मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई। recent visitors 37

आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, पाकिस्तान का असली चेहरा अब दुनिया देखेगी: प्रधानमंत्री मोदी

बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में आतंकवाद पर एक बार फिर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. वो गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था. इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे. उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे. आज आपके आशीर्वाद से देश की सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. ये वीर धरा हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा और कुछ नहीं. 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से कहता हूं जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है. जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा. आज वो घरों में दुबके पड़े हैं. जो अपने हथियारों पर घमंड करते हैं, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए है. मेरे प्यारे देशवासियों, ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है. ये ऑपरेशन सिंदूर है. ये सिर्फ आक्रोश नहीं है. ये समस्त भारत का रौद्र रूप है. ये भारत का नया स्वरूप है. पहले घर में घुसकर किया था वार. अब सीधा सीने पर किया प्रहार है. आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है. यही भारत है, नया भारत है. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर, बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है. मैं जब एयरस्ट्राइक के बाद आया था, तब मैंने कहा था कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं झुकने दूंगा. आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि देश के कोने-कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हुजूम चल रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है. हम आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे. उन्हें एक ही मानेंगे. पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा. आपने देखा होगा, पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विश्वभर में पहुंच रहे हैं. इसमें देश के समस्त राजनीतिक दलों के लोग हैं. अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा. पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत भी नहीं सकता. जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है. इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है. आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा है. पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्या करता था. भारत में डर का माहौल बनाता था लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया. अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है. मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है लेकिन लहू गर्म बहता है. अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. उन्होंने कहा कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पडे़गी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी. जब मैं दिल्ली से यहां आया तो बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा. पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन वो इस एयरबेस को रत्तीभर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया और वहीं यहां से कुछ ही दूर सीमापार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयबेस है, पता नहीं कम खुलेगा. आईसीयू में पड़ा है. पाकिस्तान के साथ ना ट्रेड होगा, ना टॉक. अगर बात होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की. पाकिस्तान को भारत के हक का पानी मिलेगा. भारतीयों के खून से खेलना, पाकिस्तान को भारी पड़ेगा. ये भारत का संकल्प है कि दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती. मुख्य बिंदु  ‘PAK से ना ट्रेड, ना टॉक होगा’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  ‘मोदी का दिमाग ठंडा, लहू गर्म रहता है’, बोले प्रधानमंत्री मोदी ‘मोदी की रगों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है’, बोले PM मोदी ‘पाकिस्तान का असली चेहरा अब दुनिया देखेगी’, बीकानेर में PM मोदी ने कहा ‘आतंक का फन कुचलने की यही नीति है’, बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘आतंकी और सरपरस्त सरकार को एक जैसा देखेंगे’, बीकानेर में बोले पीएम मोदी ये शोध प्रतिशोध नहीं न्याय का नया स्वरूप है- पीएम नरेंद्र मोदी सिंदूर मिटाने वाले मिट्टी में मिला दिए गए- पीएम नरेंद्र मोदी दुश्मनों ने सिंदूर को बारूद बनते देखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हमने 22 मिनट में आतंक के ठिकाने तबाह किए’, पीएम मोदी ने कहा ‘आतंकियों ने धर्म पूछकर सिंदूर उजाड़े’, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा’, बोले पीएम मोदी ‘राजस्थान रिफाइनरी का काम अंतिम चरण में’, बोले प्रधानमंत्री मोदी  ‘विकसित भारत की दिशा में अग्रसर’, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अभी देश में 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं- पीएम मोदी       recent visitors 67

अन्नपूर्णा देवी बोली – अहिल्याबाई होल्कर रानी नहीं बल्कि गरीबों, असहायों की माता थीं

