सीएम रेखा गुप्ता ने 11 जिलों की विकास समितियों के लिए अध्यक्ष के रूप में की विधायकों की नियुक्ति

 नई दिल्ली दिल्ली में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने 11 जिलों की विकास समितियों के लिए विधायकों की नियुक्ति अध्यक्ष के रूप में की है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुल 11 विधायकों को जिलेवार विकास समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिनमें 8 बीजेपी और 3 आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक शामिल हैं। दिल्ली सरकार का यह फैसला राजधानी में विकास योजनाओं के विकेंद्रीकरण और पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बीजेपी के जिन विधायकों को अध्यक्ष बनाया गया है, उनमें कुलवंत राणा (उत्तर पश्चिम दिल्ली), अजय महावर (उत्तर पूर्व दिल्ली), गजेंद्र यादव (दक्षिण दिल्ली), पवन शर्मा (दक्षिण पश्चिम), मनोज शौकीन (पश्चिम दिल्ली), राजकुमार भाटिया (उत्तर दिल्ली), शिखा रॉय (नई दिल्ली) और जितेंद्र महाजन (शाहदरा) के नाम शामिल हैं। वहीं, आप पार्टी के संजीव झा (मध्य दिल्ली), रवि कांत (पूर्वी दिल्ली) और राम सिंह नेताजी (दक्षिण-पूर्व दिल्ली) को संबंधित जिला विकास समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली सरकार का यह फैसला राजधानी में विकास योजनाओं के विकेंद्रीकरण और पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का मकसद सरकार के अनुसार, इन जिला विकास समितियों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत बनाना है, ताकि विकास कार्यों में जनता और उनके प्रतिनिधियों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. इन समितियों में विधायकों के साथ-साथ नगर पार्षद, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), जिला मजिस्ट्रेट और अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे. ये सभी मिलकर स्थानीय स्तर की बुनियादी सुविधाओं, योजनाओं और नीतियों की योजना, क्रियान्वयन और निगरानी में अहम भूमिका निभाएंगे। recent visitors 58

आज भारत न केवल एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र बनकर उभरा है, बल्कि सैन्य शक्ति, से दुनिया को अपना लोहा भी मनवाया

नई दिल्ली 51 साल पहले आज ही के दिन भारत ने 'स्माइलिंग बुद्धा' मिशन को अंजाम दिया था और दुनिया को अपनी ताकत का परिचय दिया। 18 मई 1974 में पोखरण-I के उस धमाके ने न सिर्फ भारत को दुनिया की छठी परमाणु शक्ति बनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि विज्ञान और सुरक्षा के मामले में भारत किसी से पीछे नहीं रहने वाला। आज भारत न केवल एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र बनकर उभरा है, बल्कि उसने सैन्य शक्ति, तकनीकी कौशल और रणनीतिक दूरदर्शिता से दुनिया को अपना लोहा भी मनवाया है। ‘स्माइलिंग बुद्धा’ पोखरण परीक्षण के लिए एक कोड नेम था। यह मिशन भारत के इतिहास का वह मोड़ था जब देश ने दुनिया को दिखा दिया कि हम न केवल सभ्यता और शांति के प्रतीक हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सैन्य और तकनीकी ताकत भी रखते हैं। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के बाद भारत छठा ऐसा देश बना जिसके पास परमाणु हथियार विकसित करने की क्षमता थी। प्रतिबंधों के बावजूद परमाणु शक्ति के विकास की दास्तान पोखरण-1 के बाद भारत पर अमेरिका समेत कई देशों ने प्रतिबंध लगाए, लेकिन DRDO, BARC और ISRO जैसे संस्थानों ने मिलकर देश को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया। 11 और 13 मई 1998 को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पांच और परमाणु परीक्षण किए, जिनके साथ भारत ने खुद को एक "परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र" घोषित कर दिया। इसके साथ ही भारत ने दो प्रमुख सिद्धांत अपनाए। पहला- भारत पहले परमाणु हमला नहीं करेगा। दूसरा- भारत केवल न्यूनतम लेकिन विश्वसनीय शक्ति रखेगा। अब कहां खड़ा है भारत? स्वीडिश संस्थान SIPRI के अनुसार भारत के पास 2024 तक लगभग 160–170 परमाणु हथियार मौजूद हैं। इतना ही नहीं भारत अब थल, जल और नभ – तीनों माध्यमों से परमाणु हमले करने की पूर्ण क्षमता रखता है। थल में अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक लंबी दूरी की मिसाइलें हैं। जल में INS Arihant जैसी परमाणु-सक्षम सबमरीन और नभ में Mirage-2000 और Su-30MKI जैसे लड़ाकू विमान हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रभाव भारत की परमाणु नीति अब भी ‘नो फर्स्ट यूज’ पर आधारित है, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इसके पुनर्मूल्यांकन की आवाजें उठी हैं। भारत की रणनीतिक ताकत ने उसे चीन और पाकिस्तान के विरुद्ध संतुलन देने वाली शक्ति बना दिया है। 51 वर्षों के पांच निर्णायक मोड़ 1974 में पोखरण-1 ने भारत की परमाणु शक्ति में पहली एंट्री दी। 1998 में पोखरण-2 टेस्टिंग से आधिकारिक रूप से परमाणु राष्ट्र की मान्यता मिली। 2003 में न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन की नीति तय की गई। 2016 में परमाणु-सक्षम सबमरीन INS Arihant भारतीय सेना में शामिल हुआ। 2020 के बाद MIRV टेक्नोलॉजी और अग्नि-5 जैसी अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक सेना के बेड़े में शामिल हुए। recent visitors 55

ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी, सेना का जवाब देते हुए बताया सबक ऐसा सिखाया गया है जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी

नई दिल्ली पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस तरह से पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, उससे पाकिस्तान के भी हौसले पस्त हो गए। वहीं जब पाकिस्तान ने बौखलाकर भारत पर हमला शुरू किया तो भारतीय सेना ने ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि वह सीजफायर के लिए मिन्नतें करता नजर आया। भारतीय सेना ने रविवार को ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सेना का जवाब आतंकियों को चुनौती देते हुए कहता है कि सबक ऐसा सिखाया गया है जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड के इस वीडियो में कहा गया, यह बदले की भावना नहीं न्याय था। सबक ऐसा सिखाएंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। रात के करीब 9 बजे दुश्मन ने जिस पोस्ट से हमला किया सेना ने उसे मिट्टी में मिला दिया। सिंदूर पाकिस्तान के लिए वह सबक था जो उसने दशकों से नहीं सीखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना कैसे आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स और पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को तबाह कर रही है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने राजनीतिक और कूटनीतिक, दोनों तरह से भारत की सोच बदल दी है और पूरी दुनिया इसकी गवाह है। जम्मू कश्मीर के उधमपुर से लोकसभा सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि सिंधु जल संधि जल्दबाजी में की गई थी, क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पाकिस्तान को खुश करना चाहते थे। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने विजय के. सजावल द्वारा लिखी पुस्तक "कश्मीर क्रॉनिकल्स" का यहां कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में विमोचन करने के बाद कहा कि यह संधि दोनों देशों के लिए न्याय करने में असफल रही।उन्होंने कहा कि 2019 के पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के पश्चात, भारत ने अपनी रक्षा रणनीतियों में बदलाव की शुरुआत की थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बलों को परिस्थितियों के अनुसार तथा पेशेवर ज्ञान एवं विवेक के आधार पर कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता दी थी। उन्होंने कहा कि यह 2014 से पहले की प्रथा के बिल्कुल विपरीत है, जब सेनाओं को केवल सीमित स्वतंत्रता थी और बड़े हमले के लिए उन्हें नयी दिल्ली से राजनीतिक मंजूरी का इंतजार करना पड़ता था। मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर, अब तक की प्रचलित पद्धति में बदलाव का परिणाम है। recent visitors 45

हार्वेस्टर से टकराई बाइक, बाइक सवार युवकों की मौत, कटे अंग

सक्ती सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक-पिहरीद मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर के सामने से बाइक के टकरा जाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, धान कटाई के बाद हार्वेस्टर में लगे कटर को नहीं हटाया गया था और वह भारी वाहन रिहायशी इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान मिशन चौक से पिहरीद की ओर जा रहे तीन बाइक सवार युवक हार्वेस्टर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवकों के अंग अलग हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागेश्वर पिता दाऊलाल एवं शेर सिंह पिता परदेशी (ग्राम सतगढ़ निवासी) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मिशन चौक पर चक्का जाम कर दिया और हार्वेस्टर मालिक से मुआवजे की मांग करने लगे। इसके साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, अस्पताल नहीं लाया गया। इससे आक्रोश और भी बढ़ गया। छपोरा, जैजैपुर और सक्ती मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। मौके पर मालखरौदा पुलिस पहुंचकर स्थिति को संभाला। recent visitors 31

