मंडला
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल मण्डला के वार्षिक खेल उत्सव में सहभागिता की। कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व होता है। खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ एक टीम के रूप में समन्वय करने की शिक्षा भी देते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें, सपने देखें एवं उनको पूरा करने के लिए हमेशा प्रयास करें। उन्होंने पालकों का आव्हान किया कि बच्चों को पर्याप्त अवसर प्रदान करें तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए समुचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कहा कि खेल से व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों से हमें नेतृत्व तथा प्रबंधन की क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने बच्चों का आव्हान किया कि वे अपने पालकों और गुरूजनों का सम्मान करें तथा उनकी मेहनत और समर्पण को सार्थक करें।
जीवन में सफलता हासिल करने के लिए धैर्य, आत्मविश्वास और कठिन मेहनत आवश्यक है। इससे पूर्व कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट द्वारा फायरगन जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। विद्यार्थियों द्वारा सदनवार परेड का प्रदर्शन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बैंड प्रदर्शन, रिले दौड़, जलेबी दौड़ और सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य, उप प्राचार्य सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











