Jabalpur to host ‘Power of Women Garba Maharaas’, a platform to showcase women’s talent and enthusiasm
- 11 अक्टूबर से होटल डिलाइट पैलेडियम में आयोजन, तीन दिवसीय गरबा वर्कशॉप के साथ आकर्षक पुरस्कार और फलाहारी भोजन की व्यवस्था

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और पारंपरिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Power of Women Garba Maharaas का आयोजन रविवार, 11 अक्टूबर से होटल डिलाइट पैलेडियम में किया जा रहा है। आयोजन में गरबा और डांडिया के रंगों के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय गरबा वर्कशॉप भी रखी गई है, जिसमें प्रतिभागी गरबा नृत्य की बारीकियां सीख सकेंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है।

प्रतिभागियों के लिए निर्धारित शुल्क
प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क ₹600 और पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ₹450 निर्धारित किया गया है। आयोजकों की ओर से शुरुआती 30 रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके अलावा विजेताओं और टाइटल होल्डर्स के लिए भी विभिन्न पुरस्कार रखे जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में फलाहारी भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
आयोजन से जुड़ी टीम
प्रियंका पोद्दार पटेल कार्यक्रम की डायरेक्टर हैं। पारुल नौग्रैया, प्रीति दुबे, प्रतिमा श्रीवास्तव और ज्योति श्रीवास्तव को-डायरेक्टर के रूप में जुड़ी हैं। एडवाइजरी पैनल में दीपा तिवारी, संगीता तिवारी, नीलम चौधरी, रीना प्रसाद और मनीषा पटेल के नाम शामिल हैं।
यह आयोजन गरबा प्रेमियों को पारंपरिक नृत्य, उत्सव और सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में शामिल होने तथा रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी के लिए पोस्टर पर दिए गए संपर्क नंबर 8085707393 पर संपर्क किया जा सकता है।