MY SECRET NEWS

Saturday, April 4, 2026 2:12 pm

मुंबई,

 बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म के साथ धमाल मचाने को तैयार अभिनेत्री शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मुझे मेरे बर्थडे डिनर की ड्रेस से प्यार है।”

वीडियो में अभिनेत्री अपने लुक और ड्रेस को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 2 नवंबर को जन्मीं अभिनेत्री इस साल 25 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री को बर्थडे की शुभकामनाएं देने के लिए मनोरंजन जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

जानकारी के अनुसार शनाया संयुक्त अरब अमीरात में अपना बर्थडे मना रही हैं। दुबई से शेयर की गई तस्वीरें उनके बर्थडे बैश की है, जिसमें वह अपनी स्टाइलिश ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। शनाया “शक्ति” अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। संजय-महीप ने 1997 में शादी की थी। उनके दो बच्चे शनाया और जहान हैं।

इस बीच शनाया के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री शशांक खेतान निर्देशित फिल्म “बेधड़क” से डेब्यू करने जा रही हैं। यह करण जौहर की होम प्रोडक्शन फिल्म है। इसके अलावा अभिनेत्री की झोली में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। शनाया कपूर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ “वृषभ” में भी नजर आएंगी। पैन-इंडिया फिल्म में अभिनेत्री एक राजकुमारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नंदा किशार कर रहे हैं। फिल्म में काम करने को लेकर शनाया ने कई बार अपना उत्साह जाहिर किया है।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0