Tuesday, July 7, 2026 6:58 am

पाकिस्तान पानी की मौत मरेगा, भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के पांच गेट खोल दिए

श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं. अब यह टकराव सैन्य मोर्चे के साथ अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा है. आज शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 5 गेट खोल दिए गए, जिससे पाकिस्तान की ओर पानी का बहाव तेज हो गया है. एजेंसी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है. आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किए. इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट देखी जा रही है. इसी बीच आज शनिवार सुबह 6:15 बजे जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 5 गेट खोले गए. इससे पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी का प्रवाह एकदम तेज हो गया है. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के बहाव को रोकने के लिए सलाल और बगलिहार डैम के गेट बंद कर दिए थे, जिससे पाकिस्तान में चिनाब का जलस्तर घटकर 2-3 फीट तक पहुंच गया था. अब भारी बारिश और डैम का जलस्तर अधिक हो जाने के बाद गेट खोल दिए गए हैं. जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि भारत अब सिंधु जल संधि को लेकर भी कठोर निर्णय ले सकता है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें भारत को सतलुज, रावी और ब्यास नदियों पर अधिकार मिला था, जबकि सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया. यह संधि विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत इस संधि की समीक्षा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. वहीं, पाकिस्तान ने भी भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल हैं. हालांकि, भारतीय सेना की तैयारियों और एयर डिफेंस सिस्टम की मुस्तैदी से ये सभी हमले विफल कर दिए गए.   recent visitors 29

UAE ने पाकिस्तान को दिया झटका, PSL के बचे हुए मैचों को करवाने के लिए PCB को करनी होगी माथापच्ची

दुबई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है. पीसीबी मौजूदा सीजन में बचे हुए 8 मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में कराना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान को यूएई ने झटका दे दिया. सूत्रों के मुताबिक अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मेजबानी की मंजूरी देने से मना कर दिया था. इसके चलते पीसीबी को अब टूर्नामेंट को स्थगित करने पर विवश होना पड़ा है. पाकिस्तान के मंसूबों पर फिरा पानी! समझा जाता है कि हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर अमीरात क्रिकेट बोर्ड यह संकेत नहीं देना चाहता था कि वह पीसीबी का मददगार है और पीएसएल की मेजबानी से ऐसा ही संकेत जाता. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'अमीरात क्रिकेट बोर्ड के हालिया वर्षों में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) से मजबूत रिश्ते रहे हैं. इसने टी20 वर्ल्ड कप 2021 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत के मैचों के अलावा आईपीएल की भी मेजबानी की है.' साथ ही दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का मुख्यालय भी है. सूत्र ने आगे कहा, 'यूएई में काफी तादाद में साउथ एशियन हैं जिन्हें क्रिकेट काफी पसंद है. इतने तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग की मेजबानी करने से समरसता बिगड़ सकती थी, सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता था और दोनों समुदायों के बीच अनावश्यक तनाव हो सकता था.' बता दें कि पीसीबी ने शुक्रवार (9 मई) की सुबह बयान जारी करके कहा था कि टूर्नामेंट के आखिरी 8 मैच संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किए जाएंगे. पहले इनका आयोजन रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होना था. लेकिन अब पीसीबी को यूटर्न लेना पड़ा है. पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन का हवाला देकर टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है. रावलपिंडी स्टेडियम को हुआ था नुकसान… भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला करते हुए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर भी ड्रोन अटैक क‍िया था. इस स्टेडियम में (8 मई) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होने वाली थीं. भारत के जवाबी हमले के बाद ही पीएसएल को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करने का फैसला किया गया था, जिसे अब चंद घंटों में ही बदलना पड़ा. पीएसएल 2025 की शुरुआत इस बार 11 अप्रैल को हुई थी. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के बाद PSL का ड्राफ्ट हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ये खिलाड़ी बिक नहीं पाए थे.   recent visitors 40

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के एक और खेल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया.

बेंगलुरु भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर खेल जगत पर देखने को मिल रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे हमलों के चलते पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को और फिर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) को स्थगित कर दिया गया. अब भारत-पाक तनाव का असर अन्य खेलों पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी झटका लगा है. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के बीच जैवलिन थ्रो का एक इवेंट स्थगित कर दिया गया है. 24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता को स्थगित करने की घोषणा की है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई है. नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता होने वाली थी जिसे अब करारा झटका लगा है. इन दोनों देशों के बीच पैदा हुए इन हालातों के बाद इस टूर्नामेंट को सस्पेंड करने का फैसला भारत सरकार द्वारा लिया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन नीरज चोपड़ा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के सहयोग से कर रहे थे. इसमें नीरज चोपड़ा के अलावा थॉमस रोहलर, एंडरसन पीटर्स समेत कई और अन्य ओलंपिक पदक विजेता भाग लेने वाले थे. चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए नो क्लासिक का उद्घाटन संस्करण अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. यह निर्णय सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. हम खेल की एकीकृत शक्ति में विश्वास करते हैं. लेकिन, इस महत्वपूर्ण क्षण में, राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है. इस समय हमारा सारा आभार और विचार केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ है, जो हमारे राष्ट्र के लिए सबसे आगे हैं. एनसी क्लासिक के लिए एक संशोधित कार्यक्रम नियत समय में प्रदान किया जाएगा. जय हिंद'. बता दें कि, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर सटीक मिसाइल हमले किए. पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया. जम्मू में हवाई हमले की चेतावनी और विस्फोट जैसी आवाजों की रिपोर्ट के बाद ये कदम उठाए गए. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर लगातार हमले कर रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. recent visitors 47

