डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती।

Gandhi Jayanti was celebrated with great pomp at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College, Amla.

प्राचार्य ने किया माल्यार्पण, रासेयो इकाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

हरिप्रसाद गोहे 

आमला। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुलाब राव डोंगरे ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश पटैया ने राष्ट्र आंदोलन से जुड़ी मुख्य घटनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर रासेयो की पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार लाइब्रेरियन सतीश बागड़े ने किया।

इस अवसर पर प्रो. राजा अतुलकर, डॉ. सुनीता सोलंकी, दीपक हथिया, डॉ. संजय भटकर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. देविका देशमुख, प्रो. अनीता सोनपुरे, प्रो. गोरेलाल पाल, श्रीमती शीला दवंडे, श्रीमती मीनाक्षी भोपते, भूपेंद्र चौकीकर, जुबेर कुरैशी, हजारीलाल भलावी, संजीत भारती, महेंद्र सिंगड़े सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading spinner
Advertisement