Sunday, July 5, 2026 8:49 am

फिरोजाबाद में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान और बेटे की फावड़े प्रहार कर हत्या

फिरोजाबाद फिरोजाबाद के टूंडला में जमीन विवाद को लेकर पूर्व प्रधान और उनके बेटे की दिन दहाड़े गांव के ही लोगों ने फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भिजवा दिया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता-पुत्र की हत्या से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। मृतक पूर्व प्रधान इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव के चाचा थे। गांव के ही हुब्बलाल यादव से था जमीन विवाद थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) का गांव के ही हुब्बलाल यादव से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर मामला तहसील न्यायालय में चल रहा था। 20 मई को एसडीएम अनुराधा सिंह के आदेश पर तहसीलदार राखी शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जमीन की नापतौल की थी। रविवार शाम 4:30 बजे के करीब पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने दूसरे नंबर के पुत्र नितिन यादव (27) के साथ खेत जुतवाने के लिए गए थे। तभी हुब्बलाल यादव उसके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने खेत जोतने का विरोध करते हुए पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में सिर में फावड़ा लगने और गर्दन कटने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। पिता-पुत्र की दिनदहाडे़ हत्या हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता-पुत्र की दिनदहाडे़ हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भिजवा दिया। चुपके से हत्यारोपियों के पिता ने बेच दी थी जमीन, बेटों ने किया था विरोध पूर्व प्रधान और उनके बेटे की हत्या के पीछे गांव का जमीन विवाद था। पूर्व प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा करा लिया था। जमीन बेचकर दो पुत्रों के साथ पिता गांव छोड़कर चला गया था। वहीं, उसके दो पुत्रों ने विरोध किया था। इतना ही नहीं डेढ़ दशक बाद भी जमीन को जोतने नहीं दिया था। प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने के बाद पिता-पुत्र जमीन जोतने पहुंचे तो उनकी हत्या कर दी गई।   थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी साहब सिंह यादव ने करीब 15 वर्ष पूर्व अपने ही दो पुत्रों से परेशान होकर 14 बीघा जमीन को गांव के ही पूर्व प्रधान अरविंद यादव को बेच दिया था। यह जमीन गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गांव प्रेमपुर में स्थित है। जमीन बेचने के बाद वह गांव में अपने दो पुत्र हुब्बलाल यादव और देवेंद्र यादव को छोड़कर, दो पुत्र जितेंद्र यादव व नरेंद्र यादव को साथ लेकर गांव छोड़कर चले गए थे।  चोरी छिपे बैनामा होने पर हुब्बलाल, देवेंद्र और उसके परिजन पूर्व प्रधान अरविंद यादव के परिवार से दुश्मनी मानने लगे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अरविंद यादव को तब से अब तक जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया था। अरविंद यादव ने कई बार पुलिस बल के साथ खेत जोतने पहुंचे, लेकिन उन्होंने उन्हें कभी भी खेती नहीं करने दी।   20 मई को तहसील प्रशासन व पुलिस बल ने पहुंचकर जमीन की नापतौल करते हुए कब्जा दिलवा दिया था। इसके उपरांत जब अरविंद यादव व उनके पुत्र नितिन यादव खेत जुतवाने रविवार को पहुंचे तो हुब्बलाल, भोला, विपिन, रवि, मनीष, सनी व अन्य ने उनकी हत्या कर दी। एसएसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।  आरोपियो की धमकियों से टूंडला में रहने लगे थे पूर्व प्रधान आरोपी हुब्बलाल व पूर्व प्रधान अरविंद यादव का घर गांव में पास-पास हैं। जमीन लेने के बाद रंजिश के चलते अरविंद यादव ने गांव छोड़कर टूंडला के हाइवे रिजेंसी में घर बना लिया था। वह परिवार के साथ टूंडला ही रह रहे थे। गांव में केवल खेती कराने के लिए ही जाते थे। रविवार को भी वे पुत्र नितिन के साथ टूंडला से खेत जुतवाने के लिए गए थे।   पूर्व प्रधन के पुत्र नितिन की तीन माह पूर्व हुई थी शादी जमीन विवाद में मारे गए पूर्व प्रधान अरविंद यादव के पुत्र नितिन यादव की शादी बीते फरवरी माह में हुई थी। घटना की जानकारी से परिवार में चीख पुकार मच गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में दहशत ऐसी है कि कोई भी ग्रामीण आरोपियों के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सड़क किनारे की घटना को देखते रहे ग्रामीण, कोई बचाने नहीं पहुंचा हाईवे से बनकट होते हुए नगला सिंघी जाने वाले मार्ग किनारे दिनदहाड़े पिता-पुत्र की हत्या होते हुए तमाम लोगों ने देखा, किंतु घटना के दौरान किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। जबकि कुछ किसान पास ही खेतों से चारा काट रहे थे। लोगों में खौफ ऐसा था कि किसी ने पुलिस को सूचना देना तो दूर पुलिस पूछताछ में भी किसी ने घटना की जानकारी देने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार हुआ झगड़ा पूर्व प्रधान व उनके बेटे की हत्या से पूर्व लगभग हर साल हत्यारोपियों से विवाद हुआ था। कई बार मुकदमे भी दर्ज हुए थे। विवादों को सुलझाने के लिए पुलिस ने भी कई बार प्रयासा किया, किंतु हुब्बलाल पक्ष बिना जमीन के तैयार नहीं हुआ। वहीं पूर्व प्रधान ने भी बैनामा होने पर जमींन देने से इनकार कर दिया।  जमीन विवाद में तहसील और पुलिस की टीम ने 20 मई को पूर्व प्रधान अरविंद पक्ष को कब्जा दिलाया था। रविवार को पहली बार वह खेती करने पहुंचे थे। इस दौरान हुब्बलाल पक्ष हमलावर हो गया और पिता-पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है। -सौरभ दीक्षित, एसएसपी, फिरोजाबाद recent visitors 63

