Chaos due to heavy vehicles on Peer Manzil road, memorandum submitted to SDM.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला के मुख्य पीर मंजिल मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का बेरोकटोक आवागमन हो रहा है। यह मार्ग मुख्य रहवासी और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ा है, जहां दिनभर धूल, शोर और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। पंखा से पीर मंजिल तक सड़क जर्जर हो चुकी है। इसको लेकर कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर, कांग्रेस नेता छन्नू बेले ने एसडीएम आमला को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पीर मंजिल मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर उनका रूट तोरणवाड़ा सब-स्टेशन बायपास की ओर डायवर्ट किया जाए और ओवरलोड डंपरों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए।

चर्चा के दौरान कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर ने बताया कि क्षेत्र में जो माननीयों के ओवरलोड डंपर चल रहे हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं कांग्रेस नेता छन्नू बेले ने कहा कि पीर मंजिल रोड व्यावसायिक क्षेत्र होने से यहां दिनभर आवाजाही रहती है, ऐसे में संचालित ओवरलोड डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए एवं डंपरों पर त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए।