मुंबई

बॉलीवुड एक्टर्स अपना आलीशान आशियाना या तो बेच देते हैं या फिर उसे किराए पर दे देते हैं। कड़ी में एक नाम शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का भी जुड़ गया है। 'स्क्वायरयार्ड्स' को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कपल ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट को पांच साल के लिए 20 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दिया है।

डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, शाहिद कपूर और मीरा कपूर का यह अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 5,395 वर्ग फुट है। इसे तीन कार पार्किंग के साथ किराए पर दिया गया है। शाहिद कपूर ने पांच साल के लिए किराए पर उठाए इस अपार्टमेंट का 7 नवंबर को रजिस्ट्रेशन किया था। दस्तावेजों से पता चलता है कि अपार्टमेंट डी'डेकोर होम फैब्रिक्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव दीपन भूपतानी को किराए पर दिया गया है।

शाहिद कपूर को महीने का कितना किराया मिलेगा?
स्क्वायरयार्ड्स के मुताबिक, नवंबर 2024 में हुए इस रजिस्ट्रेशन में 60 महीने के लिए ये अपार्टमेंट 1.23 करोड़ के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर दिया गया है। एक महीने का किराया 20.5 लाख है जो आगे बढ़कर 23.98 लाख रुपये हो जाएगा।

शाहिद कपूर ने 60 करोड़ में खरीदा था अपार्टमेंट
बता दें कि इस अपार्टमेंट को शाहिद ने मई, 2024 में चांडक रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 60 करोड़ रुपये में खरीदा था। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई में अपनी आलीशान संपत्ति किराए पर दी है। हाल ही में अपनी संपत्ति किराए पर देने वाले अन्य मशहूर हस्तियों में कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और निर्माता साजिद नाडियाडवाला शामिल हैं।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0