नगर निगम का स्वीमिंग पूल 10 करोड़ में तैयार हुआ हुक्का बार बनकर रह गया

उज्जैन  उज्जैन में नगर निगम द्वारा पिछले दिनों शहरवासियों के लिए बनवाए गए स्वीमिंग पूल की फजीहत होना शुरु हो गई है। इसकी ताजा बानगी बयां करता एक वीडियो स्वीमिंग पूल परिसर में वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां कई परिवार और बच्चे भी मौजूद थे।  बताया जा रहा है कि, यह स्विमिंग पूल करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका संचालन रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस नाम की एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस स्वीमिंग पूल को 31 मार्च 2025 को ही शहर के आम लोगों के लिए खोला गया है। लेकिन, शहर के युवाओं द्वारा स्वीमिंग पूल क्षेत्र को हुक्का लाउंज बना देने से यहां की निगरानी और संचालन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एंट्री पॉइंट पर पी रहे थे हुक्का वायरल हुए वीडियो के बारे में बताया गया है कि यह वीडियो शाम 4:45 बजे का है। इस दौरान कई लोग अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। पूल के प्रवेश द्वार पर दो युवक हुक्का पी रहे थे। वीडियो बनाने वाले युवक ने जब इस पर आपत्ति जताई तो हुक्का पी रहे युवकों ने उसी को समझाइश देना शुरू कर दिया। लोगों ने जताया आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि स्विमिंग पूल एक ऐसी जगह है जहां परिवार और बच्चे मनोरंजन एवं खेल के लिए आते हैं। ऐसे में प्रवेश द्वार पर हुक्के जैसे नशीले पदार्थों का सेवन न केवल अनुचित है, बल्कि यह बच्चों और परिवारों के लिए असुरक्षित माहौल भी बनाता है। वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि "हम अपने बच्चों को तैराकी सिखाने और मनोरंजन के लिए यहां लाते हैं, लेकिन अगर ऐसी गतिविधियां होंगी, तो हम कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?" नगर निगम नजर रखे यह घटना उज्जैन के स्विमिंग पूल के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि निजी कंपनी को ठेके पर देने के बावजूद नगर निगम की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह सुविधा के संचालन और वहां की गतिविधियों पर नजर रखे। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे मैंने वायरल वीडियो देखा है। हम कार्रवाई करेंगे। जांच कराएंगे कि हुक्का पूल के अंदर कैसे लाया गया और कंपनी को भी नोटिस जारी किया जाएगा। मुकेश टटवाल, महापौर, उज्जैन वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों का कहना है कि, इस तरह की गतिविधियां बिना रोक-टोक हो सकती हैं तो ये न सिर्फ असुरक्षा का संकेत तो है ही, बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, इस मामले में नगर निगम और कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जनभावनाओं को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि, प्रशासन जल्द ही इस मामले में जांच के आदेश दे सकता है। साथ ही, नागरिकों के हित सर्वोपरि मानकर आगे सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की व्यवस्था कर सकता है। recent visitors 38