इंडिया-ए की 18 सदस्यीय टीम के 25 और 26 मई को बैचों में इंग्लैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पहले ही इंडिया-ए के स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। अब इस टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। आमतौर पर जूनियर टीम या फिर जिस टूर पर टीम इंडिया के हेड कोच नहीं होते वहां NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच बनकर जाते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश कानिटकर को भारतीय ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। कानिटकर के अलावा, असम के सुभोदीप घोष (फील्डिंग कोच) और ट्रॉय कूली (गेंदबाजी कोच) कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। कौन हैं ऋषिकेश हेमंत? ऋषिकेश हेमंत कानिटकर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कुछ समय के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेले। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। जब उन्होंने 2015 में संन्यास लिया, तो वे रणजी ट्रॉफी में 8000 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीन बल्लेबाजों में से एक थे और रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एलीट और प्लेट लीग दोनों खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी थे। बता दें, इंडिया-ए की 18 सदस्यीय टीम के 25 और 26 मई को बैचों में इंग्लैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला चार दिवसीय मैच, जिसे प्रथम श्रेणी मैच के रूप में नामित किया गया है, 30 मई को कैंटरबरी में शुरू होगा। नॉर्थम्प्टन में 6 जून से होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के बाद, भारत ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी, यह मैच बंद दरवाजे के पीछे खेला जाएगा। जिसे इंट्रा स्क्वॉड मैच भी कहा जा सकता है। बीसीसीआई ने कहा है कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मैच से पहले ए टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम का ऐलान अभी तक नहीं किया है, रिपोर्ट्स के अनुसार पहले टीम का ऐलान 23 मई को होना था, मगर आईपीएल रिशेड्यूल होने के चलते स्क्वॉड का ऐलान में देरी हो सकती है। भारत 'ए' टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (वीसी) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे recent visitors 37

नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, दरिंदगी की आशंका

बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर जिले में नौ साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है। पुलिस ने बच्ची का शव मिलने के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, अनूपशहर थाना इलाके में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची गत 16 मई की शाम से लापता थी। पुलिस ने 17 मई की दोपहर को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो एक फुटेज में किशोरी के परिजनों का परिचित युवक नरेश निवासी गांव गोठना थाना गिन्नौर जिला संभल बच्ची को बाइक पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को देर रात करीब एक बजे बच्ची का शव गांव करनपुर के बाग के पास एक घेर में पड़ा मिला। पुलिस ने गंगापुल पर वाहन चेकिंग में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात स्पष्ट होगी। बच्ची की मां ने बताया कि वह गिन्नौर तहसील के एक गांव के रहने वाले हैं। तीन चार माह पहले ही अनूपशहर आए थे।  अहा रोड पर एक कालोनी में किराये पर रह रहे थे। मृतका की मां पुल पार गंगाघाट पर प्रसाद बेचने और पिता खेती करने का काम करते हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 46

दिल्ली का आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ, कई रिकॉर्ड्स भी दांव पर लगे, गिल भी बना सकते हैं इतिहास

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला जाएगा। यह मैच आईपीएल स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा था। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा में तनाव बढ़ने के बाद अचानक यह मैच बीच में ही रोक दिया गया था। उस वक्त पंजाब की टीम 10.1 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी। जब यह मैच नए सिरे से खेला जाएगा तो दिल्ली नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। फिलहाल दिल्ली का आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ है। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी दांव पर लगे हैं। खास रिकॉर्ड पर केएल राहुल की निगाहें दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने इस आईपीएल सीजन की शानदार शुरुआत की। हालांकि बाद में वह उस टच में नहीं नजर आए। पिछले दो मैचों में उनका स्कोर सात और दस रन ही था। वैसे जब राहुल गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उतरेंगे तो उन्हें अपने टी-20 करियर में 8000 रन पूरा करने के लिए 30 और रन चाहिए। फिलहाल राहुल ने 236 मैचों में 42.15 की औसत और 136.14 के स्ट्राइक रेट से 7967 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन गिल भी बना सकते हैं इतिहास गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी अपने टी-20 करियर के खास मुकाम पर हैं। गिल को अपने टी-20 करियर में 5000 रन पूरा करने के लिए मात्र 21 रनों की जरूरत है। अभी तक गिल ने 37.71 की औसत और 138.19 के स्ट्राइक रेट से 4997 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल के नाम छह शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। इनमें से उन्होंने 3724 रन आईपीएल में ही बनाए हैं। अगर इस सीजन की बात करें तो गिल ने 508 रन बनाए हैं। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट 90 का है। कुलदीप के नाम दर्ज हो सकते हैं आईपीएल में 100 विकेट दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के नाम भी इस आईपीएल मैच में एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। कुलदीप यादव अपने आईपीएल करियर में 100 विकेट हासिल करने से मात्र एक विकेट दूर हैं। उन्होंने 26.77 की औसत और 8.03 की इकॉनमी से कुल 99 आईपीएल विकेट लिए हैं। इस दौरान कुलदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 4 विकेट है। इस सीजन में कुलदीप ने 11 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। हालांकि पिछले तीन मैचों में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। साई सुदर्शन के नाम जुड़ सकता है यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के शानदार ओपनर साई सुदर्शन के नाम पर एक खास रिकॉर्ड जुड़ सकता है। अगर सुदर्शन तीन छक्के और लगा देते हैं वह आईपीएल में 50 छक्के पूरे कर लेंगे। इस सीजन में भी सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 पारियों में 509 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 46.27 जबकि स्ट्राइक रेट 153.31 है। सुदर्शन ने अभी तक 5 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन है। उन्होंने 56 चौके और 16 छक्के लगाए हैं। कुल 36 मैचों में सुदर्शन ने 151 चौके और 47 छक्के लगाए हैं। recent visitors 45