सिवनी मालवा
शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस की थीम (अधिकारों की राह अपनाये मेरा स्वास्थ्य,मेरा अधिकार)के तर्ज पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यान में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के प्राध्यापक डॉ. सूरज सिरोही ने अपने व्याख्यान में बताया कि हमें एड्स जैसी घातक बीमारी से सावधान रहना है।
एड्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है।एड्स किन कारणों से फैलाती है व इसके बचाव के क्या उपाय हैं इसके बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया।उन्होंने एम वाय हॉस्पिटल इंदौर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत एड्स के उपचार से संबंधित जानकारी भी छात्रों को दी।रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन एवं डॉ बाऊ पटेल ने महाविद्यालय की ओर से अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। व्याख्यान का संयोजन डॉ मनीष दीक्षित ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









