Matguwan police station raided an illegal liquor storage facility at a farm on Gubran Road – 60 liters of illicit raw liquor recovered.
छतरपुर ! मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना मातगुवां पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गुबरन रोड वाले खेत में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। खेत में भूसे के ढेर में विधिवत तलाशी ली गई, 4 प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब पाई गई। चार प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब मात्रा 60 लीटर, स्टील की टंकी, गुंड कीमत करीब 12000 रुपये बरामद की गई। अवैध शराब निर्माता आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
अवैध शराब निर्माण एवं संग्रह में संलिप्त आरोपी अजुद्दी यादव पिता भगवान दास यादव निवासी ग्राम मातगुवां के विरुद्ध थाना मातगुवां में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश कुशवाहा, राजकुमार सिसोदिया, राम जी अहिरवार, राजेंद्र तिवारी, आरक्षक शैलेश सिंह, धर्मेंद्र पटेल, दिलीप की भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











