MP IAS Officer Promotion: 13 to become IAS and 9 to get IPS cadre; these Madhya Pradesh officers will receive promotions.
MP IAS Officer Promotion 2026: मध्यप्रदेश के 13 अधिकारियों को IAS और 9 अधिकारियों को IPS कैडर में शामिल किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही DPC की बैठक होगी, जिसमें पात्र अधिकारियों के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड और वरिष्ठता के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता भी चयन का प्रमुख आधार होगी.
भोपाल। MP IAS Officer Promotion मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के लिए इस साल बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश के 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 9 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नत किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) मेंबर्स की बैठक आयोजित होने वाली है, जिसमें पात्र अधिकारियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. इन अफसरों की सीआर और परफार्मेंस के आधार पर संघ लोक सेवा आयोग और एमपी के सीएस-डीजीपी की कमेटी वाली टीम इन पदों के लिए चयनित करेगी.
सूत्रों के मुताबिक, IAS कैडर के लिए कुल 39 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा, जिनमें से 13 अधिकारियों का चयन किया जाएगा. वहीं IPS कैडर के लिए 27 अधिकारियों के नामों का परीक्षण किया जाएगा, जिनमें से 9 अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा. अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड और वरिष्ठता के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता भी चयन का प्रमुख आधार होगी.
IAS के लिए इन नामों पर चर्चा
मिडिया रिपोर्ट के हवाले से आईएएस में चयन के लिए होने वाली डीपीसी में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2007 और 2008 बैच के 39 नाम चुने गए हैं. 2007 बैच के मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप सोनी समेत 39 नामों पर डीपीसी की बैठक में पदोन्नति के लिए विचार किया जाएगा. इसमें 1999 बैच के जयेंद्र विजयवत, मनोज मालवीय आयु सीमा के चलते फिटनेस से बाहर हो चुके हैं. पदक्रम सूची में इला तिवारी के बाद शामिल 2007 बैच की सपना एम लोवंशी जांच के चलते डीपीसी से बाहर हो सकती हैं. इसके अलावा 2002 बैच के कमल नागर का मामला कोर्ट में है. इसलिए उनका भी केस पिछली बार की तरह टल सकता है
IPS बनने की सूची में इन ऑफिसर्स के नाम
राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की डीपीसी में इस बार 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा. वे नाम है 1997 बैच के सीताराम, अमृत मीणा, वर्ष 1998 बैच के निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा, सत्येन्द्र सिंह तोमर समेत कुल 27 नाम हैं. इसमें से अमृत मीणा की जाति प्रमाण पत्र और राजेश मिश्रा की विभागीय जांच के चलते डीपीसी उन्हें रोक सकती है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र





