रांची झारखंड में रांची जिले के नगड़ी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर भाजपा रांची ग्रामीण जिला द्वारा जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में आयोजि गोष्ठी को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं बल्कि गरीबों, असहायों की माता थीं। उन्होंने जीवन पर्यंत एक शासक के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव की प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की। वे अपने हस्ताक्षर भी भी भगवान शिव के निर्देशानुसार लिखती थीं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली रानी अहिल्याबाई होल्कर अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राज परिवार में ब्याही गईं। अपने जीवन काल में विषम परिस्थितियों का उन्होंने सामना किया और राजकाज भी संभाला। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 30 वर्षों के शासन में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए जो स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सख्त दहेज विरोधी कानून बनाए, बिना संतान की विधवाओं की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त कर लेने की नीति समाप्त की, विधवाओं को गोद लेने की स्वतंत्रता दी, विधवा पुनर्विवाह का नैतिक समर्थन किया, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया, महिलाओं बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा कानून बनाए, महिलाओं को युद्ध कौशल सिखाया और महिला सैन्य टुकड़ी का गठन किया। कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने किसानों की सदैव चिंता की। उन्होंने किसानों को अपनी उपज किसी भी बाजार में बेचने की अनुमति दी। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। राज्य में कुशल डाक सेवा की शुरुआत की। कहा कि उन्होंने केवल राज्य की सीमा के अंतर्गत कार्य नहीं किए बल्कि सांस्कृतिक भारत के उत्थान के लिए कार्य किए। उन्होंने भारत के सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जिसने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे मंदिर शामिल हैं। उन्होंने चार धाम बद्रीनाथ, रामेश्वरम, पूरी और द्वारका का भी जीर्णोद्धार कराया, नदियों में सुंदर घाट बनवाए, तालाब निर्माण, वृक्षारोपण के लिए विशेष अभियान चलाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो रानी अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए गांव गरीब किसान, दलित वंचित समाज की सेवा कर रहा। साथ ही भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनधन खाता हो या उज्जवला योजना के गैस सिलिंडर, किसान सम्मान निधि हो या गरीब कल्याण अन्न योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर आयुष्मान योजना सभी गरीबों बीके कल्याण को समर्पित हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए भी मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बन चुकी है। राम मंदिर का निर्माण हो या बाबा विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर सभी भारत के सांस्कृतिक वैभव को स्थापित करते हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा जी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की सह संयोजक नेहा सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मुन्नी मुंडा ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री मनोज महतो वाजपेयी, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता शशिभूषण भगत, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन , कार्यक्रम संयोजक प्रभुदयाल बड़ाईक, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सुरेंद्र महतो, रणधीर चौधरी, सन्नी टोप्पो, प्रीतम साहू, कमलेश राम, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, शोभा यादव, नरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, सुधाकर चौबे, सरिता पांडेय, अजय तिवारी,प्रमोद सिंह, चुड़ामनी महतो, संजीव तिवारी, शशिकांत सिंह, जयकिशन महतो, परमेश्वर गोप, रितेश महतो, गोरमेंट भगत, मधुबाला, विकास आदि मौजूद थे।   recent visitors 39

कांग्रेस के कद्दावर नेता आनंद शर्मा ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ, जानें क्या कहा

नई दिल्ली पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से शशि थरूर लगातार मोदी सरकार के पक्ष में बात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी द्वारा इशारों में समझाने के बाद भी थरूर ने अपनी बात को सार्वजनिक रूप से रखना जारी रखा। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की है। शर्मा ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की राय रखने के लिए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने के फैसले को महत्वपूर्ण पहल बताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इसे एक भटकाने वाली योजना के रूप में रेखांकित किया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए चार नामों में से केवल आनंद शर्मा को ही केंद्र सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। आने वाले दिनों में शर्मा अपनी टीम के साथ मिस्र, कतर और इथियोपिया की यात्रा करेंगे।  बात करते हुए शर्मा ने कहा, "हमारा क्षेत्र दशकों से सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित है। ऐसे में इसे लेकर वैश्विक जनमत को संवेदनशील बनाना महत्वपूर्ण है। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई द्वारा पोषित आतंकवादी संगठनों ने भारत का बहुत खून बहाया है। हमने इस आतंकवाद की एक बड़ी कीमत चुकाई है। लेकिन इसके बाद भी हमने अपनी प्रतिक्रियाओं में संयम बरता.. आतंकवाद को लेकर बहुत कम देश ऐसे होते हैं, जो संयमित हो सकते हैं .. लेकिन भारत ने ऐसा किया। पहलगाम के बाद हमने जवाबी कार्रवाई की लेकिन यह एक मापी हुई कार्रवाई थी, जिसे हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।" आपको बता दें शशि थरूर के बाद अब आनंद शर्मा ने भी ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की कार्रवाई पर सरकार के प्रति नरम रुख अपनाया है, जबकि कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर केंद्र पर हमलावर बनी हुई है। बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सर्वदलीय सांसदों को विदेश भेजने के फैसले को केंद्र सरकार द्वारा सवालों से बचने और ध्यान भटकाने का तरीका बताया। जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1950 के बाद हर अक्टूबर-नवंबर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र का दौरा करता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इस परंपरा को खत्म कर दिया। अब जबकि वैश्विक स्तर पर वह हताश हैं और उनकी छवि को धक्का लग चुका है तब वह दोबारा से सर्वदलीय सांसदों को विदेशों में भेजने का फैसला ले रहे हैं। recent visitors 70

