कांग्रेस नेता मोहम्मद आमिर सिद्दकी ने युवती से संबंध बनाए, गर्भवती हुई, तो शादी का झूठा आश्वासन देकर एबॉर्शन करवा दिया

दुर्ग दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिलाई निवासी मोहम्मद आमिर सिद्दकी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव बताया जा रहा है। 2015 से 2025 तक रिलेशनशिप, शादी से किया इनकार एएसपी पद्मश्री तंवर के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आमिर ने युवती से शादी का वादा किया। हालांकि युवती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, फिर भी दोनों करीब 10 वर्षों तक संपर्क में रहे और साथ में रहे। गर्भवती होने पर करवाया एबॉर्शन रिश्ते के दौरान आमिर ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई, तो उसने शादी का झूठा आश्वासन देकर उसका एबॉर्शन करवा दिया। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आमिर किसी दूसरी लड़की से निकाह करने वाला है। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन आमिर ने साफ इनकार कर दिया। पद्मनाभपुर थाने में दर्ज हुआ मामला शादी से इनकार के बाद युवती ने पद्मनाभपुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट को समय से पहले खोला गया, भेजा गया न्यायिक हिरासत में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। पुलिस ने आरोपी को बिफोर टाइम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहा। गर्भवती हुई तो एबॉर्शन कराया इस दौरान आमिर ने समय-समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एबॉर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता की आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया। जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। बिफोर टाइम कोर्ट हुई सुनवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में बिफोर टाइम पेश किया। इस मामले की सुनवाई के लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। वहां पुलिस ने आरोपी को पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। recent visitors 46

भारत में पाकिस्तान की तुलना में अधिक मुस्लिम हैं, जो पाक ने अब तक बर्ताव किया है, उनका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं: ओवैसी

नई दिल्ली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तुर्की की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करने पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने के अपने रुख पर फिर से विचार करना चाहिए। ओवैसी ने कहा, 'हमें तुर्की को याद दिलाना होगा कि वहां एक बैंक है जिसका नाम इसबैंक (İşbank) है, जिसके शुरुआती जमाकर्ता भारत के लोग थे। तुर्की के भारत के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। हमें तुर्की को लगातार याद दिलाना चाहिए कि भारत में 20 करोड़ से अधिक सम्मानित मुस्लिम रहते हैं। भारत में पाकिस्तान की तुलना में अधिक मुस्लिम हैं। जिस तरह से पाकिस्तान ने अब तक बर्ताव किया है, उनका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।' एआईएमआईएम चीफ ने कहा, 'मैंने पहले भी कहा था और फिर कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री को युद्धविराम की घोषणा करनी चाहिए थी, न कि अमेरिकी राष्ट्रपति को। क्या आपको पता है कि पाकिस्तान का अमेरिका के साथ व्यापार केवल 10 अरब का है, जबकि भारत का 150 अरब से ज्यादा है। क्या यह मजाक है? क्या यूएस गारंटी दे सकता है कि पाकिस्तान अब हम पर आतंकी हमले नहीं करेगा? पाकिस्तान की सेना हमेशा भारत के साथ छेड़छाड़ करती रहेगी। हम कब तक इसे सहन करेंगे? आप पाकिस्तान के साथ व्यापार कैसे कर सकते हैं? वे तो भिखारी हैं। हम अमेरिका से बस इतनी उम्मीद करते हैं कि वे द रेसिस्टेंस फ्रंट को आतंकवादी संगठन घोषित करें। TRF कुछ और नहीं, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तान प्रायोजित समूह है।' ऑपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'पहलगाम की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हमारी सरकार ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से हमारे देश में आतंकी घटनाएं हुई हैं, उसे देखते हुए यह बहुत जरूरी है कि हम दूसरे देशों के सामने भारत का पक्ष रखें। भारत का हमेशा से यही रुख रहा है कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। हम हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ रहे हैं। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।' उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब भी एक प्रतिनिधिमंडल गया था। 2008 में भी एक प्रतिनिधिमंडल गया था। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लोगों ने हमें सिर्फ अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुना है। हमें अपने देश का भी प्रतिनिधित्व करना है। भारत के सभी लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने कहा, 'अभी तक मुझे पता है कि मैं जिस ग्रुप में हूं, उसका नेतृत्व मेरे अच्छे दोस्त बैजयंत जय पांडा करेंगे। मुझे लगता है कि इसमें निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू और गुलाम नबी आजाद शामिल होंगे। मुझे लगता है कि हम जिन देशों में जाएंगे, वे हैं यूके, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, इटली और डेनमार्क।' मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का भारत का संदेश लेकर 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेगा, जिनमें से चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व सत्तारूढ़ दलों के नेता, जबकि तीन की अगुवाई विपक्षी दलों के नेता करेंगे। recent visitors 42

अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है, यूपीवासियों के लिए अच्छी खबर: मौसम विभाग

नई दिल्ली यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश की गुड न्यूज सामने आई है। पूर्वी यूपी के इलाके में 17-23 मई (सात दिन) और पश्चिमी यूपी में 19-21 मई के बीच बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी तेज रफ्तार के साथ अगले पांच से सात दिनों के बीच तेज बारिश होगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 17-23 मई, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में 17-19 मई, जम्मू डिविजन में 17, 18 मई को हीटवेव रहने वाली है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 17-21 मई, असम, मेघालय में 17-22 मई, त्रिपुरा में 17 और 18 मई, असम को भारी बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत कीक बात करें तो तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 18-23 मई, इंटीरियर कर्नाटक में 18-21 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-20 मई के बीच बारिश होगी। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17, बिहार, झारखंड में 18 और 19 मई, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 19-21 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17-21 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में 18 मई को भारी बरसात होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 17-23 मई, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और फिर 19-21 मई के बीच बारिश होगी। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को ओले गिर सकते हैं। हरियाणा में 17 मई को धूलभरी आंधी आने का अनुमान है। recent visitors 29

आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा, पार्टी के 13 निगम पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 निगम पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की है। पार्षदों ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर नगर निगम को ठीक से ना चला पाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है क जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम पार्टी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। नई पार्टी का ऐलान पार्षदों ने नई पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी होगा और मुकेश गोयल को पार्टी का मुखिया चुना गया है। पार्षदों ने बताया कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकिट से चुने गए थे लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई। जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम निम्नलिखित पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हम निगम पार्षद आज दिनांक 17-5-2025 को अपनी एक पार्टी बना रहे हैं जिसका नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी होगा और उसके द्वारा लिए गए फैसलों पर पूर्ण सहमत्ति व्यक्त करते हैं। हम सभी मुकेश गोयल जी को अपने दल का नेता स्वीकार करते हैं। उन्होंने बताया कि आज हेमवंद गोयल जी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें 13 निगम पार्षदों ने मुकेश गोयल जी को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का नेता चुना गया। इन 13 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी जिन 13 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया उनमें मुकेश गोयल, हिमानी जैन, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन अनिल राणा और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं। recent visitors 46

ईशान किशन, करुण नायर की हुई वापसी, इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

नई दिल्ली पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है, अभिमन्यु ईश्वरन को टीम की कमान सौंपी गई है। करुण नायर और ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। इंडिया ए टीम कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी। भारत ए का दौरा इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले होगा। ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के साथ एक ‘इंट्रा-स्क्वाड’ मैच भी खेलेगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में शुरू होगा। इंडिया ए स्क्वॉड में करुण नायर की एंट्री हुई है, जिन्होंने 2017 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में नायर ने दमदार प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत उनको टीम में जगह मिली। ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है, जोकि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। 30 मई से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के टीम की घोषणा से संबंधित बयान में यह स्पष्ट था कि आईपीएल फाइनल 25 मई से तीन जून तक टालने के बावजूद मूल कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम में उन आईपीएल टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं जो या तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं या जिनके नॉकआउट में जगह बनाने की संभावना नहीं है। घरेलू सर्किट में काफी रन जुटाने वाले करुण नायर आठ साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापस आ गए हैं। विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने इस रणजी ट्रॉफी सत्र में रिकॉर्ड 69 विकेट लिए हैं। कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर ईशान किशन टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम का हिस्सा रहे आकाश दीप और बल्लेबाज सरफराज खान को भी इंग्लैंड के ‘शैडो टूर’ के लिए चुना गया है। अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। इस ए सीरीज में रन बनाने से सीनियर टीम के नियमित खिलाड़ियों का टेस्ट से पहले मनोबल बढ़ेगा, जबकि अन्य स्टार खिलाड़ियों को निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। रोहित और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। गिल को इंग्लैंड में ज्यादा सफलता नहीं मिली है इसलिए वह दूसरे चार दिवसीय मैच में मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। गुजरात टाइटन्स में उनके साथी सुदर्शन को टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद है जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। भारत ए दो मैचों में इंग्लैंड से भिड़ेगा। पहला मैच 30 मई को कैंटरबरी में शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 6 जून को नॉर्थम्प्टन में शुरू होगा। सरफराज खान और नितीश कुमार रेड्डी को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इंडिया ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे recent visitors 55

शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- हिंदुत्व छोडकर नरक में गिरे

मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत की लिखी पुस्तक के विमोचन से पहले पार्टी पर निशाना साधते हुए सत्ता के लिए दिवंगत बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाया है। राउत की किताब “नरकतला स्वर्ग” (नरक में स्वर्ग) का शनिवार शाम को मुंबई में विमोचन किया जाएगा। शिंदे ने रात ठाणे में संवाददाताओं से कहा, “अगर वे बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के प्रति वफादार रहे होते, तो वे नरक में नहीं गिरते और आज ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचते जहां वे अब स्वर्ग की तलाश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हिंदुत्व की विचारधारा में पूरी तरह से निहित थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेताओं के प्रति उनके मन में अपार सम्मान था। उन्होंने कहा, “बालासाहेब ने गुजरात और देश के लिए उनकी प्रतिबद्धता और काम को पहचाना था। ठाकरे की दूरदर्शिता ने मोदी-शाह को हिंदुत्व के सही पथप्रदर्शक के रूप में पहचाना।” उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो लोग अब कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं और बालासाहेब के आदर्शों को त्याग दिया है, वे उनके फैसलों के पीछे के कारणों को कभी नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने कहा, "वे उनकी विरासत से बहुत दूर चले गए हैं।" साल 2022 में शिंदे के विद्रोह से शिवसेना विभाजित हो गई थी, जिसके बाद ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।   recent visitors 41

TASS की रिपोर्ट: शांति वार्ता के बाद रूस ने तेज कर दिए हमले, यात्रियों पर गिरा दिया बम, 9 की मौत

रूस तुर्किए में शांति वार्ता के एक दिन बाद ही रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर हमला कर दिया। TASS की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सेना ने यूक्रेन की सैन्य छावनी को निशाना बनाया। यहां यूक्रेन की सेना हथियार रखती थी। इस हमले में कितना नुकसान हुआ इसकी खबर नहीं मिली है। वहीं एक यात्री बस पर रूस ने ड्रोन अटैक कर दिया। बस में हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन की पुलिस ने कहा कि इस तरह से मासूम लोगों की जान लेना वॉर क्राइम है। बता दें कि शुक्रवार को तुर्किए में यूक्रेन और रूस का प्रतिनिधिमंडल मिला था। दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर कोई बात नहीं बन पाई। यूक्रेन और रूस के बीच 1000 बंदियों की रिहाई पर सहमित जरूर बनी है। पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर पुतिन तुर्किए में मुलाकात करने वाले थे। हालांकि ऐन समय से पहले पुतिन ने प्लान बदल दिया। यूक्रेन में सूमी सैन्य छावनी के चीफ ने कहा कि रूसी हमले के बाद राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। यूक्रेन पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई बस की तस्वीर भी शेयर की। इसमें देखा गया कि बस का ऊपरी हिस्सा उड़ गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही देश एक दूसरे के आम नागरिकों को निशाना बनाने से चूकते नहीं हैं। वहीं शांति वार्ता के दौरान यूक्रेन चाहता था कि रूस युद्धविराम पर राजी हो। रूस युद्धविराम को लेकर शर्त रख रहा था कि अगर यूक्रेन विवादित इलाकों से अपनी सेना को हटा ले तो युद्धविराम को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। माना जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप भी पुतिन और जेलेंस्की के साथ बैठकर शांति वार्ता को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि एक-एक करके सबने अपने हाथ पीछे खींच लिए। अंत में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच ही वार्ता हो सकी जो कि बेनतीजा रही। recent visitors 36