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज आएंगे नरसिंहपुर, कृषि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ

नरसिंहपुर उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 115.96 करोड़ रुपए की लागत के 36 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 60 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 2 घंटे से ज्यादा रुकेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ का करीब 2 घंटे 20 मिनट प्रवास रहेगा। ये दोपहर 12.15 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से नरसिंहपुर में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। दोपहर 12.25 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक कृषि उद्योग समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे भोजन करने के बाद 2.10 बजे कार्यक्रम से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.15 बजे से 2.25 बजे तक विदाई कार्यक्रम होगा। ये दोपहर 2.25 बजे हेलिकॉप्टर से जबलपुर के प्रस्थान करेंगे। मंत्री भी रहेंगे मौजूद समागम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई अन्य विशिष्टजन भी शामिल रहेंगे। 325 बसों से आएंगे किसान समागम में किसानों-हितग्राहियों को लाने के लिए 325 बसें अधिग्रहित की गई हैं। वहीं कई विभागों के अमले को भी हितग्राहियों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने अमले के साथ बैठक कर आयोजन स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11.15 बजे नरसिंहपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। पना, छाछ, कढ़ी समेत चार तरह की सब्जी का जायका लेंगे निवेशक निवेशकों के भोजन के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की ओर से आम का पना, मसाला छाछ प्रमुखता से परोसा जाएगा। सब्जियों में आलू गोभी, जीरा कोफ्ता, भिंडी मसाला, पनीर और कढ़ी भी होगी। शहर की दाल, चावल, बाजरा, ज्वार, गेहूं की रोटी भी परोसी जाएगी। किसानों-हितग्राहियों के लिए अलग मेन्यू बनाया गया है। इसमें उन्हें पूडी, सब्जी, अचार, मीठा, पानी आदि मिलेगा। मीडियाकर्मियों व ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए पैक्ड भोजन बांटा जाएगा। दो बजे तक नहीं मिलेगा बसों को प्रवेश नरसिंहपुर शहर से प्रतिदिन गाडरवारा, सागर, सिवनी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा आने-जाने वाली बसों का आज सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं होगा। जबलपुर, सिवनी से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन पेट्रोल पंप के पास एनएच 44 से रहेगा। छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन एनएच 44 सिंहपुर चौराहे फ्लाई ओव्हर के पास से रहेगा। गाडरवारा, सागर एवं राजमार्ग चौराहे से नरसिंहपुर आने-जाने वाली बसों का संचालन खैरीनाका के पास से रहेगा। सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया, मालवाहक एवं व्यवसायिक वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक मुशरान पार्क से रेलवे स्टेशन तक प्रतिबंधित रहेंगे। मंडी चौराहा पर उतारे जाएंगे हितग्राही जबलपुर, सिवनी, मंडला व डिंडोरी, छिंदवाड़ा से आने वाले हितग्राहियों के वाहन एनएच 44 के निर्माणाधीन पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन परशुराम तिराहा होकर मंडी चौराहा पहुंचेगें। रायसेन, सागर एवं दमोह करेली, खैरीनाका, गुलाब चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, आष्टांग तिराहा, सांकल तिराहा से ढाबा होते हुए मंडी चौक पहुंचेगें। हितग्राहियों को स्थानीय मंडी चौराहे पर उतारा जाएगा। जहां से 100 मीटर दूर कार्यक्रम स्थल पहुंचाने यातायात पुलिस तैनात रहेगी। मुख्य रोड पर यह वैकल्पिक व्यवस्था शहर में मुशरान पार्क से सुभाष चौक मेन रोड पर यातायात का अत्याधिक दबाव होने से सभी प्रकार के भारी वाहनों का नरसिंहपुर शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त समय में सभी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन सुभाष चौक से आष्टांग चिकित्सालय, सांकल तिराहा, सुनका चौराहा, मुशरान पार्क से होकर सिंहपुर तिराहा वाले मार्ग का उपयोग कर सकते है। प्लेटफॉर्म 2 से आ-जा सकेंगे यात्री सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के सामने वाली रोड पर यातायात का दबाव रहेगा। इसलिए रेलवे यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म नम्बर 2 का उपयोग करें। शहर से प्लेटफार्म नम्बर दो पर जाने के लिए बरगी बिज से होकर एनएच 44 से होकर रॉसरा ग्राम से होते हुए रेलवे प्लेटफार्म नम्बर दो पहुंचनें के मार्ग का उपयोग कर सकते हैं   recent visitors 39

रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

रायपुर छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन श्री पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति देगा। इस प्रस्ताव के माध्यम से छत्तीसगढ़ को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में ठोस पहल होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया की भावना को छत्तीसगढ़ में धरातल पर उतारने के लिए यह निवेश मील का पत्थर साबित होगा। सरकार हरसंभव सहायता देगी ताकि यह परियोजना जल्द से जल्द मूर्तरूप ले।” ESDS की यह पहल छत्तीसगढ़ को एक टेक्नोलॉजी हब बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए उच्च स्तरीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। यह सेंटर राज्य के IT इकोसिस्टम को मजबूती देगा और डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर  ऋतु सेन भी उपस्थित थी । recent visitors 44

शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, तस्करी कर MP में बेचने लाई गई लाखों रुपये की शराब पकड़ी, 3 गिरफ्तार

भोपाल भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब और वाहन जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुखबिर से मिली सूचना क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली, जिसकी तस्दीक के लिए टीम टीटी नगर क्षेत्र, माता मंदिर,मेनिट चौराहे पर रवाना हुई, मौके पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पत्रकार कालोनी पहुचे जहाँ म.न 21 के सामने गली में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खडी दिखी जिसमें तीन लडके बैठे दिखे जिन्हे हमराह स्टाफ मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा तो (1) अजय डाकसे पिता जगदीश डाकसे उम्र 25 साल निवासी B/5 ब्लाक न. 07- BDA कालोनी सलैया भोपाल (2) प्रमोद चैतन्य पिता प्रभूलाल चैतन्य उम्र 25 साल निवासी ब्लाक नं. A-12/8-BDA कालोनी सलैया भोपाल (3) धीरज कपिल पिता रमेश कपिल उम्र 24 साल निवासी ईश्वर नगर रेडीशन के पीछे सलैया भोपाल का बताया कार को चेक किया तो कार की पीछे की शीट में खाकी रंग की पुठे की पेटियाँ दिखी जिनके संबंध में पूछने पर तीनों व्यक्ति द्वारा पेटियाँ स्वयं की होना बताया और  शराब के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। भोपाल में बेचने लाये हरियाणा में बनी शराब   उधर भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध शराब पर एक्शन लिया है, पुलिस ने बताया कि उसे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पत्रकार कालोनी गली टीटी नगर में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खड़ी है जिसमें तीन-चार व्यक्ति बैठे है। कार के अंदर पीछे की सीट पर शराब की पेटियाँ रखी है। ये लोग शराब को बेचने के लिए ग्राहक का इन्तजार कर रहे हैं। शराब बेचने आये तीन आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और उसमें बैठे तीनों लोगों को दबोच लिया , तीनों आरोपी अजय डाकसे, प्रमोद चैतन्य और  धीरज कपिल भोपाल के सलैया क्षेत्र के रहने वाले निकले, पूछताछ में उन्होंने शराब उनकी ही बताई , पुलिस नेजब शराब का लाइसेंस मांगा तो उनपर नहीं मिला। हरियाणा में बनी 225 लीटर देसी शराब जब्त    पुलिस ने शराब की सभी 25 पेटियों को उतार लिया पेटियों में 50-50 क्वार्टर 180 ml के थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 225 लीटर देसी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग बताई गई है पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों की आबकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। चेक करने पर मिली अवैध शराब पेटियो को कार मे से निकाल चैक करने पर 25 पेटी सफेद देशी प्लेन मदिरा की थी । प्रत्येक पेटी को खोलकर चैक करने पर 50-50 क्वार्टर 180 एमएल के थे। देशी सफेद प्लेन शराब की कुल 25 पेटी 1250 क्वाटर कुल 225 लीटर देशी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग मुताबिक जप्ती पत्रक तैयार किया गया । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। recent visitors 33

