Tuesday, July 7, 2026 1:22 pm

अब IPL में यूं फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा

नई दिल्ली 'इसे आदत बना लो क्योंकि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा।' 24 मार्च को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के पहले ही मुकाबले में टीम के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने गर्व से कहा था। लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 210 रन का लक्ष्य दिया था जिसे कैपिटल्स ने 3 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते ही हासिल कर लिया। उसके बाद के 3 मैचों में भी दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर थी। अब वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन चुकी है जिसे शुरुआती 4 मुकाबले जीतने के बाद भी प्लेऑफ से महरूम होना पड़ा है। बुधवार 21 मई को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला था। प्लेऑफ की चौथी और इकलौती बची सीट के लिए दोनों ही टीमों का इस मैच में जीतना जरूरी था। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के शब्दों में कहें तो यह मैच 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' था। शुरुआती 4 मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची दिल्ली दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार यादव के 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई इंडियंस 59 रन से मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में प्लेऑफ में पहुंच गई और दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना और 'अब ऐसा ही होगा, इसकी आदत डाल लो' का ऐलान रेत की इमारत की तरह भरभरा गया। दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में पहली हार अपने पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस से ही 13 अप्रैल को मिली थी। लेकिन उसके अगले ही मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जबरदस्त वापसी की थी। अब उसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो किसी सीजन के अपने शुरुआती 4 मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आखिर दिल्ली कैपिटल्स की लय कहां बिगड़ी, यह समझने के लिए आइए आईपीएल 2025 में उसके सफर पर एक निगाह मारते हैं। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर पहला मैच- 24 मार्च 2025 दिल्ली कैपिटल्स (211/9) बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स (209/8) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 1 विकेट से जीत दूसरा मैच- 30 मार्च 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 7 विकेट से जीत तीसरा मैच- 5 अप्रैल 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 25 रन से जीत चौथा मैच- 10 अप्रैल 2025 आरसीबी (163/7) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (169/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत पांचवां मैच- 13 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (193) बनाम मुंबई इंडियंस (205/5) नतीजा- मुंबई इंडियंस 12 रन से जीती छठा मैच- 16 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (188/5) बनाम राजस्थान रॉयल्स (188/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की सुपर ओवर में जीत सातवां मैच- 19 अप्रैल 2025 नतीजा- गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत 8वां मैच- 22 अप्रैल 2025 लखनऊ सुपर जॉइंट्स (159/6) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (161/2) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 8 विकेट से जीत 9वां मैच- 27 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (162/8) बनाम आरसीबी (165/4) नतीजा- आरसीबी की 6 विकेट से जीत 10वां मैच- 29 अप्रैल 2025 नतीजा- केकेआर की 14 रन से जीत 11वां मैच- 5 मई 2025 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (133/7) नतीजा- अनिर्णित 12वां मैच- 18 मई 2025 दिल्ली कैपिटल्स (199/3) बनाम गुजरात टाइटंस (205/0) नतीजा- गुजरात टाइटंस 10 विकेट से जीता 13वां मैच- 21 मई 2025 मुंबई इंडियंस (180/5) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (121) नतीजा- मुंबई इंडियंस की 59 रन से जीत 14वां मैच- 24 मई 2025 * यह मैच अभी होना है।   recent visitors 43

SC ने मोहन सरकार के उस आदेश को “अवमाननापूर्ण” करार देते हुए रद्द कर दिया, जाने क्या है मामला

भोपाल नौकरशाहों के बीच कामकाज के मूल्यांकन के विवाद का सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पटाक्षेप कर दिया। चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस अगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर दिया। इसमें भारतीय वन सेवा (IFS) अफसरों की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (ACR) भरने का अधिकार आइएएस अफसरों को देने का 2024 में जारी किया था। कोर्ट ने कहा एपीसीसीएफ के पद तक एसीआर उसके वरिष्ठ को भरनी चाहिए।  केवल पीसीसीएफ के संबंध में रिपोर्टिंग प्राधिकरण वह व्यक्ति होगा, जिसे वह रिपोर्ट करता है या उससे सीनियर है। आवश्यक हो तो जिला प्रशासन द्वारा वित्तपोषित कार्यों के कार्यान्वयन के संबंध में उनके प्रदर्शन की एक अलग शीट पर अपनी टिप्पणियां दर्ज कर सकते हैं। इस पर भी विचार वरिष्ठ आइएफएस के सीनियर अधिकारी ही करेंगे। पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा श्रेष्ठता को लेकर छिड़े विवाद को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी पहले की सुनवाई में मौखिक टिप्पणी की थी कि आइएएस अधिकारी आइपीएस और आइएफएस अधिकारियों पर श्रेष्ठता दिखाना चाहते हैं। राज्य के आदेश को आइएफएस एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। एमपी सरकार ने किया आदेश का उल्लंघन बेंच ने दोहराया कि उसके आदेश को केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय ने सही तरीके से समझा था, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने कोर्ट के पूर्व आदेशों का उल्लंघन करते हुए आदेश जारी किया। हालांकि अवमानना की कार्यवाही को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इस फैसले तक पहुंचने के लिए एमिकस क्यूरी एडवोकेट के परमेश्वर व सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के प्रयासों की सराहना की। recent visitors 41