12 साल पहले खोया पति, 41 की उम्र में जीते 3 गोल्ड मेडल

नागदा नागदा की बेटी दीपा (गंगा) डोडिया ने थाईलैंड में आयोजित पावर लिटिंग प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराया है। विगत 11 मई को पटाया (थाईलैंड) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में 41 साल की दीपा ने अंडर 60 किलो मास्टर-1 कैटेगरी में 80 प्रतिभागियों को मात देकर तीन गोल्ड हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।  इसी के साथ दीपा ने आगामी माह में रशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में स्थान जमा लिया है। प्रतियोगिता में तीन रैफरी की मौजूदगी में 7 से 8 सेकंड तक भार उठाना होता है, इसके मुकाबले दीपा ने 10 सेकंड तक 265 किलो भार उठाकर बडी उपलब्धि हासिल की है। जेवर, कपड़े, खिलौने बेचे फिर बनी पावर लिटर पावर लिटिंग में मुकाम हासिल करने की दीपा की कहानी बेहद मार्मिक है। दरअसल, नागदा के श्रीराम कॉलोनी की बेटी दीपा का ब्याह रतलाम जिले के गांव नगरा के रहने वाले गजराजसिंह डोडिया के साथ हुआ था। वे बीते कुछ सालों से अपने बड़े बेटे यश के साथ पुणे में रह रही है। यश पुणे की आइटी कंपनी में नौकरी करते है। 2013 में सडक़ दुर्घटना में पति गजराज का निधन हो गया था। पति की मौत से दीपा मानसिक रुप से टूट चुकी थी। बच्चों की परवरिश के लिए दीपा ने मॉल में काम किया, जेवर, खिलौने भी बेचे। फिर उन्हें खिलाड़ी बनने का जुनून सवार हुआ। 2016 से उन्होंने पावर लिटिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू की। इस दौरान अपनों ने उनका मनोबल बढ़ाने की बजाए उल्टा ताने सुनाएं, कहा- इस उम्र में पावर लिटिंग कहां तक सही है। मगर जिद की पक्की दीपा अपने लक्ष्य से नहीं भटकी और 38 साल की उम्र में उन्होंने पावर लिटिंग खेलना शुरू किया। अब 41 की उम्र में वे एक बेहतर पावर लिटर बनकर उभरी है। दो साल में एक भी स्पर्धा नहीं हारी पावर लिटिंग सीखने के बाद दीपा ने दो साल में राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 8 से 10 प्रतियोगिताएं खेली। इसमें से एक भी प्रतियोगिता दीपा हारी नहीं है। इससे पहले 23 फरवरी को सूरत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिटिंग प्रतियोगिता में तीन गोल्ड हासिल किए थे। recent visitors 62

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड जाएंगे, टीम इंडिया में मिली एंट्री, CSK के आयुष म्हात्रे की भी चमकी किस्मत; देखें पूरा स्क्वाड

