सूरजपुर
जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराध पुलिसकर्मियों से बदला लेने की भावना से किया गया था, जिसमें प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग पुत्री की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2024 की रात, कुलदीप साहू और उसके साथी आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी, और रिंकू सिंह सूरजपुर के पुराने बस स्टैंड पर बैठे हुए थे। इस दौरान आरक्षक धनश्याम सोनवानी ने कुलदीप को देखा और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन कुलदीप ने उस पर खौलता हुआ तेल फेंक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने एक कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।घटना के बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख जब अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने सीढ़ियों पर खून बिखरा देखा। अंदर जाने पर उनकी पत्नी और नाबालिग पुत्री गायब थीं और घर में खून के छींटे थे। अगले दिन पुलिस को उनकी पत्नी और बेटी के शव एक गांव में पड़े मिले। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की। 15 अक्टूबर 2024 को झारखंड से आ रहे कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके साथियों को भी पकड़ा गया।
कुलदीप साहू पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और जिला बदर भी किया जा चुका था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमले और हत्या की यह साजिश रची थी। पूछताछ में उसने अपने अपराध स्वीकार किए हैं, जिनमें आरक्षक पर हमला, पुलिस को कुचलने की कोशिश, और प्रधान आरक्षक की पत्नी व पुत्री की हत्या शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपीगण:
(1) कुलदीप साहू पिता अशोक साहू उम्र 28 वर्ष
(2) आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी पिता संजय विष्वकर्मा उम्र 20 वर्ष
(3) फुल सिंह उर्फ रिन्कू सिंह पिता स्व. गनपत सिंह उम्र 28 वर्ष
तीनों निवासी पुराना बाजारपारा सूरजपुर, थाना सूरजपुर
(4) चन्द्रकात चौधरी उर्फ सिके पिता षिवप्रसाद चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा, थाना सूरजपुर
(5) सूरज साहू पिता स्व. राजाराम साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम करंवा, चौकी लटोरी को गिरफ्तार किया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









