पैसे और मटन न लाने पर पत्नी ने पत्थर से फोड़ा पति का सिर।

The wife broke her husband’s head with a stone for not bringing money and mutton. आमला/बोरदेही (हरिप्रसाद गोहे) । ग्राम जामुनबिछुआ में पैसे न देने और बाजार से मटन न लाने की बात पर पत्नी ने पति पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 23 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे भागाबाई उईके ने पति शनिलाल उईके (55) से 10 हजार रुपये मांगे। पैसे न मिलने और मटन न लाने की बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भागाबाई ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर से पति के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। शनिलाल दरवाजे के पास गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंची बहू सुमत्री को देखकर आरोपी वहां से भाग गई। 24 नवंबर को कोटवार जितेंद्र नागले ने डायल 112 को सूचना दी कि घायल शनिलाल बेहोशी की हालत में हैं। डायल 112 ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया गया। बहू सुमत्री की रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में आरोपी भागाबाई के खिलाफ अपराध क्र. 324/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के निर्देशन, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस ने आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, उनि पंचमसिंह उईके, सउनि मिंतलाल धुर्वे, सउनि हरिराम डंढोरे सहित थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। recent visitors 3

गुरुनानक जयंती पर पार्षद खुशबू अतुलकर ने गुरुद्वारा बोडखी पहुंचकर टेका माथा।

On Guru Nanak Jayanti, Councilor Khushboo Atulkar reached Gurudwara Bodkhi and bowed her head. आमला (हरिप्रसाद गोहे)। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर पार्षद खुशबू अतुलकर ने गुरुद्वारा बोडखी पहुंचकर गुरु दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। पार्षद ने अरदास कर गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धाभाव से गुरु साहिब के समक्ष शीश नवाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अरोरा, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष पीयूष अतुलकर, अर्चना अतुलकर, अजय ठाकुर सहित गणमान्यजन व श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। पार्षद खुशबू अतुलकर ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने दुनिया को एकता, भाईचारे, प्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं। उन्होंने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान मानने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सद्भाव, शांति और एकता मजबूत होगी। उन्होंने सभी से गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया। recent visitors 6