छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का मिल रहा फायदा : विष्णुदेव साय

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बलरामपुर जिले में ढोढरीकला पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि राज्यु को डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है। इससे राज्या का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संकल्पय है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सोलवाद को समाप्तम करना है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारे देश के जवान आगे बढ़ रहे हैं और कई नक्सल विरोधी अभियानों को सफलता से पूरा कर रहे हैं। अभी भी नारायणपुर क्षेत्र में ऑपरेशन चल रहा है, उसमें 27 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। इनमें से कई इनामी भी हैं, इनमें से एक नक्सलियों के जनरल सेक्रेटरी को भी मार गिराया गया है। भारत के जवानों को हम नमन करते हैं। जिस तरह से नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ाई चल रही है, इससे कहा जा सकता है कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सल विहीन हो जाएगा। बलरामपुर जिले में ढोढरीकला गांव में एक विशेष दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने महुआ पेड़ की छांव में खटिया पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में अनेक वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया है। धान खरीदी, आवास, मूलभूत सुविधाओं जैसे कार्य भी तेजी से पूरे किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं को प्राथमिकता में रखने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की शीघ्र पहचान और निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए शिविर लगाने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने ‘सुशासन तिहार’ के तहत हरगवां पंचायत में कुल 111 आवेदनों के शत-प्रतिशत समाधान को प्रशासन की तत्परता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच और न्याय सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, झीकी नाला में पुलिया निर्माण, हैंडपंप व बोरवेल की सुविधा देने की घोषणाएं कीं।   recent visitors 42

स्कूटी सवार महिला को कोयले से भरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

 गौरेला पेंड्रा मरवाही पेंड्रा के दुर्गा चौक पर एक कोयले से भरा ट्रेलर वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसकी पांच साल की बेटी इस घटना में बाल-बाल बच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। नाराज लोगों ने दुर्गा चौक में यातायात व्यवस्था को लेकर चक्काजाम कर दिया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन के मौके पर पहुंचकर नो एंट्री के समय सीमा में बदलाव के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया गया है। पूरा मामला जीपीएम जिले के पेंड्रा के मुख्य चौक दुर्गा चौक का है। गुरुवार सुबह कोटमी में की ओर से गौरेला की ओर जा रहा कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में एक स्कूटी सवार सुषमा रजक निवासी तेंदुपारा पेंड्रा और उसकी पांच साल की बेटी आ गई। महिला इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। महिला का पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल ऑटो की मदद से महिला और उसके बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा और उसके बाद दुर्गा चौक बस स्टैंड में नाराज लोगों ने यातयात व्यवस्था को लेकर चौक पर जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ एसडीएम पेंड्रारोड़ ऋचा चन्द्राकर भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा के बाद शहर में भारी वाहनों के गुजरने और प्रस्तावित बाइपास सड़क को लेकर बातचीत की गई। एसडीएम ने तात्कालिक व्यवस्था के तहत शहर में नो एंट्री को लेकर समय सीमा पर बदलाव करने का आदेश दिया। जिसमे अब से सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहने का आदेश दिया गया है। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा शांत हुआ और चक्का जाम समाप्त हुआ। recent visitors 27

मुख्यमंत्री साय बोले – अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक

6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया अम्बिकापुर में अमृत स्टेशन छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगात रायपुर, प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े। गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री  मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की है, इनमें 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सम्माननीय लरंग साय जी के प्रयासों के कारण ही अम्बिकापुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। अमृत काल के तहत रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश के जिन पांच स्थानों का लोकार्पण हुआ है, वह विकसित हो रहे भारत की झलक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जशपुर जिले को भी रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर श्री मंजूषा भगत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सरगुजा अंचल के नागरिक शामिल हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुए रोड का चौड़ीकरण, यात्रियों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पर  दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।  अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट, नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। recent visitors 35

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में किया 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में किया 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन राज्यपाल पटेल वर्चुअली हुए शामिल भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत और विकास के प्रतीक देश के पुनर्विकसित 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का राजस्थान के बीकानेर में उद्घाटन किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन से बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव उमा शंकर भार्गव, जनजाति प्रकोष्ठ राजभवन की सदस्य सचिव श्रीमती जमुना भिड़े सहित राजभवन के अधिकारी गण उपस्थित थे।         recent visitors 36