केरल के कई इलाकों में भारी बारिश, 11 जिलों में रेड अलर्ट

    मई 2025 में असामान्य मौसम, जुलाई जैसी भारी बारिश और तूफान देखे गए.       मौसम वैज्ञानिकों ने बाढ़, भूस्खलन और फसलों को नुकसान जैसे खतरों के बारे में चेतावनी दी है.       दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में जल्दी पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से पहले है.       IMD ने केरल के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.       गर्मी की लहर मई के अंत में उत्तर-पश्चिम भारत में संभावित है, जो जटिल मौसम पैटर्न को दर्शाता है. नई दिल्ली मई 2025 भारत के लिए मौसम के लिहाज से असामान्य रहा है. आमतौर पर इस महीने गर्मी चरम पर होती है, लेकिन इस बार तापमान सामान्य से कम रहा. भारी बारिश, तूफान और धूल के तूफान देखे गए. यह पैटर्न जुलाई में होने वाली मॉनसूनी तबाही जैसा है, जो मई में देखा गया. मौसम की वर्तमान स्थिति मई 2025 में भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2-5°C कम रहा. पश्चिम, केंद्रीय और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान कम रहा. पूर्वी और केंद्रीय भारत में न्यूनतम तापमान 1-3°C कम रहा. यह असामान्य है, क्योंकि मई आमतौर पर गर्मी की तीव्रता का महीना होता है. बारिश के मामले में, मई में असामान्य रूप से भारी वर्षा हुई. 2-8 मई को सभी भारत में वर्षा 20% अधिक थी, और 8-14 मई को 35% अधिक रही. यह पश्चिमी विक्षोभों और बंगाल की खाड़ी, अरब सागर से आने वाली नमी के कारण हुआ. प्रभावित क्षेत्रों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, गंगा के पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं.    दिल्ली में 25 मई 2025 को भारी बारिश हुई, जिसमें कुछ घंटों में 81.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इससे मई 2025 दिल्ली का सबसे गीला मई बन गया. यह असामान्य मौसम पैटर्न का एक स्पष्ट उदाहरण है.   मानसून और अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई, 2025 को केरल तट पर पहुंचेगा, जो आमतौर पर 1 जून को होता है. यह चार दिन की जल्दी शुरुआत है, जो इस बात का संकेत है कि मानसून इस साल जल्दी और शायद सामान्य से अधिक बारिश ला सकता है. जून से सितंबर तक मानसून बारिश 105% LPA होने की संभावना है, जिसमें ±5% की त्रुटि हो सकती है.   IMD ने भारी बारिश के लिए अलर्ट भी जारी किए हैं. केरल के थ्रिसुर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासारगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथित्ता, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, पलक्कड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.   गर्मी की लहर और अन्य पैटर्न हालांकि तापमान सामान्य से कम है, IMD ने चेतावनी दी है कि मई के अंत में उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से राजस्थान और हरियाणा में गर्मी की लहर आ सकती है. 21 मई, 2025 को राजस्थान के 10 स्थानों पर तापमान 44°C से अधिक रहा, जो गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है. यह दिखाता है कि मौसम पैटर्न जटिल और क्षेत्रीय रूप से भिन्न हैं. पश्चिमी विक्षोभों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो मार्च-अप्रैल में चार और मई में दो बार आए, जिससे गीले मौसम और तूफान के बाद 5-7°C तापमान में गिरावट आई.   संभावित खतरे और जोखिम अचानक बारिश और तूफान से कई खतरे हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं…     बाढ़: भारी बारिश से निचले इलाकों बाढ़ आ सकती है, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में जहां जल निकासी प्रणाली कमजोर है.       भूस्खलन: पहाड़ी इलाकों, जैसे उत्तराखंड और केरल में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है.       फसलों को नुकसान: असमय बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, जो किसानों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है.       बिजली गुल: तूफान से बिजली के तार गिर सकते हैं, जिससे लंबे समय तक बिजली गुल हो सकती है.       यातायात व्यवधान: बाढ़ और तूफान से रेल और सड़क यातायात बाधित हो सकता है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है.       स्वास्थ्य जोखिम: ठहरे पानी से मच्छर पनप सकते हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य वेक्टर-जनित बीमारियां फैल सकती हैं. इन खतरों से निपटने के लिए लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने की जरूरत है.   मौसम वैज्ञानिकों की राय   IMD के DG एम मोहपात्रा ने कहा कि मई में असामान्य बारिश और तूफान का दौर जारी है. मई के आखिरी सप्ताह में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गर्मी की लहर फैलने की संभावना है. दूसरी ओर, मौसम विशेषज्ञ एम राजीवन ने कहा कि मॉनसून की शुरुआत जल्दी हो सकती है. मई का तापमान इस पर असर नहीं डालेगा. इनसे पता चलता है कि मौसम पैटर्न जटिल हैं. क्षेत्रीय भिन्नताओं के कारण विभिन्न खतरों से भरा पड़ा है. मुंबई में मूसलधार बारिश का कहर, 96 इमारतें कराई गईं खाली, कई इलाकों में येलो अलर्ट महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में कल यानी रविवार से की बारिश हो रही है. आज भी सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून आने वाले 2 से 3 दिनों में दाखिल होगा. बारिश की वजह से ट्रेन या सड़क यातायात पर अब तक कोई असर नहीं पड़ा है. हालाकि, प्रशासन अपनी नजर बनाए हुए है और मौजूदा स्तिथि का जायजा लिया जा रहा है. IMD के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने वक्त से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और अगले कुछ दिनों में मुंबई में तेज़ बारिश के साथ पूरी तरह एक्टिव होने की उम्मीद है. मुंबई में तेज बारिश के चलते Kem Hospital के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पानी घुस गया. अस्पताल के अंदर जिस जगह पर पानी घुसा है, वहां बालरोग अति दक्षता विभाग, यानी बच्चों का PICU वार्ड है. कई इलाकों में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले वक्त में मध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो … Read more

बोगदा पुल के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

भोपाल भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य जा रहा है। इसके लिए  आम लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा निर्माण कार्य के दौरान 28 मई से 27 जून तक यातायात डायवर्ट रहेगा, भोपाल पुलिस ने इस क्षेत्र के लिए डायवर्सन प्लान बनाया है। प्रतिबंधित मार्ग भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज एवं प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। हल्के व दो पहिया वाहन के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा। डायवर्सन मार्ग भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए- प्रभात चैराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा -परिहार चौराहा (अशोका गार्डन) – 80 फीट रोड़- स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-संगम टाॅकीज तिराहा होकर भारत टाॅकीज एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफाॅर्म नंबर 6 से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन करने के लिए संगम टाॅकीज तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड़-परिहार चैराहा(अषोका गार्डन) से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे। प्रतिबंधित मार्ग भारी, मध्यम वाहन, बस : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल चौराहे से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। हल्के और दो पहिया वाहनों के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा। डायवर्सन मार्ग भारी, मध्यम और बस के लिए : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर, प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज-संगम टॉकीज तिराहा होकर प्लेटफॉर्म नंबर-6 पहुंच सकेंगे। भारत टॉकीज और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 से प्रभात चौराहा की ओर आने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज, स्टेशन बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, परिहार चौराहा से प्रभात चौराहा की ओर आ सकेंगे। हल्के और दो पहिया वाहन बोगदा पुल से भारत टॉकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से शिव मंदिर तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।  हल्के वाहन/दो पहिया वाहन- बोगदा पुल से भारत टाॅकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से षिव मंदिर (जिंसी के सामने) तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। पुलिस का जनता से अनुरोध नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे, तथा अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें,     recent visitors 48