MY SECRET NEWS

Thursday, June 11, 2026 20:55
ब्रेकिंग न्यूज

MPBoard 10th-12th Results: The wait is over… Results for the 10th and 12th-grade second examinations will be released on Friday at 4 PM; check your results here.

  • 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा परिणाम 12 जून 2026 को।
  • शाम 4 बजे mpbse.mponline.gov.in पर देखें रिजल्ट।
  • फेल या अंक सुधारने वाले छात्रों के लिए अवसर।

MP Board 10th-12th Results 12 जून 2026 को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर देख सकेंगे।

भोपाल। MPBoard 10th-12th Results (एमपीबीएसई) शुक्रवार, 12 जून 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जिसके बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकेंगे।

मंडल ने परीक्षा परिणाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा।

यह द्वितीय परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे या अपने प्राप्त अंकों में सुधार करना चाहते थे। ऐसे छात्रों को एक और अवसर देने के उद्देश्य से बोर्ड ने यह परीक्षा आयोजित की थी।

बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय यानी शाम 4 बजे के बाद ही वेबसाइट पर परिणाम देखें। रिजल्ट जारी होने के बाद पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए छात्रों को धैर्य रखने की भी सलाह दी गई है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0