दादागुरु के दर्शन करने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर

दादागुरु के दर्शन करने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर दादागुरु ने कहा,पार्वती को नर्मदा जैसा स्वरूप दीजिये ,पार्वती-पापनाश के संगम के कारण आष्टा,आष्टा नही,ये तीर्थराज है-दादागुरु विधायक ने कहा,आपके आशीर्वाद से पूरे प्रयास करूंगा आष्टा मध्य प्रदेश में भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर ज़िले में स्थित एक नगर है। यहां पार्वती नदी के किनारे बसा हुआ है । यहां पर आष्टा नगर के समाजसेवी मुकाती परिवार द्वारा 7 दिवसीय आयोजित माँ नर्मदा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के अंतिम दिन नगर के श्रद्धालुओ को आशीर्वाद एवं दर्शन का लाभ देने,भक्तो से संवाद करने आष्टा पहुचे पूज्य दादागुरु के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेने पहुचे, आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को आशीर्वाद प्रदान कर संवाद के माध्यम से दादागुरु ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को कहा की विधायक जी आपका आष्टा नगर जो आस्थाओ से भरा शहर है । ये दो नदियों के तट पर बसा है । इस नगर से बहने वाली पार्वती नदी जिसका उदगम स्थल आष्टा के ग्राम में ही है । ये पार्वती नदी कल्याणी है,जो सब का कल्याण करती है,वही दूसरी नदी पापनाश है, पापनाश अर्थात पापो का नाश करने वाली । इन दोनों नदियों के संगम के कारण  आष्टा तीर्थो का राजा है । इसलिये पार्वती नदी को नर्मदा की तरह साफ,स्वच्छ,पवित्र,शुद्ध पर्यावरण से युक्त बनाने की दृष्टि से जरूर कार्य करे । कथा के दौरान भी दादागुरु ने अपने श्रीमुख से उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए कहा था की पार्वती नदी का उदगम स्थल भी यही से है । जहां से किसी नदी का उदगम होता है वो नदी,नदी नही होती है, वो एक शक्ति होती है । आप सब आष्टा वासी पुण्यशाली,धन्य हो,जो आपको दो दो शक्तिया प्राप्त हुई है । दादागुरु द्वारा व्यक्त की गई इच्छा को लेकर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि वे पूरे प्रयास करेंगे कि दादागुरु की भावना अनुसार पार्वती को भी नर्मदा जैसी नदी का स्वरूप प्रदान कर सकू । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के सभी नागरिकों की ओर से दादागुरु का स्वागत,सम्मान कर उनके चरणों मे नमन किया । recent visitors 22

