महंगाई, गैस संकट और बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress protests against inflation, gas crisis and rising electricity rates खंडवा ! जिले के पुनासा में बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में जिला ग्रामीण कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और 1 अप्रैल से लागू नई बिजली दरों के खिलाफ आवाज उठाई। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए, साथ ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में राहत दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही जनता को राहत नहीं दी, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि वह जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। recent visitors 48

पुराने चेक बाउंस मामलों में बड़ी सफलता, ₹8000 का इनामी वारंटी गिरफ्तार

Major breakthrough in old cheque bounce cases, ₹8000 reward warrantee arrested छतरपुर ! पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 4 से 3 साल पुराने चेक बाउंस के 5 अलग-अलग मामलों में वांछित ₹8000 के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2022 के 2 और 2023 के 3 चेक बाउंस मामलों में फरार चल रहे आरोपी ऋषिकेश अत्रे को जिला बुरहानपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 5 स्थाई वारंट जारी किए गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम में प्रधान आरक्षक कृष्ण वल्लभ सेन, आरक्षक भूपेंद्र सिंह और राम जी कुशवाहा की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई है। छतरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून से बचना संभव नहीं है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। recent visitors 56

थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड खेत में अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा – 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Matguwan police station raided an illegal liquor storage facility at a farm on Gubran Road – 60 liters of illicit raw liquor recovered. छतरपुर ! मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना मातगुवां पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गुबरन रोड वाले खेत में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। खेत में भूसे के ढेर में विधिवत तलाशी ली गई, 4 प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब पाई गई। चार प्लास्टिक के डिब्बो में भरी अवैध कच्ची शराब मात्रा 60 लीटर, स्टील की टंकी, गुंड कीमत करीब 12000 रुपये बरामद की गई। अवैध शराब निर्माता आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।अवैध शराब निर्माण एवं संग्रह में संलिप्त आरोपी अजुद्दी यादव पिता भगवान दास यादव निवासी ग्राम मातगुवां के विरुद्ध थाना मातगुवां में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश कुशवाहा, राजकुमार सिसोदिया, राम जी अहिरवार, राजेंद्र तिवारी, आरक्षक शैलेश सिंह, धर्मेंद्र पटेल, दिलीप की भूमिका रही। Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range recent visitors 49