गजानन परिवार के महागणपति का भव्य विसर्जन, उखरी रोड से हनुमानताल तक निकली शोभायात्रा

Grand immersion of Mahaganpati of Gajanan family, procession started from Ukhri Road to Hanumantal.

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव

जबलपुर। गजानन परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश की भक्ति और श्रद्धा के साथ महागणपति विसर्जन समारोह का आयोजन रविवार, 27 सितंबर को किया गया। इस दौरान उखरी रोड से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को भव्य शोभायात्रा के रूप में हनुमानताल तक ले जाया गया, जहां विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया।

विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश की आराधना की। शोभायात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम आगा चौक, गली नंबर-2 से हनुमानताल तक आयोजित किया गया। गजानन परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।

आयोजक : रोहित सेन एवं समस्त गजानन परिवार

Loading spinner
Advertisement