MP में आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू

भोपाल मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मई महीने में लगातार बारिश-आंधी का दौर चल रहा है। इस महीने एक भी ऐसा दिन नहीं रहा जब किसी न किसी जिले में बारिश ना हुई हो। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल संभाग में लू और भोपाल, इंदौर समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। मई महीने में मध्यप्रदेश में सावन-भादौ जैसा मौसम है। पूरे महीने प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। बुधवार को ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। वहीं, कुछ शहरों में तेज गर्मी भी रही। खजुराहो में 46 डिग्री रहा पार प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। भोपाल-इंदौर में दोपहर तक तेज गर्मी रही, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। सीहोर के कई गांवों में ओले गिरे। रतलाम, विदिशा में तेज आंधी वाला मौसम रहा। धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, रीवा, सागर, बालाघाट में भी बारिश का दौर चलता रहा। होशंगाबाद रोड पर मंडीदीप और औबेदुल्लागंज के बीच 10 से ज्यादा बिजली के पोल तेज हवा से झुक गए। इधर, छतरपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। खजुराहो में पारा 46 डिग्री और नौगांव में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 44.5 डिग्री, गुना में 44.4 डिग्री, शिवपुरी में 44.2 डिग्री, सतना में 43.6 डिग्री, दमोह में 42 डिग्री, सीधी में 41.9 डिग्री, उमरिया, रीवा-सागर में 41 डिग्री और मंडला में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। 13 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। भोपाल-इंदौर में दोपहर तक तेज गर्मी रही, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। सीहोर के कई गांवों में ओले गिरे। रतलाम, विदिशा में तेज आंधी वाला मौसम रहा। धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, रीवा, सागर, बालाघाट में भी बारिश का दौर चलता रहा। होशंगाबाद रोड पर मंडीदीप और औबेदुल्लागंज के बीच 10 से ज्यादा बिजली के पोल तेज हवा से झुक गए। इधर, छतरपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। खजुराहो में पारा 46 डिग्री और नौगांव में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 44.5 डिग्री, गुना में 44.4 डिग्री, शिवपुरी में 44.2 डिग्री, सतना में 43.6 डिग्री, दमोह में 42 डिग्री, सीधी में 41.9 डिग्री, उमरिया, रीवा-सागर में 41 डिग्री और मंडला में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्य प्रदेश में इसलिए हो रही बारिश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, एक ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। वहीं, एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की एक्टिविटी भी है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 22 मई: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। 23 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर,श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, सीहोर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर में तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। 24 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया,रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 25 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। recent visitors 52

सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी, एक नक्सली का मिला शव

बीजापुर, सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल क्षेत्र में 21 मई बुधवार को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबल (डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 27 नक्सली मारे गए। वहीं, दूसरे दिन 22 मई की सुबह से नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है और चार-पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है और वार रूम से अधिकारी नजर रखे हुए हैं। पूरी जानकारी अभियान खत्म होने के बाद दी जाएगी। नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। जवानों ने 21 मई  को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए।मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हुए थे। recent visitors 28

भिंड का मृत्यु सर्टिफिकेट जारी करने वाले तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को हटाया, लोक सेवा केंद्र भी आया कटघरे में

 भिंड मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक तहसीलदार को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया गया, क्योंकि तहसीलदार कार्यालय की ओर से जारी किए गए मृत्यु प्रमाण-पत्रों के सभी कॉलम में 'भिंड' लिखा पाया गया.यह कार्रवाई तब की गई, जब सोशल मीडिया पर एक ऐसे प्रमाण-पत्र को पोस्ट किया गया, जिसमें आवेदक और मृतक के नाम व मृत्यु के स्थान के कॉलम में 'भिंड' लिखा हुआ था. यह पोस्ट 'भिंड का मृत्यु प्रमाण-पत्र' के रूप में ट्रेंड करने लगा.भिंड के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एल के पांडे ने पुष्टि की कि तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया गया है.भिंड के चतुर्वेदी नगर कॉलोनी निवासी गोविंद ने लोक सेवा केंद्र में अपने पिता रामहेत के मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया था. यह प्रमाण पत्र 5 मई को तहसीलदार कार्यालय की ओर से जारी किया गया था.मामले से परिचित लोगों ने बताया कि प्रमाण पत्र के सभी कॉलम में 'भिंड' लिखा हुआ था. जब इस संबंध में तहसीलदार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे 'टाइपिंग की गलती' बताया और लोक सेवा केंद्र को दोषी ठहराया. नाम, पता और स्थान सभी जगह लिख दिया भिंड दरअसल, ये पूरा मामला शहर के चतुर्वेदी नगर का है. यहां रहने वाले गोविंद के पिता रामहेत का निधन वर्ष 2018 में हो गया था. अप्रैल 2025 में जब उनके परिवार को डेथ सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ी, तो उन्होंने आवेदन किया. 5 मई 2025 को जब भिंड तहसीलदार कार्यालय से प्रमाण पत्र जारी हुआ, तो इसे देखकर आवेदक के साथ ही बाकी के दूसरे लोग चौंक गए, क्योंकि उस प्रमाण पत्र में मृतक का नाम “भिंड”, पता “भिंड” और स्थान “भिंड” दर्ज था. सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं चुटकी अब यह गजब सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है. लोग कह रहे हैं कि लगता है इस बार पूरा जिला ही चल बसा! जब तहसीलदार मोहन लाल शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने इसे “टाइपिंग मिस्टेक” करार दिया और दोष लोकसेवा केंद्र के सिर मढ़ दिया. लोकसेवा प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई तहसीलदार ने इस मामले में लोकसेवा प्रबंधन को दोषी मानते हुए केंद्र के संचालक को नोटिस जारी कर दिया है और 25 हजार रुपये की पेनल्टी का शोकॉज नोटिस भी थमा दिया है. उनका दावा है कि आगे से इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए सख्ती बरती जा रही है. नोटिस जारी करने से पहले तहसीलदार साहब यह भूल गए की मृत्यु प्रमाण-पत्र पर खुद के भी डिजिटल सिग्नेचर है. कठघरे में तहसीलदार सवाल यह है कि सिग्नेचर करने से पहले तहसीलदार साहब ने क्यों नहीं देखा. लापरवाही तो उनकी भी बनती है. हालांकि, अपर कलेक्टर एलके पांडेय ने तहसीलदार माखनलाल शर्मा की गलती मानते हुए तहसीलदार को तहसील कार्यालय से हटाकर भू-अभिलेख में अटैच कर दिया है. अब सवाल ये है कि जब एक जिले का नाम मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक के रूप में आ सकता है, तो आम आदमी अपने कागज़ात की शुद्धता की उम्मीद आखिर कैसे करे? जबकि, सरकारी दस्तावेजों में ज़रा सी चूक भी आमजन के लिए भारी परेशानी का सबब हो सकती है. ऐसे में उम्मीद है कि इस वायरल मौत से व्यवस्था कुछ सबक लेगी!     recent visitors 30

इंदौर में चीन और बांग्लादेश का बॉयकॉट, इन देशों से आए कपड़े बेचने पर ‘BAN’

 इंदौर इंदौर में खुदरा वस्त्र संघ ने चीन और बांग्लादेश में बने कपड़े बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है. संगठन ने फैसला किया है कि यदि कोई सदस्य दुकानदार इन देशों के कपड़े बेचता पाया गया, तो उस पर 1.11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इंदौर खुदरा वस्त्र संघ के अध्यक्ष अक्षय जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमारा संगठन मानता है कि चीन और बांग्लादेश में बने कपड़ों का कारोबार भारतीय हितों के खिलाफ है. इसलिए, हमने निर्णय लिया है कि हमारे किसी भी सदस्य दुकानदार को इन देशों के कपड़े बेचते हुए पकड़ा गया, तो उस पर 1.11 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा." जैन ने बताया कि जुर्माने की राशि भारतीय सेना के लिए केंद्र सरकार के कोष में जमा की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इंदौर के 600 व्यापारियों ने अब तक इस प्रस्ताव का समर्थन किया है और चीन व बांग्लादेश में बने कपड़े न बेचने की प्रतिबद्धता जताई है. बांग्लादेश और चीन से बड़े पैमाने पर आता है कपड़ा बताया गया है कि चीन और बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर कपड़ा आता है, जिसका अब बहिष्कार (Boycott of China Bangladesh in MP) किया जाएगा। सुभाष चौक मंदिर में भगवान हनुमान को साक्षी मानकर 600 से अधिक व्यापारियों ने इस संकल्प पर सहमति दी है। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन, राजेश जैन, पवन पंवार, पप्पी विल्सन, मिलन जैन, दीपक पंवार, चेतन डेमला, रूपेश गुप्ता, मोहन पोरवाल, सचिन सुराणा, शैलेंद्र दुबे, अंशुल मांडलिक सहित बड़ी संया में व्यापारी मौजूद थे। इस सामूहिक फैसले को लेकर सभी दुकानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें लिखा है कि हम चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं बेचेंगे। पोस्टर के साथ व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया। डिस्ट्रीब्यूटर्स को लिखा पत्र एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि इंदौर के अलावा चीन और बांग्लादेशी कपड़ों के अन्य शहरों के डिस्ट्रीब्यूटर्स को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि अब इन देशों का कपड़ा नहीं बेचेंगे। इस मुहिम से जुड़कर केवल स्वदेशी कपड़े का व्यापार होगा, ताकि भारत की आर्थिक व्यवस्था को हम मजबूत बना सकें। किसी भी व्यापारी के पास चीन व बांग्लादेश का कपड़ा बिक्री के लिए मिलेगा तो उस पर 1.11 लाख रुपए का दंड लगाया जाएगा, जो सेना को देंगे। सभी व्यापारी इस फैसले से सहमत हैं। कपड़ा और मटेरियल होगा नष्ट एसोसिएशन ने चीन की एसेसरीज, कपड़ा और अन्य मटेरियल को नष्ट करने का भी फैसला लिया है। इसमें निकला वेस्ट नगर निगम को सौंपा जाएगा। recent visitors 33