रेलवे इंस्टिट्यूट में हर्षोल्लास से मना हरियाली तीज महोत्सव।

Hariyali Teej festival celebrated with great enthusiasm in Railway Institute. हरिप्रसाद गोहे आमला। रेलवे इंस्टिट्यूट, आमला में रेलवे परिवार की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा और श्रीमती विमल मदान रहीं। महिलाओं ने गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भावना पंत ने किया। आयोजन में लता कोसे, रश्मि चौकीकर, कामिनी पाठक, नीलम शर्मा, मीना करौले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। अंत में कामिनी पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। recent visitors 64

आम वाले बाबा क्षेत्र में हुआ ओपन जिम का भूमिपूजन, टैगोर वार्ड वासियों को मिलेगी फिटनेस की सौगात।

Ground breaking ceremony of open gym took place in Aam Wale Baba area, residents of Tagore ward will get the gift of fitness. हरिप्रसाद गोहे आमला। वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। नगर पालिका आमला द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 12 के आम वाले बाबा क्षेत्र में हवाई पट्टी के बाजू में ओपन जिम का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को वार्ड पार्षद पद्मिनी विजय भंभरकर ने रहवासियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ओपन जिम का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के पश्चात उपस्थित जनों को मिठाई वितरित कर वार्ड में ओपन जिम खुलने पर खुशी का इजहार किया। इस सौगात के लिए रहवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद पदमिनी भंभरकर, पार्षद सुनील उइके, विजय भंभरकर, पत्रकार हरिप्रसाद गोहे, प्रदीप कोकाटे, संजय भंभरकर, गीता ढोलेकर, शिखा भंभरकर, ममता बचले, संगीता गोहे, भावना बचले सहित वार्ड के बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे। recent visitors 64

सारणी में 25 अगस्त को होगा ‘एक कुर्सी पुरुष के नाम’ अभियान।

‘One chair in the name of a man’ campaign will be held in Sarni on 25th August. हरिप्रसाद गोहे  आमला। एसआईएफ बैतूल द्वारा ‘एक कुर्सी पुरुष के नाम’ अभियान का दूसरा आयोजन 25 अगस्त को सारणी में किया जाएगा। इससे पहले यह आयोजन आमला में हो चुका है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुरुषों की सुरक्षा, अधिकार, न्याय एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने बताया कि पारिवारिक विवाद, झूठे केस और मानसिक तनाव से जूझ रहे पुरुषों व उनके परिवारों को सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे जय स्तंभ चौक, सारणी में होगा। जानकारी के लिए डॉ.संदीप गोहे 9424407874, चंद्रप्रकाश झारे 9406936760 व मेंस हेल्पलाइन 8882498498 पर संपर्क कर सकते हैं। recent visitors 56