6 साल पुराने मारपीट के मामले में ₹4 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश

Warrantee with a ₹4,000 reward on his head arrested in a 6-year-old assault case; produced before the Juvenile Justice Board. छतरपुर। थाना भगवां पुलिस ने वर्ष 2020 के मारपीट के एक पुराने प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹4,000 के इनामी वारंटी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस के “न्याय पथ अभियान” के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में किशोर न्याय बोर्ड द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। फरार वारंटी की तलाश के बाद पुलिस टीम ने उसे अभिरक्षा में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे किशोर न्याय बोर्ड, छतरपुर के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक शीलेन्द्र सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। छतरपुर पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिए अभियान लगातार जारी है। recent visitors 40

9 साल पुराने मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Police take major action in 9-year-old assault case, two warrants arrested ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत भगवां पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों वारंटी छतरपुर। पुराने लंबित आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जिला स्तरीय ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत भगवां थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वर्ष 2017 के 9 साल पुराने मारपीट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में पुराने लंबित मामलों के आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भगवां पुलिस ने मारपीट के पुराने प्रकरण में फरार चल रहे वारंटियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम सिजवाहा निवासी कल्ला अहिरवार पिता लूला अहिरवार और केसरबाई अहिरवार पति कल्ला अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वर्ष 2017 में दर्ज मारपीट के प्रकरण में वारंटी बताए गए हैं और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई इस कार्रवाई को एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। अभियान में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक सत्येंद्र कुमार, महिला आरक्षक रेवती सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे और फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 25

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

छतरपुर : थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

Chhatarpur: Kishangarh police station uncovered a theft from a house in village Kupi – 3 thieves arrested. छतरपुर ! थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुपी में माह सितंबर में फरियादी रामाधीन यादव के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना किशनगढ़ में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी एवं आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था।एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मूवमेंट संबंधित जानकारी एकत्र की गई। चोरी के दौरान संदेहियों का आपसी संपर्क पाया गया।संदेही से पूछताछ की गई। योजना बद्ध तरीके से साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी में सम्मिलित तीन आरोपी recent visitors 88

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने थाना ईशानगर का किया निरीक्षण।

Chhatarpur Superintendent of Police Agam Jain inspected Ishanagar police station. छतरपुर ! निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों एवं शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही हवालात में उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया तथा थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से संवाद किया गया, आवश्यकताएं भी जानी गई। निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। recent visitors 86

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

“Stress Relief and Meditation Centre” programme organised at Police Line Chhatarpur – Superintendent of Police inspected the necessary arrangements छतरपुर । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त इकाई एवं थानों मे ध्यान कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोंच के विकास तथा कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को सुदृढ़ करना है। आज मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उपस्थिति रजिस्टर संधारण ( उपस्थिति कर्मचारी का नाम एवं मोबाईल नंबर हार्टफुलनेस प्रशिक्षक, वालिंटियर के हस्ताक्षर सहित), आनलाइन प्लेटफार्म से जुड़ने संबंधी व्यवस्था का निरीक्षण एवं हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियो से समन्वयक स्थापित करने , कार्यक्रम के नियमित एवं अनुशासित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थानों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक थानों से थाना स्तर पर पुलिस कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में हार्ट फुल नेस संस्था से कोऑर्डिनेटर एवं पुलिस कोऑर्डिनेटर तथा सहभागी पुलिस कुर्मी, वॉलिंटियर उपस्थित रहे। recent visitors 84

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा पुलिस लाइन में संचालित एलपीजी गैस एजेंसी का किया गया निरीक्षण

Superintendent of Police Chhatarpur inspected the LPG gas agency operating in the police line. छतरपुर । पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आज पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में संचालित एलपीजी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के संचालन, सुरक्षा मानकों, भंडारण व्यवस्था एवं वितरण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही सुरक्षा सावधानियों का अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। एलपीजी गैस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के संचालन में सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उपकरणों की जांच की जाए एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए। पुरानी एवं निष्क्रिय वस्तुओं को नष्ट किया जाए एवं उनके स्थान पर नई वस्तुओं का प्रयोग किया जाए। निरीक्षण के दौरान रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा एवं गैस एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur recent visitors 84

छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhatarpur police station arrested the accused with 6 stolen motorcycles and 8 mobile phones. छतरपुर ! पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली सहित अन्य थानों से चोरी संबंधी जानकारी एकत्र कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।पुलिस टीम को जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल संबंधी सूचना थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत होने की प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सहित पृथक पृथक स्थान से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल- एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट, सीडी डीलक्स बरामद की गई। 1 मोटरसाइकिल छतरपुर जिला अस्पताल के पास से तथा अन्य 5 मोटरसाइकिल खजुराहो से 2, जटाशंकर मेला से 2 तथा 1 सागर जिले से चोरी की गई थी। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ-साथ मोबाइल चोरी करने का भी काम करता था। छापामार कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के पास से 8 मोबाइल फोन, टेक्नो, लावा, वीवो, रेडमी, रियलमी कंपनी के भी बरामद किए गए।6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद कर आरोपी गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला पिता शंकर सिंह बुंदेला निवासी ग्राम मझगंवा थाना सटई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चोरी जैसे तीन से अधिक अपराधों में लिप्त है, अन्य थानों से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी संबंधी जानकारी हेतु संपर्क किया जा रहा है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक वीपेंद्र चौबे, उमाशंकर शुक्ल, अवधेश चतुर्वेदी, आरक्षक सौरभ तिवारी, अभय यादव, आशीष खरे, सत्येंद्र यादव, नरेश सिंह, संदीप एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 89