भोपाल
मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नाम निर्देश पत्र दाखिल करने के सातवें और अंतिम दिन कुल 8 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन जमा किए। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40 अभ्यर्थियों ने 50 नाम निर्देश पत्र भरा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के सातवें और अंतिम दिन शुक्रवार को श्योपुर जिले की विजयपुर में 08 अभ्यर्थियों ने10 नाम-निर्देशन पत्र और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में 14 अभ्यर्थियों ने 16 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। बीते 18 अक्टूबर से आज अंतिम दिन तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40 अभ्यर्थियों ने कुल 50 नाम-निर्देशन पत्र जमा किये हैं।
इसी तरह, विदिशा से सांसद का चुनाव लड़ने वाले रमाकांत भार्गव की कुल संपत्ति 2.40 करोड़ थी, जो बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए जमा शपथ पत्र में 2 करोड़ 72 लाख 26 हजार 172 रुपए बताई गई है। इनकी संपत्ति में 32 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। विजयपुर के भाजपा-कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों पर मुकदमा भी दर्ज हैं।
विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रावत पर 2 करोड़ का लोन विजयपुर से बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत के खिलाफ ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाने में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति चुनावी सभा करने का मामला दर्ज है। उनकी आय पिछले पांच वर्षों में बदलती रही है, जिसमें 2020-21 में सबसे अधिक 27 लाख 83 हजार 927 रुपए रुपए रही। वहीं 2023-24 में उनकी आय 21 लाख 85 हजार रुपए है।
रावत की कुल चल संपत्ति 2 करोड़ 90 लाख 7 हजार 822 रुपए और अचल संपत्ति 7 करोड़ 20 लाख है, जबकि कुल लोन 2 करोड़ 10 लाख 78 हजार 347 रुपए है। उनके पास 170 ग्राम सोना, रिवाल्वर 12 बोर की और माउजर बंदूक भी है।
एक साल पहले विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद मंत्री बने रामनिवास रावत के बैंक खातों में 91 लाख 97 हजार रुपए बढ़ गए हैं। विदिशा से सांसद का चुनाव लड़ने वाले रमाकांत भार्गव की कुल संपत्ति 2.40 करोड़ थी, जो बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए जमा शपथ पत्र में 2 करोड़ 72 लाख 26 हजार 172 रुपए बताई गई है। इनकी संपत्ति में 32 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा के पास कराहल थाने में साधारण विवाद और मारपीट से संबंधित दो अपराध दर्ज हैं।
नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को होगी।
नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर है।
मतदान – 13 नवम्बर को होगा।
मतगणना – 23 नवम्बर को होगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











