Tuesday, July 14, 2026 8:08 am

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा पुलिस लाइन में संचालित एलपीजी गैस एजेंसी का किया गया निरीक्षण

Superintendent of Police Chhatarpur inspected the LPG gas agency operating in the police line. छतरपुर । पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आज पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में संचालित एलपीजी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के संचालन, सुरक्षा मानकों, भंडारण व्यवस्था एवं वितरण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही सुरक्षा सावधानियों का अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। एलपीजी गैस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के संचालन में सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उपकरणों की जांच की जाए एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए। पुरानी एवं निष्क्रिय वस्तुओं को नष्ट किया जाए एवं उनके स्थान पर नई वस्तुओं का प्रयोग किया जाए। निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा एवं गैस एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur recent visitors 64

मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में सरकारी जमीन पर माफिया का अवैध उत्खनन

Illegal excavation by mafia on government land in Mohasa Industrial Area नर्मदापुरम ! जिले के मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के लिए आरक्षित 4 एकड़ जमीन पर माफिया ने करीब 15-18 फीट गहराई तक मिट्टी (भसुआ) खोद डाली। पोकलेन-जेसीबी से हजारों डंपर भरकर मिट्टी चोरी हो गई, लेकिन खनिज-राजस्व विभाग के अफसर अनजान बने हुए हैं। सूत्रों की माने तो इंडस्ट्रियल एरिया में 30 से अधिक उद्योगों का निर्माण चल रहा है। बाहर मिट्टी लाना महंगा होने से माफिया आवंटित प्लॉटों से ही मिट्टी खोदकर सप्लाई कर रहे हैं। उत्खनन मोहासा पंचायत के ग्राम धमासा के पास परमेसु बायोटेक की निर्माणाधीन मक्का फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल के बाहर हुआ। दर्जनभर फैक्ट्रियों की नींव के लिए यहीं की मिट्टी खपाई जा रही है।बता दे कि 33 केवी लाइन का पोल टीले पर माफिया ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की। 33 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल के चारों ओर 15 फीट गहरी खुदाई हो गई, अब पोल टीले पर खड़ा है। बारिश में मिट्टी खिसकने से पोल गिरने और बड़ा हादसा हो सकता है। खुदाई ग्राम धमासा के स्कूल के बाजू तक पहुंच चुकी है।जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने कहा, “मोहासा में एक स्थान की अनुमति थी, चेक करवाते हैं।” तहसीलदार महेंद्र चौहान बोले, “उद्योग विभाग से जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।” recent visitors 60