प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले दांतों की भी कराएं जांच

If you are planning a pregnancy, get a dental check-up first. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। परिवार बढ़ाने की योजना बना रही महिलाओं के लिए गर्भधारण से पहले सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ दांतों और मसूड़ों का परीक्षण कराना भी उपयोगी कदम है। दंत चिकित्सक डॉ. धवल खरे के अनुसार इस दौरान कैविटी, मसूड़ों की बीमारी, संक्रमण, अकल दाढ़ एवं रूट कैनाल की जरूरत जैसी समस्याओं का पता लगाकर समय रहते उपचार कराया जा सकता है। इससे गर्भावस्था के दौरान अचानक दांत में तेज दर्द व संक्रमण होने पर उपचार की परेशानी कम हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव से मसूड़े अधिक संवेदनशील होकर सूज या खून कर सकते हैं। उल्टी, खान-पान में बदलाव, बार-बार स्नैकिंग या मुंह की सफाई प्रभावित होने से कैविटी का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए गर्भधारण की योजना बनाते समय डेंटिस्ट से जांच कराकर आवश्यक सफाई और उपचार पूरा कराना बेहतर रहता है। संक्रमण को न टालें यदि दांत में गहरी कैविटी, पस, लगातार दर्द या रूट कैनाल की जरूरत है तो डॉक्टर से उपचार की योजना बनाएं। पढ़ने पर डेंटल एक्स-रे भी गर्भधारण से पहले कराया जा सकता है। पूर्व जांच और आवश्यक उपचार से गर्भधारण के बाद दांतों से संबंधित अन्य जांच और उपचार की आवश्यकता को कम किया जा सकता है, जो आने वाले समय के लिए सुविधाजनक होता है। खुद से दवा लेने से बचें डॉ. खरे बताते हैं कि कैविटी या रूट कैनाल की जरूरत है तो डॉक्टर से उपचार की योजना बनाएं। यह धारणा सही नहीं है कि गर्भावस्था में कोई डेंटल उपचार एवं एंटीबायोटिक बिल्कुल नहीं लिया जा सकता। जरूरत पड़ने पर गर्भावस्था में भी कई उपचार और कुछ एंटीबायोटिक्स चिकित्सकीय सलाह से दिए जा सकते हैं। इसलिए खुद से दवा लेने के बजाय डेंटिस्ट और स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। गर्भवती होने के बाद दांतों की देखभाल में भी सजग रहना चाहिए। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से दांत साफ करें और रोज फ्लॉस करें। उल्टी होने के बाद तुरंत ब्रश न करें, पानी से कुल्ला करें, क्योंकि उल्टी का एसिड अस्थायी रूप से दांतों की सतह को कमजोर कर सकता है। दंत उपचार गर्भावस्था में भी किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान संक्रमण को सिर्फ इस कारण टालना उचित नहीं कि आप गर्भवती हैं। जरूरत पड़ने पर डेंटिस्ट और स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। गर्भ ठहरने के बाद भी दांतों की देखभाल जारी रखें और डॉक्टर की सलाह के बिना स्वयं से दवा न लें। recent visitors 22

UPI के खिलाफ MP में 23 को प्रदर्शन, 1000000 व्यापारी होंगे शामिल! मनाएंगे ‘नो यूपीआई डे’

Protest against UPI in MP on the 23rd; 1 million traders to participate! Will observe ‘No UPI Day’. देशभर में 15 अक्टूबर से यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर नया एमडीआर नियम लागू होगा. लेकिन भोपाल और इंदौर के व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं. वे 23 सितंबर को NO UPI DAY मना रहे हैं. इसके लिए पूरे मध्य प्रदेश के व्यापारी एकजुट हो रहे हैं. भोपाल के अहिल्या चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने दूसरे शहरों के व्यापारियों व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए जुड़ रहे हैं. कैंपेन चला रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि नए MDR के विरोध 10 लाख व्यापारी शामिल होंगे. मध्य प्रदेश में 23 सितंबर को यूपीआई से पेमेंट नहीं होगी.भोपाल. यूपीआई ट्रांजेक्शन को लेकर 15 अक्टूबर से नया एमडीआर रूल पूरे देश में लागू हो रहा है. इसके विरोध में भोपाल के व्यापारियों ने 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया है. यानी इस दिन वह यूपीआई से कोई पैसा न लेंगे और न ही देंगे. यूपीआई स्कैनर को काले कपड़े से ढककर रखेंगे. भोपाल के व्यापरी संगठन इस मुहीम को पूरे मध्य प्रदेश में फैलाने के लिए WhatsApp ग्रुप और बिज़नेस-एसोसिएशन नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं.टाइम्स ऑफि इंडिया के मुताबिक, उनका मकसद है कि UPI ट्रांज़ैक्शन पर लगने वाले नए मर्चेंट चार्ज के ख़िलाफ़ राज्य-स्तरीय विरोध में कम से कम 10 लाख व्यापारी शामिल हों. अहिल्या चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने दूसरे शहरों के व्यापारिक संगठनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, जबकि व्यापारियों को एकजुट करने और ग्राहकों को जानकारी देने के लिए दुकानों और बाज़ारों में पोस्टर बांटे जा रहे हैं. अकेले इंदौर में, लगभग दो लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 125 से ज़्यादा संगठनों ने इस अभियान का समर्थन किया है. recent visitors 20

अब जबलपुर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’, इंदौर से भव्य आयोजन की तैयारी

Now, Rahul Gandhi’s ‘Students’ Voice’ event in Jabalpur; preparations underway for a grand event in Indore. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवJabalpur News :मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली सफलता के बाद अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद कार्यक्रम कराने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में खबर सामने आई है कि, कांग्रेस अगला कार्यक्रम जबलपुर में कराने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक द्वारा दिए गए बयान में कार्यक्रम पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि, इंदौर में कार्यक्रम की सफलता के बाद अब जल्द ही राहुल गांधी कार्यक्रम के तहत जबलपुर आएंगे और यहां भी छात्रों के साथ वो सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, पार्टी जबलपुर में इंदौर से बड़ा कार्यक्रम करेगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जल्दी ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओँ और तारीख का ऐलान किया जाएगा। recent visitors 39