परिवार में शादी के लिए मुख्यमंत्री साय ने कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। श्री साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए। recent visitors 24

बुंदेलखंड के किसानों की जिंदगी बदलेगी केन-बेतबा नदी जोड़ो परियोजना से +मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दमोह जिले के जागेश्वरनाथ मंदिर के नवनिर्माण का आज हम संकल्प ले रहे है। आज भगवान देवजागेश्वरनाथ का अभिषेक देश की पवित्र नदियों के जल और पवित्र धार्मिक स्थलों की मिट्टी से शिवलिंग का पूजन हुआ है। देवजागेश्वरनाथ मंदिर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉरिडोर से भगवान जागेश्वरनाथ मंदिर की भव्यता बढ़ेगी। मंदिर के कॉरिडोर बनने से मंदिर सहित क्षेत्र की भव्यता बढेगी, सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के सुप्रसिद्ध देवजागेश्ववरनाथ मंदिर में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रथम चरण के कॉरिडोर के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेता हैं। उनके नेतृत्व में बनारस में बाबा विश्वनाथ का धाम भव्य रूप ले चुका है। अयोध्या में भी भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। सनातन संस्कृति में 7 प्रमुख नगरियां हैं। जब अयोध्या का फैसला आया तो यह लोकतंत्र के गौरव का अवसर था, जिसका सभी धर्म के लोगों ने मिलकर स्वागत किया और एकजुटता दिखाई थी। इसी प्रकार आज जब सेना शौर्य दिखा रही है, तब भी देश एकजुट है। यही भारतीय लोकतंत्र की ताकत है, जिसे देखकर दुनिया अचंभित है। कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहे धार्मिक पर्यटन केन्द्र युवाओं के लिए रोजगार के केन्द्र बनकर उभरेंगे। यहां आध्यात्म के साथ, शैक्षणिक और रोजगार मूलक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इन कार्यों के लिए राज्य सरकार बजट की कोई कमी नहीं आने देगी। प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए अभियान चल रहा है। बुंदेलखंड के किसानों की स्थिति बेहतर करने और पेयजल संकट को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। मंदसौर में 3 मई को किसानों के लिए हुए कृषि मेले के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के बाद अब 26 मई को नरसिंहपुर में कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। यहां खेती के आधुनिक उपकरण और खाद्य प्र-संस्करण की इकाइयों की जानकारी किसानों को मिलेगी। दमोह एवं निकटवर्ती जिलों के किसान बंधु भी नरसिंहपुर के कृषि मेले में आमंत्रित हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने दूध उत्पादन बढ़ाने का संकल्प लिया है। अब घर-घर गाय होंगी और हर घर गोकुल होगा। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक गांव को आदर्श वृंदावन ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और ज्ञान का प्रकाश चहुंओर फैलाने के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक नगरीय निकाय में गीता भवन के निर्माण का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गूगल पर सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ग्रंथ पवित्र गीता है। निश्चित ही गीता एक अद्वितीय ग्रंथ है। पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम धार्मिक आस्था का केन्द्र है। कॉरिडोर की सौगात से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉरीडोर की नींव आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रखी है। उन्होंने प्रदेश एवं जिले के आम नागरिकों, श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनायें दी। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक व धर्मस्य विभाग राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा देवजागेश्वरनाथ धाम बहुत ही दिव्य और भव्य बनेगा। कॉरिडोर में दुकान, फूड कोर्ट, संस्कृत विद्यालय और 12 ज्योतिर्लिंगों की  प्रतिकृति भी बनेगी।   पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा सहज और सरल स्वभाव के धनी हमारे मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कुछ मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बिना मांगे ही डॉ. यादव इच्छा पूरी कर देते हैं। उन्होंने देव जागेश्वर धाम कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा देवजागेश्वरनाथ लोक की देश के 13 वें ज्योतिर्लिंग के रूप में पहचान है। प्रथम चरण में लोक के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से आवश्यक कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक बुंदेलखंड की पहचान खजुराहो से थी आज से 5 साल बाद बुंदेलखंड देवजागेश्वर नाथ धाम के नाम से जाना जायेगा। बुंदेलखंड अब खजुराहो के साथ बांदकपुर धाम के नाम से भी जाना जाएगा। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि देवजागेश्वर नाथ लोक बनने से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत भी मजबूत होगी। साथ ही रोजगार व व्यापार के नए अवसर का सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने भगवान जागेश्वरनाथ का किया पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बांदकपुर में देवजागेश्वर नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने माता पार्वती का आर्शीवाद लिया। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश भर में पवित्र स्थलों पर बनाये गये कॉरीडोर की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बांदकपुर कॉरीडोर मॉडल को भी सराहा। मुख्यमंत्री ने साधु संतों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में साधु संतों का पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया। उन्होंने संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।   recent visitors 17

