शहीद भगत सिंह को कांग्रेसियों ने किया याद, बलराम जयंती के जुलूस का किया स्वागत।

Congressmen remembered martyr Bhagat Singh and welcomed the procession on Balram Jayanti.

  • त्याग और बलिदान को किया नमन, किसान आंदोलन में शामिल होने की अपील।

हरिप्रसाद गोहे

आमला। शहीद- भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। 

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। 

देश की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। वहीं, बलराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस का भी शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल किसानों का स्वागत करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव की भावना का संदेश दिया। एवं बैतूल में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे किसान जनआंदोलन में शामिल होने की विनम्र अपील की।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, शहर कांग्रेस प्रभारी शाबीर शाह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, मदन साहू, पार्षद खुश्बू अतुलकर, किरण जैसवाल, दीपक बेले, लल्लू यादव, अनिल उइके, विजय बछले, हरीप्रसाद गोहे, वीरेंद्र बर्थे, यशपाल ठाकुर, रमजान खान, जीतेश वाईकर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading spinner
Advertisement