MY SECRET NEWS

रतलाम

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार थे। निधन की खबर फैलते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। ये भी जान लें कि भार सिंह एमपी के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहे हैं।

शुक्रवार सुबह कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री भारत सिंह का निधन हो गया। भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया है।

बता दें कि भारत सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता और  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह और उद्योग मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। उनके निधन से राजनीतिक जगत में भी शोक व्याप्त है।

ह एवं उद्योग मंत्री रह चुके हैं भारत सिंह भारत सिंह तत्कालीन कांग्रेस सीएम अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह एवं उद्योग मंत्री रहे हैं। सुबह जैसे ही निधन की खबर मिलने पर परिजन और परिचित शोकाकुल हैं।

7 दिसंबर को निकाली जाएगी अंतिम यात्रा परिजन पार्थिव देह को लेकर रतलाम से रवाना हुए हैं। अंतिम यात्रा 7 दिसंबर शनिवार को उनके निवास स्थान गढ़ी से सुबह 10.30 बजे ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में जाएगी।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0