Saturday, July 4, 2026 3:24 pm

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

अनूपपुर म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार 10 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा/राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर 08 खण्डपीठ, तहसील सिविल न्यायालय कोतमा हेतु 03 खण्डपीठ एवं राजेन्द्रग्राम हेतु 03 खण्डपीठ का गठन किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 14 खण्डपीठों का गठन किया गया है। उक्त नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, व्यवहारिक, धारा 138 एन.आई. एक्ट के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक प्रकरण, विद्युत चोरी के प्रकरण तथा विद्युत विभाग, बैंक एवं नगर पालिका के पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में अपने-अपने प्रकरणों के निराकरण हेतु उपस्थित होने वाले पक्षकारगण की सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन किया जाकर पैरालीगल वालेंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन व पक्षकारगण से अपील की गई है कि न्यायालय में लंबित एवं पूर्ववाद प्रकरणों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर अपने प्रकरण का निराकरण करवाकर शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें, जिससे पक्षकारों के मध्य आपसी सदभाव उत्पन्न हो व शत्रुता समाप्त हो तथा समय, धन व श्रम की बचत हो।   recent visitors 31

थाना जैतहरी जिला अनूपपुर पुलिस द्वारा आफत बालिका की तलाश कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया

अनूपपुर दिनांक 6 5.2025 को  फरियादी की सूचना पर  नाबालिक लड़की कुमारी बदला हुआ नाम आरती कोल दिनांक 5/5/2025 को घर से 1:00 बजे दिन बिना बताए कहीं चली गई है रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 187 / 25 धारा 137 (2 ) बी एन एस एस कायम कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय इसरार मंसूरी तथा अनुविभागी अधिकारी अनूपपुर महोदय के मार्गदर्शन में थाना जैतहरी पुलिस ने नाबालिक बालकों के दस्तयावी के संबंध में थाना जैतहरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 9/5/2025 को अपहर्ता की दस्तयावी कर उसके परिजनों को सुपूर्द किया गया अपाहिरता को दस्तयाबी करने में उप निरीक्षक विपुल शुक्ला सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर गुप्ता महिला प्रधान आरक्षक लेखन बत्ती प्रधान आरक्षक 94 विजय पांडे की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 41

सुशासन तिहार : राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए मुख्यमंत्री ने जोड़ी ईट

बलौदाबाजार,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने  स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है। जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल  लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लेखनीय  है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं। recent visitors 31

ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दें अन्यथा बच्चों को बैग की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल हम सबका का कर्त्तव्य है कि भावी पीढ़ी की सुरक्षा और उनको सुरक्षित वातावरण देने के लिये क्लीन एनर्जी – ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करें। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो बच्चों को स्कूल बैग की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह विचार भोपाल में आयोजित चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कॉन्क्लेव में व्यक्त किये। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह कॉन्क्लेव न केवल ऊर्जा क्षेत्र के नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा बल्कि एक स्थायी और सुरक्षित भविष्य की दिशा में हमारे प्रयासों को नई गति देगा। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह कॉन्क्लेव ऊर्जा के समाधान पर विचार विमर्श के लिये एक अच्छा अवसर है। बढ़ती ऊर्जा मांग और जलवायु चुनौतियों के बीच ऐसे प्रयास सुरक्षित भविष्य के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऊर्जा सशक्तिकरण के लिये तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में निकलने वाले निष्कर्षों का क्रियान्वयन हर स्तर पर होना चाहिए, तभी यह सार्थक होगा। डिजिटल हो रहीं ऊर्जा प्रणालियों की साइबर सुरक्षा महत्वपूर्ण ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज के डिजिटल युग में जैसे-जैसे ऊर्जा प्रणालियां डिजिटल हो रही हैं, वैसे-वैसे इनकी साइबर सुरक्षा भी जरूरी हो गयी है। कॉन्क्लेव में ऊर्जा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विचार करना जरूरी है। ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर स्थापित किये गये फ्लोटिंग सोलर प्लांट सहित रीवा और नीमच में वृहद स्तर के सोलर प्लांट बनाये गये हैं। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किये। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने कहा कि यह कॉन्क्लेव एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने के लिये महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि जो नवाचार जनहित के हैं, उन्हें स्वीकार करने और नई टेक्नोलॉजी से कैसे लाभ प्राप्त किया जाये, इस पर गहन विमर्श होना चाहिए। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है भारत केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री सुदीप जैन ने कहा कि भारत हमेशा सस्टेनेबिलिटी पर जोर देता है। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ग्लोबल लीडर है। श्री जैन ने कहा कि वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट नवकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि हर घर की छत पर सोलर पैनल होना चाहिए। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिये "पीएम सूर्य घर" योजना शुरू की गई है। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी हम अग्रणी हैं। लगभग 18 गीगावॉट इसका उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सोलर पॉवर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। सबसे बड़े सोलर एवं सोलर फ्लोटिंग प्लांट मध्यप्रदेश में स्थापित किये गये हैं। एमडी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी श्री अविनाश लवानिया ने कॉन्क्लेव के उद्देश्यों की जानकारी दी।   recent visitors 36