भारत ने श्रीनगर में सेना ने एक्टिव किया एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

श्रीनगर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों मुल्क जंग के मुहाने पर खड़े हैं और सेनाएं लामबंद हैं. बीती रात दोनों देशों की तरफ से मिसाइल हमले हुए हैं. भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को निशाना बनाया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने श्रीनगर सहित कई सरहदी इलाकों में सेना का जमावड़ा शुरू कर दिया है. वहीं, सूत्रों ने बताया है कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है. जम्मू में गोलीबारी से नुकसान पाकिस्तान की ओर से रात को हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. गोलीबारी की वजह से जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में मकान और संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ये गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही है. अखनूर में ब्लैकआउट पाकिस्तान की तरफ से लगातार किए जा रहे हमलों के बीच जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में रात से ही ब्लैकआउट का ऐलान किया गया है. डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है, जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे. दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 जगहों पर ड्रोन देखे गए हैं, इनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं. इन जगहों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं. एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर में एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया, जिसके बाद एक स्थानीय परिवार के सदस्य घायल हो गए. घायलों को मेडिकल सहायता दी गई है और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की तलाशी ली गई है. रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारतीय सशस्त्र बल बड़े स्तर पर सतर्कता बरत रहे हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक किया जा रहा है और उनसे निपटा जा रहा है. स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है और जहां भी जरूरी हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है. नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में, को घर के अंदर रहने, जरूरी आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जा रही है. इंडियन एयर डिफेंस यूनिट्स ने नष्ट किए पाकिस्तान के ड्रोन, इंडियन आर्मी ने बताया भारत-पाकिस्तान के बीच मची तनातनी के बीच इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पोस्ट में ताजा अपडेट दिया है. भारतीय सेना ने कहा बताया कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह करीब 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया. इंडियन आर्मी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान की कोशिश अस्वीकार्य है. भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी. भारत-पाक तनाव के चले लखनऊ पुलिस की छुट्टियां रद्द भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए लखनऊ में पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को तत्काल अवकाश रद्द कर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए गए हैं. छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी रद्द करने का आदेश भेजा जा रहा है. जॉइंट सीपी लॉ एंडर ऑर्डर ने छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी किया है. पंजाब के कई शहरों में अलर्ट, सुनी गईं सायरन की आवाजें भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का बुरा असर पंजाब में बड़े स्तर पर पड़ा है क्योंकि यह सीमावर्ती राज्य है. अमृतसर प्रशासन ने कहा कि हम रेड अलर्ट पर हैं. लोगों से घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है. फ़िरोज़पुर और बठिंडा इलाके में हवाई हमले हुए और सायरन की आवाजें भी सुनी गईं. J-K: रामबन में खोले गए चिनाब नदी पर बने बगलिहार डैम के कई गेट पाकिस्तान की ओर से बीते दो दिनों से भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. शनिवार सुबह को जम्मू-कश्मीर के रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट डैम के कई गेट खोल दिए गए हैं. PAK की गोलीबारी में राजौरी के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर की गई जान पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर में राजौरी के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर (ADDC) राज कुमार थप्पा की जान चली गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थप्पा के निधन को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है. मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. श्रीनगर में सेना ने एक्टिव की एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. इस बीच भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली प्रणाली को सक्रिय कर दिया है. यह जानकारी रक्षा सूत्रों की ओर की तरफ से आई है. भारत के हमलों से खौफजदा होकर पाकिस्तान श्रीनगर समेत सरहदी इलाकों में अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा कर रहा है. जम्मू शहर में पाकिस्तानी गोलीबारी से नुकसान पाकिस्तान की ओर से रात को हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. गोलीबारी की वजह से जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. recent visitors 49

सरकार ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन मार गिराए, देश के 32 एयरपोर्ट बंद…पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट जानिए

