Tuesday, July 7, 2026 6:34 am

हरगवां में उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा। मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री साय का पांव पखार उन्हें टीका लगाया और सरई पत्ते की माला पहनाई। स्वागत गीत भी गाया गया। हरगवां गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग निवास करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने ढोढ़रीखाला पारा में कटहल, आम और महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। एक महिला ने पानी की समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वास्तविक जानकारी ली। इसी तरह, बेलसर गांव की दीपू बघेल ने वन भूमि पट्टा पर खेती न कर पाने की बात बताई। मुख्यमंत्री ने इस पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। recent visitors 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी-मालवा से करेंगे 200 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नर्मदापुरम में सुबह 10:30 नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के बीकानेर से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा में 97 करोड़ 7 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 102 करोड़ 94 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री सिवनी-मालवा में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा के बाद मुख्यमंत्री कुसुम महाविद्यालय में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे।   recent visitors 39

एक लाख से अधिक महिला किसानों से 8.98 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा के परिणामस्वरूप रबी विपणन वर्ष 2025-26 में लगभग 9 लाख किसानों से 77 लाख 75 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि गत वर्ष 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ था। इंदौर में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में उन्होंने किसानों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिये गये बोनस एवं उसके बाद हुए रिकार्ड गेहूँ उपार्जन पर उनका अभिनंदन कर लोकहित में कार्य करने के लिए लोकमाता की प्रतिमा भेंट की। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि गेहूँ के उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। एक लाख से अधिक महिला किसानों से 8.98 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। इस तरह से गेहूँ का उपार्जन 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किया गया है, जो कि देश में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि 9 लाख किसानों में से 1 लाख 23 हजार महिला किसानों द्वारा 8 लाख 98 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का विक्रय किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 3623 केन्द्र खोले गए जिसमें से 293 केन्द्र महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित किए गए, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। महिला किसानों के खाते में 2 हजार 335 करोड़ रूपये का बोनस सहित भुगतान किया जा चुका है। किसानों के खातों में कुल 19 हजार 322 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं उत्पादक किसानों की सुविधा के लिए समिति स्तरीय 3 हजार 176 पंजीयन केन्द्रों के अतिरिक्त 9311 एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्रों, पंचायतों के केन्द्रों के साथ किसान द्वारा स्वयं पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के व्यय को सीमित करने के लिए 2440 केन्द्र गोदाम स्तरीय बनाए गए जिससे परिवहन एवं हैण्डलिंग व्यय की बचत हुई है। किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था समर्थन मूल्य का लाभ बिचौलियों/व्यापारियों द्वारा समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने से रोकने हेतु इस वर्ष बायोमेट्रिक / ओटीपी आधारित किसान पंजीयन की व्यवस्था की गई। किसानों द्वारा विक्रय उपज के समर्थन मूल्य की राशि उनके बैंक खाते में निर्बाध रूप से भुगतान किया जा सके, इसलिए कृषक के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान की व्यवस्था की गई है। कृषक द्वारा स्वयं उपार्जन केन्द्र का चयन कर उपज विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की गई। उपार्जन करने वाली समितियों को दैनिक व्यय की पूर्ति हेतु मंडी लेबर व्यय का भुगतान प्रतिदिन किसानों के भुगतान के साथ करने की व्यवस्था की गई है। शनिवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में किसान द्वारा अपनी उपज विक्रय के लिए उपार्जन केन्द्र पर लाने पर खरीदी की गई। इस वर्ष पंजीयन 20 जनवरी 2025 से शुरू कर दिया गया जो 9 अप्रैल तक चलता रहा। इस वर्ष, पिछले वर्ष की तुलना में पंजीयन के लिए ज्यादा समय दिया गया था। इस दौरान मंत्रि-परिषद के सदस्य, अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त खाद्य श्री कर्मवीर शर्मा और एमडी नागरिक आपूर्ति निगम श्री अनुराग वर्मा भी उपस्थित थे।   recent visitors 30

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह, मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मंत्रालय में ग्वालियर जिले के दिव्यांग खिलाड़ी (पैरा प्लेयर) श्री रोहित सिंह ने सौजन्य भेंट की। श्री रोहित ने पैरा आर्म रेसलिंग कप-2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 70 किग्रा भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोहित की प्रशंसा कर उसे पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।   recent visitors 32

कपड़े की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बहराइच जिले के नगर पंचायत पयागपुर के कोर्ट बाजार में तड़के एक भीषण अग्निकांड हो गया। न्यू इंडिया फैशन बाजार नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग दुकान के मालिक निजामुद्दीन के अनुसार, आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सामने होटल के दुकानदार ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। उसने तुरंत जाकर निजामुद्दीन को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर जुटे और दमकल विभाग को खबर दी गई, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। 20 लाख रुपये का नुकसान दुकान में महिलाओं और पुरुषों के डिजाइनर परिधान, साड़ियां, सूट और अन्य कपड़े बड़ी मात्रा में रखे हुए थे। अनुमान है कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। recent visitors 42

राजधानी के इस सरकारी स्‍कूल पर चलेगा रेलवे का बुलडोजर, स्कूल तोड़े जाने को लेकर रेलवे दो बार नोटिस जारी कर चुका

लखनऊ बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी में शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित प्राथमिक विद्यालय पर रेलवे का बुलडोजर चलेगा। इसकी नोटिस जारी होने के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा अब नई जमीन की तलाश शुरू हो गई है। बादशाहनगर स्टेशन के चौड़ीकरण व मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल के बीच में यह स्कूल आ रहा है। बच्चों के सामने शिक्षा का संकट है तो शिक्षा विभाग पास के विद्यालय में समायोजित करने की बात कह रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अस्थाई विद्यालय की व्यवस्था रेलवे कालोनी में किए जाने की मांग की है। स्कूल तोड़े जाने को लेकर रेलवे दो बार नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया है कि विद्यालय के लिए नया भवन कहां दिया जाएगा। जिस जमीन पर स्कूल बनाया गया था, वह भी रेलवे की है। रेलवे की सहमति से ही विद्यालय की स्थापना की गई, लेकिन अब स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने नोटिस में कहा कि विद्यालय जर्जर है। वहीं, एक रेलवे पुल मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके काम से होने वाले कंपनी से स्कूल की इमारत गिरने का डर है। ऐसे में अब इसे तोड़ा जाएगा। प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता ने रेलवे को पत्र लिखकर पास में ही दो कमरे देने की गुजारिश की है। विद्यालय में ज्यादातर रिक्शा चालकों व मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल हटने का दूर होने से उनकी पढ़ाई बाधित होगी। पांच दशक पहले से शिक्षा विभाग सीमेंट के शेड के नीचे विद्यालय का संचालन कर रहा है। ज‍िला बेसि‍क शि‍क्षा अधि‍कारी राम प्रवेश ने बताया क‍ि जमीन रेलवे की है, शिक्षा विभाग की नहीं है। ऐसे में हम रेलवे से अनुरोध करेंगे। रही बात बच्चों की पढ़ाई तो अभी अवकाश है। स्कूल खुलने पर उनकी सुविधानुसार पास के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी। recent visitors 50

खमतरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत

कटनी कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतरा गांव के पास बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक कार के सामने अचानक गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे खमतरा गांव में मातम छा गया है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक खमतरा निवासी बर्मन परिवार के लोग पिंडरई गांव में एक रिश्तेदारी के चौक समारोह में शामिल होने मंगलवार को कार से गए थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग समारोह से लौटकर खमतरा गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मुख्य मार्ग पर खमतरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। recent visitors 31