन के रडार को चकमा भी दे सकती है। एल-70 में 2017 के बाद कई अत्याधुनिक बदलाव किए गए।  इन अपग्रेड्स की वजह से यह गन अब ड्रोन हमलों से निपटने में और भी अधिक सक्षम हो गई है। इनमें शामिल हैं:  डिजिटल फायर कंट्रोल सिस्टम  ऑटो टारगेट ट्रैकिंग रडार  नाइट फायरिंग क्षमता  मैनलेस ऑपरेशन यानी बिना सैनिक के चलने वाला सिस्टम   पाकिस्तान की रणनीति नाकाम भारतीय सेना ने पाकिस्तान की उस रणनीति को भी विफल कर दिया, जिसमें वह हमास की तरह कम लागत वाले लेकिन बड़ी संख्या में ड्रोन भेजकर भारत की एयर डिफेंस लागत बढ़ाना चाहता था। भारत ने सटीक और कम लागत वाले एल-70 जैसे हथियारों से जवाब देकर यह संदेश दे दिया कि वह हर मोर्चे पर तैयार है। एल-70 गन का यह प्रदर्शन बताता है कि भारत सिर्फ महंगे हथियारों पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसने समय रहते रणनीतिक और तकनीकी तैयारी कर रखी है ताकि हर प्रकार के खतरे का सटीक जवाब दिया जा सके। एल-70 अब सिर्फ एक तोप नहीं, बल्कि ड्रोन युग में भारत की नई ढाल है। यह न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि किसी भी संभावित खतरे के खिलाफ भारत की एयर डिफेंस क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले गया है। recent visitors 48

डुमना एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला प्रतिबंधित GPS

जबलपुर भारत-पाकिस्तान के बीच अभी भीषण तनाव का माहौल है. इस तनाव को देखते कई फ्लाइट और रेलवे टिकट को कैंसिल कर दिए गए हैं. वहीं देशभर के कई हिस्सों में अलर्ट कर दिया गया है. इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, जिसके बाद प्रतिबंधित जीपीएस ट्रैकर मिला. यह मामला खमरिया पुलिस को सौंपा गया है. डुमना एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला प्रतिबंधित GPS जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान एक अमेरिकी महिला यात्री के बैग में प्रतिबंधित ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर मिला. प्रशासन ने अमेरिकी महिला यात्री से ट्रैकर जब्त कर पूछताछ की. 62 वर्षीय एंजिला यूएस के केंसास की रहने वाली है. उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह बांधवगढ़ घूमने आई थी. महिला यात्री ने बताया कि वह ट्रैकर उसने अपने रिलेटिव को लोकेशन बताने के लिए रखा था. एयरपोर्ट प्रशासन ने मामला शहर के खमरिया पुलिस को सौंप दिया है. महिला जबलपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की यात्री थी. पुलिस ने विदेशी महिला से जब्त की डिवाइस पूछताछ के बाद महिला को दिल्ली भेज दिया गया है. दिल्ली से महिला यात्री की यूएस की कनेक्टिंग फ्लाइट थी. वहीं मामले में नगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार साहू ने बताया कि खमरिया थाना मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि भारत में हवाई यात्रा के दौरान जीपीएस ट्रैकर डिवाइस ले जाना और उसका उपयोग करना प्रतिबंधित है. सीआईएसएफ यानि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने दूरसंचार अधिनियम के प्रावधानों के तहत डिवाइस जब्त कर खमरिया पुलिस को सौंप दिया है. recent visitors 42

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

पटना गृह विभाग के निर्देश पर केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए https://csbc.bihar.gov.in पर क्लिक करना होगा। बिहार पुलिस में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के विरूद्ध अंतिम रूप से चयन हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार राज्य में वर्ष 2023 में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के लिए दिनांक 09.06.2023 को विज्ञापन संख्या 01/2023 पर्षद के वेबसाइट एवं राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था। रिजल्ट और पोस्टिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।  केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा अगस्त महीने में 07, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त.2024 को एक-एक पाली में आयोजित की गयी।शारीरिक दक्षता परीक्षा 09 दिसम्बर, 2024 से 10 मार्च, 2025 तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना में  आयोजित किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 86,539 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें से 40,112 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। इनमें से 7,623 अभ्यर्थी दौड़ के बाद हुए अन्य शारीरिक परीक्षणों तथा दस्तावेज संवीक्षा में अन्यान्य कारणों से असफल हो गये। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण कोटि आदि अर्हता रखने वाले 32,489 अभ्यर्थी सफल हुए, जो चयन में योग्य पाये गये, जिसमें 17059 महिला, 15422 पुरुष एवं 08 ट्रांसजेन्डर अभ्यर्थी हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची/परीक्षाफल प्रकाशित गया। उक्त 32,489 सफल अभ्यर्थियों में से मेधा क्रमानुसार तथा रिक्ति के अनुसार आरक्षण कोटि वार अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 21,391 है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 21 हजार 391 अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से किया गया। इसमें 10 हजार 205 पुरुष, 11 हजार 178 महिला और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। इसमें 30 बिहार राज्य में नामांकित एवं प्रशिक्षित गृहरक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित शामिल हैं। कोटिवार आरक्षण के आधार पर गैर आरक्षित वर्ग के 8 हजार 556, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 2 हजार 140, पिछड़ा वर्ग के 2 हजार 570, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3 हजार 842, अनुसूचित जाति के 3 हजार 400, अनुसूचित जनजाति के 228 और पिछड़े वर्ग की महिला कोटि के 655 अभ्यर्थी शामिल हैं। recent visitors 48