नई दिल्ली भारत के मिलिट्री 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखलाया गया है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने बीते 24 घंटों में 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि उनके 3 एयरबेस पर अटैक किया गया है। हालांकि, भारत ने अब तक हमला करने की पुष्टि नहीं की है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा कदम उठाते हुए उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है. यह निर्णय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से जारी नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के तहत लिया गया है. DGCA के अनुसार, इन हवाई अड्डों से सभी प्रकार की नागरिक उड़ान सेवाएं 9 मई से 14 मई 2025 तक (भारतीय समय अनुसार 15 मई सुबह 5:29 बजे तक) अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान कोई भी सिविल विमान ग्राउंड लेवल से लेकर अनलिमिटेड ऊंचाई तक उड़ान नहीं भर सकेगा. ये प्रतिबंध पूरी तरह सुरक्षा और ऑपरेशनल कारणों के आधार पर लगाए गए हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की पुष्टि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये निर्णय किसी भी संभावित हवाई खतरे विशेषकर ड्रोन से होने वाले हमलों  से बचाव की रणनीति का हिस्सा है. पाकिस्तान से लगती सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं, जिनमें से कुछ में आयुध होने की आशंका जताई गई है. इन ड्रोन का संभावित उद्देश्य भारत के सैन्य ठिकानों या रणनीतिक नागरिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना हो सकता है. कौन से एयरपोर्ट रहेंगे बंद प्रभावित हवाई अड्डों में शामिल हैं: अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, हिंडन, अंबाला, चंडीगढ़, पठानकोट, जोधपुर, जैसलमेर, भुज, बीकानेर, लेह, शिमला, कुल्लू, और कई अन्य. इन हवाई अड्डों को इसलिए चुना गया है क्योंकि ये सभी सीमावर्ती या सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित हैं, जहां से उड़ानों पर संभावित खतरा सबसे अधिक है.साथ ही, दिल्ली और मुंबई FIR (Flight Information Region) में आने वाले 25 प्रमुख एयर ट्रैफिक सर्विस रूट्स को भी बंद कर दिया गया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी सैन्य या आपातकालीन परिस्थिति में हवाई मार्ग पूरी तरह सेना के नियंत्रण में रहे और नागरिक उड़ानों को इससे कोई खतरा न हो. बंदी पूर्ण रूप से अस्थायी सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह बंदी पूर्ण रूप से अस्थायी है और परिस्थिति की समीक्षा के आधार पर इसे आगे बढ़ाया या समाप्त किया जा सकता है. सभी एयरलाइंस और चार्टर ऑपरेटर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी उड़ानों की योजना वैकल्पिक मार्गों और हवाई अड्डों के माध्यम से बनाएं और यात्रियों को पूर्व जानकारी दें. देखी गई ड्रोन गतिविधियां ड्रोन गतिविधियां जिन स्थानों पर देखी गई हैं, उनमें बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फाजिल्का, फिरोजपुर, पठानकोट, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, लालगढ़ जट्टा और कुवारबेट जैसे स्थान प्रमुख हैं. रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में सेना की चौकसी और एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत किया गया है. हजारों यात्रियों की उड़ानें प्रभावित इस निर्णय से हजारों यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा सैन्य हालात को देखते हुए यह कदम पूरी तरह सावधानी और राष्ट्रहित में उठाया गया है. भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की घुसपैठ या आतंकवादी हरकत को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. पढ़िए पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट्स… 1.पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करने का ऐलान किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के खिलाफ होने वाले अभियान का नाम ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस रखा गया है। ये जानकारी ऐसे समय में आई है जब शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि भारत ने उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया है। रावलपिंडी के बास नूर खान एयरबेस, चकवाल के पास मुरीद और पूर्वी पंजाब के झांग जिले में रफीकी एयरबेस के पास धमाके सुने गए हैं। 2. भारतीय सेना का पलटवार, पाकिस्तान पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड ध्वस्त भारतीय सेना पाकिस्तान के हवाई हमलों का ताबड़तोड़ जवाब दे रही है। पिछले दो दिन से रात के वक्त भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी मिसाइलों को जमींदोज करने के बाद आज भारतीय सेना ने उसके आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई पर जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। इस वीडियो में भारतीय सेना पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर रही है। भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से जारी इस वीडियो में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होता दिख रहा है। 3. भारत में 32 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद, PM मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के दिग्गजों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मौजूदा सीमा हालात और रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की। वहीं मौजूदा तनाव को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा कारणों से जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर सहित 32 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। ये एयरपोर्ट 14 मई तक बंद रहेंगे। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने इन शहरों से उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह कदम संभावित पाकिस्तानी हमलों से नागरिकों की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 4. भारत ने सिंधु का पानी किया डायवर्ट, चार राज्यों में होगा इस्तेमाल भारत ने सिंधु नदी के पानी को लेकर एक कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि सिंधु नदी के पानी का उपयोग राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लिए किया जाएगा। यह कदम 2019 के पुलवामा हमले के बाद लिया गया, जब भारत ने पाकिस्तान को सिंधु नदी का पानी देना बंद कर … Read more