MY SECRET NEWS

Tuesday, March 31, 2026 12:03 am

न्यूयॉर्क

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में अपने परिवार संग रहती हैं। उन्होंने वहां पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पर एक वजह से प्रियंका निशाने पर आ गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा  ने निक जोनस और मालती मैरी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें मालती उनकी बांहों में है और वो दोनों निक की बांहों में। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम उस जीवन के लिए आभारी हैं, जिसे हम एक साथ बना रहे हैं। अपने दिलों में ग्रैटिट्यूड भरे मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो इन सभी सालों में मेरे साथ रहे हैं। किसी एक के लिए चैंपियन होना बहुत जरूरी है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा ऐसा मिला। आप सभी प्यार और प्रियजनों से घिरे रहें। जश्न मना रहे सभी लोगों को धन्यवाद।'

प्रियंका ने थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें खाने-पीने की भी फोटो है और एक में नॉनवेज (चिकन) भी दिख रहा है। ये देखकर कुछ लोग भड़क गए।

प्रियंका को वेजिटेरियन बनने की सलाह
एक ने प्रियंका को सलाह देते हुए लिखा, 'वेजिटेरियन बनो… जानवर को मारते हुए इस तरह की फोटो मत शेयर करो।' दूसरने लिखा, 'सोचता था कि प्रियंका वेजिटेरियन हैं।'

फैंस ने प्रियंका से की गुजारिश
तीसरे ने कॉमेंट किया, 'प्रियंका मैम प्लीज अनुरोध है कि कभी भी भुने हुए चिकन की तस्वीरें पोस्ट न करें, क्योंकि कुछ शुद्ध शाकाहारी लोग आपसे प्यार करते हैं, जब हम आपकी ओर से इस तरह की पोस्ट देखते हैं तो हमें दुख होता है।'

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0