नेशनल हेराल्ड केस में 2 जुलाई से रोजाना होगी सुनवाई, बुरे फंसे Sonia और Rahul

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय ने  दिल्ली की एक अदालत को बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ पहली नजर में धन शोधन का ‘प्रथम मामला बनता है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष मामले का संज्ञान लेने के संबंध में प्रारंभिक दलीलें पेश कीं। इस बीच, न्यायाधीश ने ईडी को निर्देश दिया कि वह इस मामले में अपने आरोपपत्र की एक प्रति भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को उपलब्ध कराए, जिनकी निजी शिकायत के आधार पर ईडी ने वर्तमान मामला दर्ज किया था। इस मामले में बहस अभी चल रही है। हाल ही में आरोपपत्र दाखिल करने वाली ईडी ने 2021 में अपनी जांच शुरू की थी, जब एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 26 जून 2014 को स्वामी की ओर से दायर एक निजी शिकायत पर संज्ञान लिया था। नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में संघीय एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि आरोपी तब तक "अपराध की आय का आनंद ले रहे थे" जब तक कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर 2023 में नेशनल हेराल्ड से जुड़ी 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त नहीं कर ली। ईडी ने आगे दावा किया कि गांधी परिवार ने न केवल अपराध से प्राप्त धन को अर्जित करके धन शोधन किया, बल्कि उस पेसे को अपने पास भी रखा। ईडी ने बताया कि नेशनल हेराल्ड के संबंध में सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और अन्य के खिलाफ प्रथम दृष्टया धन शोधन का मामला सामने आया है। इस बीच, न्यायाधीश ने संघीय एजेंसी को शिकायतकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी को एक प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया। ईडी ने 2021 में अपनी जांच शुरू करने के बाद हाल ही में अपना आरोपपत्र दाखिल किया। पिछली 3 सुनवाई में क्या-क्या हुआ…     8 मई: कोर्ट ने कहा था- आरोपी का पक्ष सुने बिना कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा सकते जस्टिस विशाल गोगने ने ED की दलीलें सुनने के बाद कहा कि पिछले आदेश के अनुसार सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। लेकिन उन्हें नोटिस 8 मई को ही भेजा गया, इसलिए उनका पक्ष सुने बिना कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा सकते। 21 और 22 मई को पहले उनका पक्ष सुना जाएगा।     2 मई: कोर्ट ने कहा था– सुने जाने का अधिकार निष्पक्ष सुनवाई में जान फूंकता है नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस दिया। कोर्ट में मामले की दूसरी सुनवाई हुई थी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा, किसी भी स्तर पर बात सुने जाने का अधिकार निष्पक्ष सुनवाई में जान फूंकता है। क्या है नेशनल हेराल्ड मामला? नेशनल हेराल्ड मामले में पहली शिकायत 2012 में दर्ज की गई थी। हालांकि, ईडी ने 2014 में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की जांच शुरू की। यह तब हुआ जब एक ट्रायल कोर्ट ने 2012 में स्वामी की ओर से दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर अनियमितताओं की आयकर जांच का संज्ञान लिया था। आरोपों के अनुसार 2010 में, नेशनल हेराल्ड प्रकाशित करने वाली एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) में 1,057 शेयरधारक थे। स्वामी की शिकायत के अनुसार, गांधी परिवार ने धोखाधड़ी, आपराधिक गबन और विश्वासघात के जरिए यंग इंडियन लिमिटेड (वाईआईएल) का इस्तेमाल कर एजेएल का अधिग्रहण किया। 2008 में भारी कर्ज के बोझ तले दबी एजेएल ने वित्तीय तंगी का हवाला देते हुए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद कर दिया। दो साल बाद वाईआईएल बना। सोनिया और राहुल गांधी के पास इसके 38-38 फीसदी शेयर थे, जो संयुक्त रूप से 78 फीसदी था। चूंकि एजेएल पर कांग्रेस का 90.25 करोड़ रुपए बकाया था, इसलिए पार्टी ने 50 लाख रुपए में इस लोन को वाईआईएल को हस्तांतरित कर दिया। इस हस्तांतरण के साथ ही एजेएल का नियंत्रण वाईआईएल को हस्तांतरित हो गया, अब इस पर अब एजेएल का 99 प्रतिशत स्वामित्व है। ये सारे बदलाव राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) या किसी अन्य नियामक संस्था की निगरानी के बगैर किया गया। जिससे इस लेनदेन पर सवाल उठने लगे। recent visitors 53

