जोधपुर
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा के संचालन दिवसों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब यह रेलसेवा सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी। इसके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर ट्रेन के संचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी कि
गाड़ी संख्या 22483 (जोधपुर-गांधीधाम) : यह रेलसेवा 23 मार्च 2025 से सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार के बजाय प्रतिदिन संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 22484 (गांधीधाम-जोधपुर) : यह रेलसेवा 24 मार्च 2025 से सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और रविवार के बजाय प्रतिदिन संचालित होगी।
समय में परिवर्तन
रेलवे ने मार्ग में स्थित विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले नए समय सारणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











