बिलासपुर।
रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में करीब एक महीने पहले हुए दंपति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीष कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सतीष देवांगन मृतक पति-पत्नी को उधार की रकम वापस करने के लिए प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया.
मृतक परसराम देवांगन और उनकी पत्नी पार्वती देवांगन रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम के देवांगन सामुदायिक भवन में रहकर बुनाई का काम करते थे. बीते 27-28 सितंबर की रात को दोनों ने सामुदायिक भवन के अंदर दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीष कुमार देवागंन ग्राम लखराम से मृतक ने 20000 रूपये उधार लिया था, जिसे लेकर वह मृतक दंपति को प्रताड़ित कर रहा था. जिसकी वजह से परसराम ने अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. जांच में आत्महत्या के लिए करने मजबूर करने की बात सामने आने पर सतीश देवांगन को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








