शहर कांग्रेस के युवा अध्यक्ष अजय सोलंकी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।

The birthday of city Congress youth president Ajay Solanki was celebrated with great joy.

सोलंकी निवास पर पहुंचे कांग्रेसजन, वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, केक काटकर दी बधाई।

हरिप्रसाद गोहे 

आमला। शहर कांग्रेस के जुझारू, लोकप्रिय एवं मिलनसार युवा अध्यक्ष अजय तोर सिंह सोलंकी का जन्मदिन सोमवार को सोलंकी निवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके प्रियजन, नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि पूरी टीम ने सोलंकी निवास पहुंचकर चाचा तोर सिंह सोलंकी एवं चाची जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अजय सिंह सोलंकी से केक कटवाया। पुष्पहारों से स्वागत कर सभी ने अज्जू भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे भी पहुंचीं। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। अजय सोलंकी ने माता-पिता सहित सभी बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और युवा साथियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का प्रण लिया।

इस अवसर पर तोर सिंह सोलंकी, नीरज सोनी, साबिर शाह, विजय अतुलकर, जसपाल ठाकुर, कमलेश माकोड़े, प्रमोद सेठिया, अनिल उईके, सनी भुमरकर, राकेश सोने, छोटू बेले, विजय सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व मित्र उपस्थित थे।

Loading spinner
Advertisement