प्रदेश को 5 अमृत भारत स्टेशनों की सौगात, नये भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था की रीढ़ है रेल्वे – डेका

 रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 103 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन छत्तीसगढ़ को 5 अमृत भारत स्टेशनों की सौगात छत्तीसगढ़ को 5 अमृत भारत स्टेशनों की सौगात राज्यपाल डेका उरकुरा स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल नये भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था की रीढ़ है रेल्वे – डेका रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित 103 स्टेशनों का लोकार्पण किया। इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन भी शामिल है।     इस अवसर पर उरकुरा के रेल्वे स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने लगभग 10 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित उरकुरा स्टेशन का विधिवत लोकार्पण किया। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक वातावरण के साथ यात्रियों के लिए विशेष अनुभव के रूप में तैयार किया गया है।     अमृत भारत स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर राज्यपाल डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल्वे एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना केवल यात्री सुविधाओं के उन्नयन तक सीमित नहीं है बल्कि यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि रेल्वे अब केवल यातायात का माध्यम नहीं बल्कि नये भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है। राज्यपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस समय 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक की रेवले परियोजनाएं संचालित है और वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य को 6925 करोड़ रूपए का ऐतिहासिक आबंटन प्राप्त हुआ है। यह केंद्र सरकार की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।     डेका ने कहा कि स्टेशनों के विकसित होने से छत्तीसगढ़ में पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक समन्वय को नई ऊंचाई मिलेंगी। विशेष रूप से जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए रेल्वे एक विकास की मजबूत कड़ी बनकर उभरेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री और भारतीय रेल्वे का छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार प्रकट किया और विश्वास व्यक्त किया कि अमृत भारत स्टेशन सामाजिक, आर्थिक प्रगति में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमारे राज्य के लिए बहुमूल्य उपहार है।     रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रेल्वे हमारे देश की जीवन रेखा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनांे का विकास हो रहा है। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 1680 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है।     कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने दिया। रेल्वे द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के डीआरएम, एडीआरएम अन्य अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेल्वे मंडल रायपुर के डीआरएम दयानंद ने किया। recent visitors 33

खेलो इंडिया एकेडमी रायपुर में सुकमा की 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ी चयनित प्रतिभाओं को मिला राज्य स्तरीय मंच

रायपुर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी रायपुर में खेलो इंडिया एकेडमी सुकमा की 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन होने पर बधाई दी है। यह चयन जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय है और खेल क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को मजबूती प्रदान करता है। चयनित खिलाड़ियों में किच्चे ललिता (पोलमपल्ली), माड़वी पूजा (चिंतागुफा), संध्या नाग (कोकावाड़ा), शारदा प्रधानी (चिपुरपाल), लक्ष्मी सोढ़ी (करिगुण्डम, चिंतागुफा), सोढ़ी कोईन्दे (चिंतागुफा), माही कुंजाम (कोर्रा) और किच्चे लक्ष्मी (पोलमपल्ली) का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी सुकमा जिले की दूरस्थ क्षेत्रों से आकर अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर इस मुकाम तक पहुँची हैं। खेल अधिकारी श्री वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि रायपुर स्थित इस आवासीय खेल अकादमी में खिलाड़ियों को न केवल गहन खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार, खेल परिधान, आवश्यक सामग्री और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का भी अवसर मिलेगा। यह सुविधा पूर्णतः आवासीय होगी, जिससे खिलाड़ी एक अनुशासित और समर्पित वातावरण में शिक्षा व खेल दोनों में आगे बढ़ सकें। खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स अप्रैल 2025 में राजधानी रायपुर में आयोजित किए गए थे। यह उपलब्धि सुकमा जिले के लिए न केवल गर्व की बात है, बल्कि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने वाली है। recent visitors 39

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा

रायपुर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशन सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन हुआ उनमें बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं।     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी बहुल सरगुजा जिले का मुख्यालय अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ के 05 रेल्वे स्टेशन अब रेल्वे मानचित्र में प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में अमृत स्टेशनों के सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती उद्धेश्वरी पेकरा, श्रीमती शंकुतला र्पोते, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आई.जी. श्री दीपक झा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।     गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से पूर्ण हुए 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया गया हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। साथ ही स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को भी स्टेशन डिज़ाइन में स्थान दिया गया है। इन अमृत स्टेशनो में उपलब्ध सुविधाओं में भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक साज-सज्जा, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले आदि शामिल हैं।  recent visitors 34

रायपुर : मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई। recent visitors 38

छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगात, 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया अम्बिकापुर में अमृत स्टेशन

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े। गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की है, इनमें 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सम्माननीय लरंग साय जी के प्रयासों के कारण ही अम्बिकापुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई है। देश के प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। अमृत काल के तहत रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश के जिन पांच स्थानों का लोकार्पण हुआ है, वह विकसित हो रहे भारत की झलक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जशपुर जिले को भी रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, राम कुमार टोप्पो, प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर मंजूषा भगत मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सरगुजा अंचल के नागरिक शामिल हुए। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुए रोड का चौड़ीकरण, यात्रियों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पर  दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट, नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। recent visitors 47

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत उमाकांत जी महाराज से भेट कर आशीर्वाद लिया

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान मक्सी रोड स्थित बाबा जय  गुरुदेव आश्रम में संत उमाकांत जी महाराज के सत्संग में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत उमाकांत जी महाराज से भेट कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'जय गुरुदेव,नाम परमात्मा' का अमृत वाक्य है। ऋषि, मुनियों और संतो के आशीर्वाद से हमारा जीवन धन्य हो जाता है। साधु संतों को देखकर भगवान से मिलने का अनुभव प्राप्त होता है।ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु की आवश्यकता होती है।गुरु के मिलने से ज्ञान प्राप्त होता है और गुरु हमारे अंदर के अवगुण नष्ट कर सद्गुणों का रोपण कर अज्ञानता दूर करते है। देशभक्त नागरिक बनाना और चरित्रवान व्यक्तित्व का निर्माण करना गुरु का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नशे से नास होता है और परिवार तबाह हो जाता है। परिवारों को इससे बचाने के लिए सरकार ने उज्जैन नगर निगम सीमा में और प्रदेश के अन्य 18 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई है। सरकार द्वारा दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकारी गौशाला भी बनाई जा रही है। दूध उत्पादन पर अनुदान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा 25 गाय पालने वाला गौपालकों को 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अब गाय माता का दूध भी खरीदा जा रहा है। राज्य में देश का 9 प्रतिशत दूध उत्पादन होता है। सरकार इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है इससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को भव्य, आलौकिक और दिव्य बनाने के लिए स्थाई सिंहस्थ क्षेत्र बनाया जा रहा हैं जिससे श्रद्धालुओं के बीच सत्संग के आयोजन 12 साल सतत् चलता रहे। गौहत्या पर उम्र कैद की सजा और खुले में मांस बेचना भी सरकार ने प्रतिबंधित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आश्रम में श्रद्धालुओं से भी मिले। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से गुरुदेव जी का सत्संग का श्रवण किया।   recent visitors 35

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनंत नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनंत नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पोरवाल समाज द्वारा आयोजित भजन संध्या में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन उज्जैन प्रवास के दौरान यादव गोला मंडी स्थित अनंत नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनंत नारायण भगवान का पूजन अर्चन किया और भगवान से देश प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अनंत नारायण मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. यादव पोरवाल समाज द्वारा आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए। भजन गायिका श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल, अनंत नारायण ट्रस्ट से महेश चौधरी, द्वारकाधीश चौधरी उपस्थित रहे।   recent visitors 39