Congress launched a cleanliness drive on Gandhi-Shastri Jayanti and paid tribute in Ward 6. हरिप्रसाद गोहेआमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी आमला द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, शहर कांग्रेस प्रभारी शाबीर शाह एवं जिला उपाध्यक्ष व मंडलम प्रभारी सुभाष देशमुख के मार्गदर्शन में तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर श्रमदान किया और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। वहीं वार्ड क्रमांक 7 में गांधी जी एवं शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया और उनके बताए अहिंसा, सादगी और जय जवान-जय किसान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल सिंह दादा ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, बिसराम उइके, छन्नू बेले, पार्षद खुशबू अतुलकर, सीमा अतुलकर, विजय पारदी, कमलेश माकोड़े, युकां उपाध्यक्ष राकेश सोने, दीपक बेले, मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे, वीरेंद्र बरथे, अनिल उइके, प्रमोद सेठिया, मनोज चौहान, पीयूष अतुलकर, मुकुल बामने, सलीम खान, जीतेश वाईकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 15