नई दिल्ली इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान हो गया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी. इस दौरे के ल‍िए 17 साल के आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान दी गई है. वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है. वैभव और आयुष दोनों ने ही आईपीएल में धूम मचाकर रख दी है. आयुष और वैभव ने आईपीएल में काटा गदर ध्यान रहे आयुष और वैभव दोनों का ही IPL 2025 में बल्ला गरजा है. आयुष ने आईपीएल 2025 के  6 मैचों में 206 रन बनाए. जहां उनका एवरेज 34.33 का है और स्ट्राइक रेट 187.27 का है. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 का दर्ज किया गया था. वैभव सूर्यवंशी की अंडर-19 टीम में एंट्री बता दें कि आईपीएल 2025 में भले ही राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है 14 साल के वैभव और 17 वर्षीय आयुष ने बता दिया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो लंबे रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अभी तक 7 मैच खेले हैं और 206.56 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए हैं। IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। बात करें आयुष म्हात्रे की तो आईपीएल 2025 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रिप्लेसमेंट करने का फैसला किया। 17 साल के स्टाइलिश बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेले हैं और 187.27 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 206 रन बनाए हैं।   भारत की इंग्लैंड दौरे के ल‍िए अंडर 19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर) भारतीय अंडर 19 टीम का इंग्लैंड में शेड्यूल 24 जून: वॉर्म-अप मैच – लोबोरो यूनिवर्सिटी 27 जून: पहला वनडे – होव 30 जून: दूसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 2 जुलाई: तीसरा वनडे – नॉर्थेम्पटन 5 जुलाई: चौथा वनडे – वॉर्सेस्टर 7 जुलाई: पांचवां वनडे – वॉर्सेस्टर 12-15 जुलाई: पहला मल्टी-डे मैच – बेकेनहैम 20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी-डे मैच – चेम्सफोर्ड recent visitors 47

PM नेतन्याहू ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर अमेरिकी प्रशासन के सामने नाराजगी जाहिर

यरूशलेम अमेरिका के वॉशिंगटन में गुरुवार को यहूदी म्यूजियम के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जो कि पकड़े जाने पर फिलिस्तीन की आजादी से जुड़े नारे लगा रहा था. मारे गए लोगों में एक महिला भी शामिल है. अमेरिका ने इसे आतंकी हमला बताया है और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नेतन्याहू ने मांगी हमले की डिटेल इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से बात की और इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर अमेरिकी प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर से बात कर घटना का पूरा ब्यौरा मांगा है. साथ ही राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को अपना फुल सपोर्ट देने की भी बात कही है. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हत्यारे और दूतावास के दो कर्मचारियों की पहचान के बारे में फिलहाल जो कुछ भी जानकारी है, उसकी डिटेल दी है. अटॉर्नी जनरल ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें इस घटना का खेद है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस घटना पर चिंतित हैं, साथ ही अमेरिका हत्यारे को न्याय के कटघरे में लाकर रहेगा. 'खून का बदला खून से…' अटॉर्नी जनरल बॉन्डी ने हमले में मारे गए यंग कपल के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए बताया कि जल्द ही उनकी सगाई होने वाली थी. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यहूदी-विरोध के खिलाफ साफ रुख के लिए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल और राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हम इस बात के गवाह हैं कि इजरायल के खिलाफ यहूदी विरोधी भावना और उकसावे की कितनी भयानक कीमत चुकानी पड़ी है. इजरायल के खिलाफ खूनी जंग की कीमत खून से चुकानी पड़ती है और इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना होगा. नेतन्याहू ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने दुनियाभर में स्थित इजरायली दूतावासों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. फिलिस्तीन समर्थक है आरोपी? वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या के आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें हमलावर को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वीडियो में पुलिस ने आरोपी के दोनों हाथ पीछे से पकड़ रखे हैं और इस दौरान आरोपी 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाता दिख रहा है. वॉशिंगटन पुलिस चीफ पामेला स्मिथ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पीड़ित म्यूजियम में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करते बाहर निकल रहे थे कि तभी फायरिंग की वारदात हुई. पुलिस के मुताबिक घटना को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है और वह पुलिस की हिरासत में है. जैसे ही कुछ लोग म्यूजियम से बाहर निकले, हमलावर ने अपनी बंदूक से उन पर गोलियां चला दीं. शूटिंग के बाद हमलावर म्यूजियम के अंदर चला गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया है.   recent visitors 55