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

रायपुर मई के महीने में गर्मी भीषण रूप ले लेता है, लेकिन इस बार ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। बारिश और आंधी-तूफान के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो रहा है। फिलहाल 2 दिनों तक मेघगर्जन, तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसका अक्ष मध्य और उपरी क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते नमी बनी हुई है। साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा की द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो भी लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल गरजन, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है। recent visitors 69

रायपुर के युवाओं ने WAVES 2025 में रचा इतिहास, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

    रायपुर, रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।     यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में भारत की युवा प्रतिभा ने अपना परचम लहराया। टीम में शामिल ये सितारे     गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शुभ्रांशु सिंह, शेफाली सिंह, निहाल डुंगडुंग और प्रथम विरानी शामिल हैं। सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है और ये युवा इंजीनियरिंग व फैशन डिज़ाइन जैसे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आते हैं। वे ऐनिमी की उस दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे जो अपनी रंगीनता, भावनात्मक गहराई और जीवंत पात्रों के लिए जानी जाती है। वेबटून में भी छत्तीसगढ़ के विजयी रंग     वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल छत्तीसगढ़ के ही एक और प्रतिभाशाली युवा विशाल मरावी ने जीता। वे भी एंटैंगल्ड स्टूडियो से जुड़े हैं और उनकी इस रचनात्मक जीत ने स्टूडियो को दोहरी सफलता दिलाई है। सपनों की यह उड़ान नागपुर से शुरू हुई     शुभ्रांशु सिंह ने बताया कि इस रचनात्मक यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2024 में नागपुर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता से हुई। वहां विजयी होने के बाद, टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 शहरों की विजेता टीमों के साथ मुकाबला किया और फाइनल के लिए चुनी गई।  WAVES  2025 के मंच पर 20 से अधिक देशों की टीमों को पछाड़कर इन युवाओं ने भारत को स्वर्ण दिलाया। नज़रे अब टोक्यो पर     गोल्ड मेडल के साथ टीम को 2026 में टोक्यो, जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐनिमी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। टीम इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है और मानती है कि यह भारत की ऐनिमी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा मौका है। युवा सपनों का भविष्य है ऐनिमी     टीम लीडर शुभ्रांशु सिंह का कहना है कि भारत में ऐनिमी एनीमेशन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यह युवा वर्ग के लिए एक रचनात्मक व करियर विकल्प बन सकता है। रायपुर के इन रचनात्मक सितारों ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक, कल्पनाशीलता और मेहनत का संगम हो तो छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से भी विश्व मंच पर छा जाना मुमकिन है। recent visitors 32

अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया 435 ट्रैक्टर रेत जब्त

बिलासपुर पिरैया और नगाड़ाडीह गांव में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से डंप की गई लगभग 435 ट्रैक्टर रेत जब्त की। यह ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति ने 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया हुआ था।   जप्त की गई रेत को संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सुपुर्द किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि इससे पहले सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल, मोहदा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत और पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था। recent visitors 33