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री शाह के खिलाफ स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने जांच शुरू कर दी

 मानपुर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के डॉ. आंबेडकर नगर (महू) में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआइटी  इंदौर पहुंची। एसआइटी ने जांच की शुरुआत करते हुए मानपुर थाने में दर्ज एफआइआर का ब्यौरा जुटाया और केस डायरी को अपने कब्जे में ले लिया है।  मानपुर पुलिस ने एफआईआर के बाद जांच के नाम पर ग्राम पंचायत छापरिया के सरपंच-सचिव को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। 11 मई को रायकुंडा गांव में हुए हलमा कार्यक्रम के मंच पर मौजूद लोगों की सूची भी तैयार की गई थी। यह सूची भी एसआइटी को सौंपी गई है। वीडियो साक्ष्य अहम, इसी आधार पर FIR मानपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद एफआईआर दर्ज की है। इसकी जांच एसआइटी को करना है, हाईकोर्ट ने एफआइआर के हिस्से को लेकर भी आपत्ति ली थी, हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान हाईकोर्ट के आदेश के पालन की बात कही थी। अब एसआइटी पुलिस से वीडियो भी प्राप्त कर रही है, इसे मानपुर पुलिस तकनीकी जांच के लिए भेजने वाली थी। मानपुर थाने से जुटाया एफआइआर का ब्यौरा एसआइटी ने एफआईआर का ब्यौरा जुटाया है, एसपी इंदौर ग्रामीण हितिका वासल के साथ टीम मानपुर थाना पहुंची थी। मालूम हो कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने आइपीएस आइजी सागर प्रमोद वर्मा, डीआइजी विशेष सशस्त्र बल कल्याण चक्रवर्ती और एसपी डिंडोरी वाहिनी सिंह को एसआइटी में शामिल किया है। एसआईटी जिले के मानपुर थाने में दर्ज एफआईआर की जांच कर अपनी रिपोर्ट 28 मई तक तैयार करेगी। केस डायरी हैंडओवर डीआइजी इंदौर ग्रामीण रेंज निमिष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, एसआइटी ने संबंधित केस में मानपुर पुलिस थाने पर दर्ज एफआईआर से जुड़ी केस डायरी हैंडओवर कर दी है, आगे की जांच अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित टीम करेगी। recent visitors 53

क्या एक दूसरे से खेलेंगे भारत-पाकिस्तान?, आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसे सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी। दोनों देशों के बीच अब तनावभरी शांति है। इस तनाव का असर खेल पर भी पड़ा है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का जुलाई में सिंगापुर में वार्षिक सम्मेलन होना है। यह 17 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा। इसमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसी अटकलें लग रही थीं कि भारत सितंबर में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा जिसमें पाकिस्तान को भी हिस्सा लेना है। हालांकि, बीसीसीआई ने इन अटकलों को खारिज किया है। अगले महीने श्रीलंका में होने वाला महिला एशिया कप इस वजह से रद्द हो चुका है कि उसमें भारत हिस्सा नहीं लेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान खेल की संचालन संस्था की प्रतियोगिताओं में भारत-पाक क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना है जो 17 से 20 जुलाई तक सिंगापुर में होगी। दोनों देश केवल उन्हीं प्रतियोगिताओं में ही एक-दूसरे के साथ खेलते हैं जिसमें कई टीमें खेलती हैं। लेकिन हाल में हुए सैन्य संघर्ष ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में दोनों के बीच मुकाबले के भविष्य को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं जिसकी शुरूआत अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘यह मुद्दा वार्षिक सम्मेलन में चर्चा के लिए आना तय है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के आईसीसी नॉकआउट में नहीं खेलने की संभावना कम है, लेकिन उन्हें एक ही ग्रुप में नहीं रखना आईसीसी प्रतियोगिताओं में आम बात रही है और इसकी ही संभावना है।’   recent visitors 65