Thursday, July 9, 2026 11:48 am

आमला में प्रथम बार हुआ, बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ।

आमला में प्रथम बार हुआ, बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ।

For the first time in Amla, a condolence meeting was organised to remember the departed friends. हरिप्रसाद गोहेआमला। बीती रात नगर के रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित हवाई पट्टी इलाके में बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा एवं वर्षाभिनंदन मिलन समारोह का आयोजन कार्यक्रम के सूत्रधार के के श्रीवास्तव, सोनू समुद्र के सफ़ल एवं कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया था। आपको बता दे उक्त आयोजित कार्यक्रम रेल्वे सेवानिवृत इंजीनियर के के श्रीवास्तव के संयोजन में क्षेत्र में प्रथम बार आयोजित कर नई अभिनव पहल की शुरुआत की गई। कार्यक्रम कि उपस्थित जानों ने सराहना कर आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कि। वहीं श्रीवास्तव ने बताया आयोजन आगे भी आयोजित किए जाने कि बात कह कार्यक्रम में उपस्थित जानों का शब्द गुच्छ से धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2025 में बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं स्थानीय गायक कलाकारों के लिए वर्षाभिनंदन कार्यक्रम के मौके पर गीतों से सुसज्जित मंच सांझा करना था। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, गीत संगीत से जुड़े स्थानीय कलाकारों ने पहुंच कार्यक्रम को सफ़ल बनाया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अपनो से बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। बाद गीत संगीत के उभरते कलाकार सोनू समुंदरे के मार्गदर्शन में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन मंच संचालक रंजीत गोहे अकेला के नेतृत्व में शुरू हुआ जो रात दस बजे तक चलता रहा। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति में सोनू समुंदरे एवं संजू साकरे की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया वहीं अन्य उपस्थित कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बिछड़े हुये साथियों को याद किया इस दौरान लोगों की आंखें भर आई थी। वहीं लोगों ने आयोजित कार्यक्रम को सफ़ल बताकर आयोजन की सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रुप से के के श्रीवास्तव, प्रकाश डाफने, सोनू समुंदरे, सतीश पाल, रविकांत डाफ़ने, मनोज विश्वकर्मा,अशोक नागले, पवन मिश्रा,राजेंद्र ढोलकर, रमेश बेले, कन्हैयालाल तायवाड़े, पार्षद पदमा विजय अतुलकर, पियूष श्रीवास्तव,हरिप्रसाद गोहे, गोपाल सिसोदिया, सुनील जरिया, मुन्ना भाई बृजेश मोरले, लल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। recent visitors 133

बिछड़े दोस्तों की कमी पाकर झलके लोगों के आसू, सभी ने दी भावभीनी श्रद्धांजली।

बिछड़े दोस्तों की कमी पाकर झलके लोगों के आसू, सभी ने दी भावभीनी श्रद्धांजली।

People shed tears at the loss of their departed friends, everyone paid heartfelt tributes. हरिप्रसाद गोहेआमला। बीती रात नगर के रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित हवाई पट्टी इलाके में बिछड़े साथियों को याद करने श्रद्धांजलि सभा एवं वर्षाभिनंदन मिलन समारोह का आयोजन कार्यक्रम के सूत्रधार के के श्रीवास्त, सोनू समुद्र के सफ़ल एवं कुशल मार्ग दर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2025 में बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं स्थानीय गायक कलाकारों के लिए वर्षाभिनंदन कार्यक्रम के मौके पर गीतों से सुसज्जित मंच सांझा करना था। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, गीत संगीत से जुड़े स्थानीय कलाकारों ने पहुंच कार्यक्रम को सफ़ल बनाया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अपनो से बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। बाद गीत संगीत के उभरते कलाकार सोनू समुंदरे के मार्गदर्शन में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन मंच संचालक रंजीत गोहे अकेला के नेतृत्व में शुरू हुआ जो रात दस बजे तक चलता रहा। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति में सोनू समुंदरे एवं संजू साकरे की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया वहीं अन्य उपस्थित कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बिछड़े हुये साथियों को याद करा किया इस दौरान लोगों की आंखें भर आई थी। वहीं लोगों ने आयोजित कार्यक्रम को सफ़ल बताकर आयोजन की सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रुप से के के श्रीवास्त, प्रकाश डाफने, सोनू समुंदरे, सतीश पाल, रविकांत डाफ़ने, अशोक नागले, राजेंद्र ढोलकर, रमेश बेले, कन्हैयालाल तायवाड़े, पार्षद पदमा विजय अतुलकर, हरिप्रसाद गोहे, गोपाल सिसोदिया, सुनील जरिया, मुन्ना भाई बृजेश मोरले, लल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। recent visitors 66

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में मादा तेंदुआ की मौत, 20 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में मादा तेंदुआ की मौत, 20 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Female leopard dies at Mukundpur White Tiger Safari, breathes her last at the age of 20 मैहर। मध्यप्रदेश की शान मानी जाने वाली मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी से दुखद खबर सामने आई है। यहां संरक्षित मादा तेंदुआ ने 2 जनवरी की रात करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। तेंदुआ की उम्र 20 वर्ष थी, जो वन्यजीवों की औसत आयु के लिहाज से काफी अधिक मानी जाती है। मुकुंदपुर सफारी का अमला यह बात दो दिन तक छिपाए रहा। सफारी प्रबंधन के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ सुस्त दिखाई दे रही थी। उसकी सक्रियता कम हो गई थी और खुराक भी सामान्य से कम हो चुकी थी। चिकित्सकीय टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी, लेकिन उम्रजनित कमजोरी और स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। तेंदुआ को वर्ष 2020 में पन्ना टाइगर रिजर्व से मुकुंदपुर सफारी लाया गया था। लंबे समय तक वह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही और सफारी के जैव-विविधता संरक्षण प्रयासों की अहम कड़ी भी मानी जाती थी। प्रबंधन ने तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। recent visitors 81