भारत – पाकिस्तान युद्ध जैसे हालात, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार

लखनऊ देश में पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. जिसको लेकर भारत सरकार ने अपने सभी प्रमुख केंद्रों और चिकित्सकीय प्रणाली को एक्टिवेट करने का निर्णय लिया है. ऐसे में सेना के मध्य कमान के मुख्यालय लखनऊ में भी सभी सरकारी अस्पतालों में आपात स्थिति में इलाज के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई है. किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा है कि उत्तर भारत में होने वाली आपातकालीन स्थिति से निपटने में एक सक्षम केंद्र है. डॉक्टर प्रेमराज सिंह ने बताया है कि किसी भी आपात स्थिति में घायलों की चिकित्सा हो या दवाइयों, उपकरणों या अन्य आवश्यक संसाधनों का भंडारण हो, सभी का समुचित प्रबंध है. केजीएमयू किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. गुरुवार रात पाक ने किया था ड्रोन अटैक बता दें कि गुरुवार रात से भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की. भारतीय सेना के सतर्क एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम किया. भारत ने लाहौर, कराची, सियालकोट, इस्लामाबाद में भी हमला किया. हमले के बाद से पाक में हड़कंप मचा हुआ है. इधर भारत भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ है. recent visitors 47

आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए निलंबित, टिकट वापसी की प्रक्रिया शुरू, जल्द वापस मिलेंगे पैसे

नई दिल्ली बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पुष्टि की है कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने-अपने घरेलू मैचों के लिए टिकट वापसी की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI ने IPL को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। सातवें स्थान पर काबिज LSG को शुक्रवार शाम को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में दूसरे स्थान पर काबिज RCB की मेजबानी करनी थी जबकि आठवें स्थान पर काबिज SRH को शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में छठे स्थान पर काबिज KKR की मेजबानी करनी थी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण टूर्नामेंट के सात दिनों के निलंबन के कारण दोनों मुकाबले तय समय पर नहीं होंगे। SRH ने अपने 'X' अकाउंट पर लिखा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए IPL2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। टिकट वापसी की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।' दूसरी ओर LSG ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'आज रात इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। टिकट वापसी के बारे में विवरण बाद में दिया जाएगा।' गुरुवार रात को सीमा पार तनाव बढ़ने के बाद IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए रोकने का फैसला किया गया जिसके कारण जम्मू, उधमपुर और पठानकोट में ब्लैकआउट हो गया क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से हवाई और ड्रोन हमले किए गए। हालांकि भारत ने इसका जवाब दिया और सभी हवाई हमलों को निष्क्रिय कर दिया। इसके कारण पठानकोट से लगभग 80 किलोमीटर दूर धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को पहली पारी के सिर्फ 10.1 ओवर पूरे होने के बाद रद्द कर दिया गया। धर्मशाला और अन्य उत्तर भारतीय शहरों में हवाई अड्डे बंद होने के कारण BCCI के लिए सभी हितधारकों को हिल स्टेशन से सुरक्षित बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती बन गई। परिणामस्वरूप PBKS और DC दोनों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ मैच अधिकारियों, कमेंटेटरों, प्रसारण दल के सदस्यों और आईपीएल से जुड़े अन्य प्रमुख कर्मियों को शुक्रवार सुबह धर्मशाला से बस द्वारा जालंधर ले जाया गया, जहां उन्हें नई दिल्ली ले जाने के लिए एक विशेष ट्रेन का आयोजन किया गया। अब तक IPL 2025 ने 58 गेम पूरे कर लिए हैं जिसमें लीग चरण में 12 मैच खेले जाने बाकी हैं और उसके बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे।   recent visitors 50

अनूपपुर में एसडीएम कमलेश पुरी ने पदभार संभाला

अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर अनूपपुर में एसडीम कमलेश पुरी ने पदभार ग्रहण किया! कमलेश पुरी इसके पूर्व भी एसडीएम के पद पर रह चुके हैं ! इसके पूर्व अनूपपुर में प्रभारी एसडीम ने पदभार संभाला था। कमलेश पुरी के कुशल कामों को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी के पदस्थ किया!अधिवक्ताओं ने कामकाज को लेकर एसडीएम की मांग की थी। और काफी समय से एसडीएम के पद रिक्त थे। राजस्व कामकाज के लिए एसडीएम पदस्थ किए गए थे। उसके बावजूद भी कामकाज पूर्ण रूप से नहीं चल पा रहे थे।  शासन ने आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु अनूपपुर एसडीएम को पदस्थ किया । उनके आने से न्यायालय कामकाज सुचारू रूप से चल सकेंगे।जन-जन के काम हो सकेंगे।कमलेश पुरी को एसडीएम के पद पर असिन किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को बधाई दी ।अनूपपुर राजस्व का कामकाज सुचारू रूप से चल सकेंगे ।इसकी कामना की साथ ही जन-जन के राजस्व के काम भी काफी रुके हुए थे ।वह अब पूर्ण रूप से पूरे होंगे! ऐसी आशा के साथ लोगों ने बधाई दी recent visitors 41